

आष्टा । प्रधानसेवक के रूप में बिना रुके,बिना थके,चरैवेति-चरैवेति के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के पूर्ण होने के अवसर पर आज भाजपा नगर मंडल आष्टा द्वारा आष्टा नगर के कमल तालाब पर स्तिथ प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों ने दादा हनुमान जी के दरबार मे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर महाआरती की एवं

सामने स्तिथ शनि मंदिर परिसर में नगर भाजपा एवं नगर पालिका द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,नपा अध्यक्ष रायसिंह मेवाडा,नगर भाजपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया ने सभी कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि में पौधरोपण किया ।पुजारी जी की मांग पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मोदी जी के प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में भक्तों की सुविधा हेतु एक वाटर कूलर लगाने की घोषणा की ।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने दादा खेड़ापति हनुमान महाराज जी के चरणों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने,स्वस्थ रहने, लम्बे समय तक देश का नेतृत्व करने की कामना की ।

हनुमान चालीसा पाठ के बाद कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आज भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री बन गये है जिन्होंने प्रधान सेवक के रूप में लगातार 4399 दिनों तक लगातार जनसेवा की । इसके पहले ये रिकार्ड पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम था,आज मोदी जी ने नेहरू जी का रिकार्ड तोड़ा है । विधायक इंजीनियर ने कहा की 12 वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मोदी सरकार में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, आत्मनिर्भरता, डिजिटल नवाचार, गरीब कल्याण एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व पटल पर अपनी एक सशक्त, आत्मविश्वासी एवं निर्णायक राष्ट्र के रूप में विशिष्ट पहचान स्थापित की है। मोदी जी ने 2047 तक विकसित भारत का जो सपना देखा है वो भी पूर्ण होगा । गरीब कल्याण के किये गये कार्यो का ही परिणाम है कि आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ कर आये है । देश का कोई भी नागरिक भूखा ना सोये इसके लिये 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज वितरित किया जा रहा है । विधायक इंजीनियर ने कहा की प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उनका दूरदर्शी नेतृत्व, कार्यसंस्कृति एवं राष्ट्र प्रथम का भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। विधायक इंजीनियर ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, समर्पण और सुशासन को राजनीति का आधार बनाकर करोड़ों देशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। आज भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार, आर्थिक प्रगति तथा सांस्कृतिक गौरव के नए युग में प्रवेश कर चुका है।

आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का गौरवपूर्ण कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। यह उपलब्धि केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि देश की जनता के अटूट विश्वास, उनके नेतृत्व की स्वीकार्यता तथा राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,जिला महामंत्री श्रीमति तारा कटारिया,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया ने भी संबोधित कर 12 साल में 12 बड़ी उपलब्धियों,कार्यो से कार्यकर्ताओ को अवगत करा कर,मोदी जी को बधाई दी ।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रूपेश राठौर,नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,नगर अध्यक्ष प्रतिनिधिविशाल चौरसिया,जिला महामंत्री तारा कटारिया,हरेंद्र ठाकुर,मोहित सोनी,कालू भट्ट,कुमेरसिंह ठाकुर मिठ्ठूपुरा सरकार,नीलेश खंडेलवाल,गुरुचरण परमार,पाठक,सुमित मेहता,मनोहर श्रीवास्तव,क़ु.वंशिका गोस्वामी, हरेंद्र ठाकुर,भगवत मेवाड़ा,मनोज ताम्रकार, राजेश घेंघट, सुरेश परमार, सौरभ जैन,राकेश प्रजापति, रवि शर्मा,मनोहर मालवीय,अनिल धनगर,मनोहर भोजवानी,राधेश्याम अलेरिया,जुगलकिशोर मालवीय,दिनेश सोलंकी,अनमोल गेहलोत,प्रवेश शर्मा,राजेन्द्र दरबार,कृष्णा शर्मा,सन्नी रॉबर्ड,मनोहर बैरागी,शुभम पांचाल,मनोहर वर्मा,जितेंद्र सोलंकी,शुभम सोनी,सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन विशाल चौरसिया ने एवं आभार हरेन्द्र ठाकुर ने व्यक्त किया।