आष्टा में ‘उल्लास’ से खेल, उत्साह और सद्भाव का संदेश, तहसील विधिक सेवा समिति की अभिनव पहल, 2 अक्टूबर को जजेस-11 और एडवोकेट-11 के बीच होगा क्रिकेट मुकाबला

Oplus_16908288

आष्टा। तहसील विधिक सेवा समिति आष्टा, जिला सीहोर के तत्वावधान में खेल, उत्साह, आपसी समन्वय एवं सद्भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “उल्लास—एक अभिनव पहल” का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों की सहभागिता से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

आयोजन की शुरुआत 29 सितंबर 2026 को म्यूजिकल चेयर, लेमन रेस एवं रस्साकशी प्रतियोगिताओं से हुई। इनमें महिला अधिवक्ताओं एवं न्यायालय की महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रस्साकशी प्रतियोगिता में श्रीमती ममता राठौर की टीम विजेता रही। वहीं लेमन रेस नैना मालवीय एवं चेयर रेस में आरती मालवीय मैं विजेता रही। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

इसके बाद 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। फाइनल मुकाबला जिला न्यायाधीश महेश कुमार चौहान, जिला न्यायाधीश विजय डांगी, न्यायाधीश अमन सुलिया एवं शैलेन्द्र नेगी की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में जिला न्यायाधीश महेश कुमार चौहान की टीम ने दो सेट में फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।

इस अवसर पर जिला न्यायाधीश विजय डांगी ने कहा कि आष्टा में बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देने के लिए इंडोर स्टेडियम की आवश्यकता है। यदि खिलाड़ियों को वुडन कोर्ट सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो आष्टा की प्रतिभाएं प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में भी नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग के लिए शहीद भगत सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र सर का आभार व्यक्त किया।

आयोजन का मुख्य आकर्षण 2 अक्टूबर 2026 को मुखर्जी ग्राउंड में सुबह 8 बजे से होने वाला जजेस-11 एवं एडवोकेट-11 के बीच क्रिकेट मुकाबला काफी रोमांचक रहा। जिसमें जजेस 11 न आज तक पहले बल्लेबाजी करते हुए एडवोकेट 11 को 122 रन का लक्ष्य दिया जिसमें एडवोकेट 11 ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दो गेम रहते हुए फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया प्रतियोगिता के

समापन पर प्रधान जिला न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में एवं अतिथि के रूप में न्यायाधीश दीपेंद्र मालू उपस्थित हुए सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि जिला प्रधान जिला न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल ने पुरस्कार वितरण किया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाएंगे जिससे न्यायालय परिवार एवं अभिभाषक गंज में उत्साह का संचार होता रहे। तहसील विधिक सेवा समिति की इस पहल का उद्देश्य खेलों के माध्यम से न्यायिक एवं विधिक समुदाय के बीच बेहतर संवाद, आपसी सद्भाव, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना को मजबूत करना है। आयोजन का संदेश “साथ खेलेंगे, साथ बढ़ेंगे, उल्लास मनाएंगे” रखा गया है।

Oplus_16908288

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top