ग्राम सेमलीबारी के दिव्यांग युवक अनिल ने अपनी गुमटी यथावत स्थान पर रखवाने का विधायक को जनसुनवाई में पहुच कर सौपा मांग पत्र, विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई…..

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में ग्राम सेमलीबारी के दिव्यांग युवक अनिल कुमार ने पहुच कर ग्राम में रखी अपनी गुमटी यथावत स्थान पर रखवाने की मांग की । युवक ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को अपनी पीड़ा बताई एवं अपनी समस्या का मांग पत्र विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को सौपा ।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 10 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है ।

आज बुधवार को प्रातः 10 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है।

आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुचायेंगे । आज जनसुनवाई मेंबापचा बरामद में विद्युत पोल को ठीक कराने,खड़ी हाट में फर्द बटवारा तैयार कर प्रस्तुत कराने,ग्राम शंभुखेड़ी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाने,ग्राम पंचायत मानखेड़ी में जल प्रदाय हेतु पानी का टेंकर देने,ग्राम परोलिया जावर में धर्मशाला निर्माण कराने,

याचिका लेखक हेतु लाइसेंस दिलाने,मेमदाखेड़ी में जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने,ग्राम पंचायत ग्वाली में माँ विजासन धाम स्थान पर टीन शेड एवं कब्रस्तान की बाउण्डरीवाल निर्माण कराने,उर्दू शिक्षक के पद पर पदस्थापना कराने,शासकीय सेवा में नियुक्ति कराने,जावर में खेल मैदान की बनाने,ग्राम अरनिया पठार पंचायत गोविन्दपुरा में सड़क निर्माण कराने,आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण आर्थिक सहायता प्रदाय कराने,आष्टा मण्डी को प्रदेश स्तर पर वनोपज हर्बल औषधीय विशेष मण्डी घोषित कराने,बापचा बरामद में सीसी रोड़ निर्माण हेतु,मेडिकल सर्टिफिकेट में जन्म दिनांक सुधार करवाने,ग्राम शाहपुरा पांचापुरा में ट्रांसफार्मर स्थापित कराने,

आवासों तक आने जाने का रास्ता खुलवाने ग्राम कालापीपल में,ग्राम पंचायत जगमालपुर में ग्रेवल रोड़ निर्माण कराने,अरनिया जौहरी में रामदेवरा समिति एवं रविदास मंदिर जावर को वाद्य यंत्र प्रदाय कराने,सेकड़ापुरा जगमालपुर में हेन्ड पम्प स्थापित कराने,खेड़ापुरा पुरा से ग्राम पंचायत मेहतवाड़ा तक डामरीकरण कराने,ग्राम सेमलीबारी में अनिल कुमार दीव्यांग की किराना गुमठी यथावत रखे जाने,विद्युत तार मकान के छत से हटवाने,ग्राम बाजखेड़ी में विद्युत कनेक्शन प्रदाय कराने,मक्तिधाम ग्राम गल्लाखेड़ी पंचायत ग्वाला को अतिक्रमण मुक्त करानें,

प्रधानमंत्री आवास प्रदाय कराने,शौचालय निर्माण की राशि प्रदाय कराने,कान्याखेड़ी जलाशय परियोजना डूब क्षेत्र में गये आवास के स्थान पर अन्य आवासीय भूमि आंवटित कराने,.11. के.व्ही. रोलागॉव पम्प फीडर से विद्युत तार चोरी होने के संबंध में,अजा. मोहल्ला आनन्दीपुरा में चबुतरा निर्माण सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए । सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top