

आष्टा । असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयदशमी 2026 को लेकर नगर में उत्साह के साथ उत्सव का माहौल है । आज शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से नवीन दशहरा मैदान पर दशहरा पर्व मनाने हेतु कार्यो का भूमिपूजन मुख्य अतिथि विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर, विजयदशमी उत्सव समिति के अध्यक्ष मोहित सोनी,नपा अध्यक्ष हेमकुंवर मेवाडा,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान,नगर भाजपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ मीना सिंगी, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष भुरू मुकाती,

सकल समाज अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह सहित सभी आमंत्रित अतिथियों की गरिमामय उपस्तिथी में सम्पन्न हुआ। नगर पुरोहित पंडित श्री मनीष पाठक,पंडित श्री डॉ दीपेश पाठक ने मंत्रोच्चार से भूमिपूजन की सभी विधि सम्पन्न कराई ।आयोजित भूमिपूजन समारोह में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के सभी वरिष्ठजन,सभी समाजों के एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख,पत्रकार सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्तिथ रहे ।विजयदशमी समिति के अध्यक्ष मोहित सोनी ने भूमिपूजन कार्यक्रम में पधारे सभी नागरिको का स्वागत कर उनका सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया ।

दुपहिया-चुपहिया वाहनों के काफिले के साथ आठो मंडलो के भाजपा कार्यकर्ता विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के नेतृत्व में पहुचे सीहोर

विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के नेतृत्व में दुपहिया-चुपहिया वाहनों के काफिले के साथ आठो मंडलो के भाजपा कार्यकर्ता पहुचे सीहोर, विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल, सीहोर से आया सेवा ज्योति कलश रथ घूमेगा क्षेत्र में, कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री का सुना वर्चुअल उदबोधन, देश के नागरिको को मोदी जी ने दिया वी विल डू इट का संदेश

आष्टा । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आज जिला मुख्यालय पर सीहोर जिला भाजपा द्वारा सेवा संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति कलश यात्रा को जिले की चारो विधानसभा क्षेत्र के लिये रवाना किये जाने का कार्यक्रम में आज आष्टा के लोकप्रिय विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र आष्टा के सभी आठो मंडलो से सैकड़ो कार्यकर्ता दुपहिया-चुपहिया वाहनों के काफिले के साथ कार्यक्रम में पहुचे ओर प्रधानमंत्री जी का वर्चुअल उदबोधन सुना । सीहोर से आया सेवा ज्योति कलश रथ अब क्षेत्र में घूमेगा । सीहोर पहुचे सभीकार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री का वर्चुअल उदबोधन सुना ।

आज प्रधानमंत्री ने अपने उदबोधन मेंदेश के नागरिको को “वी विल डू इट” का संदेश दिया । अपने उदबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना श्रेष्ठ योगदान देना है। हमें हमने इस देश में जन्म लिया है। माँ भारती की गोद में पलने-बढ़ने का सौभाग्य हमें मिला है। यह हमारे ऊपर माँ भारती का ऋण है, इस देश की पावन-पुनीत माटी का ऋण है। क्या हर भारतीय का यह संकल्प नहीं होना चाहिए कि वह कर्तव्य की पराकाष्ठा से कुछ कर्ज़ उतारे? हमें भारत के प्राचीन गौरव को पुनर्जीवित करना है।

भारत को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए जो जोश और जज्बा चाहिए, वो एक ही संदेश देता है कि हम करके रहेंगे । आज प्रधानमंत्री जी ने देश के नागरिको को वी विल डू इट का संदेश दिया । कार्यक्रम का मंचासीन सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए सेवा ज्योति कलश रथ यात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम में विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृव में विधानसभा क्षेत्र के जावर,कोठरी,मैना, आष्टा नगर,आष्टा ग्रामीण,खाचरौद,सिद्दिकगंज,डोडी मंडल से सैकड़ो कार्यकर्ता अपने दुपहिया,चुपहिया वाहनों से सीहोर पहुचे थे ।

अमलाह टोल के पास विधायक इंजीनियर ने सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा के दुपट्टे पहना कर स्वागत सम्मान किया । सभी को प्रातः चाय पोहे का नास्ता एवं लौटते वक्त विधायक जी ने सभी कार्यकर्ताओं के लिये भोजन की व्यवस्था की एक मन्दिर के प्रांगण में विधायक जी ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठ कर भोजन किया और सभी आष्टा आये । कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने मंचासीन सभी अतिथियों से भेंट कर उनका अभिवादन किया । कार्यक्रम में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता,मातृशक्ति युवा मोर्चे के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे।
