

आष्टा ,अभिनन्दन के रूप में आपके शब्द पुष्प और आपके काव्यात्मक भाव ने हमारे चिंतन और हमारे सकारात्मक भाव को मजबूत किया है। मैं उन हजारों लोगों में सम्मिलित हूं जो अपने दैनिक जीवन की शुरुआत पूज्य स्वामी अवधेशानन्द गिरी जी महाराज जैसे महापुरुषों के प्रेरक विचारों को सुन कर उस पर चलने का प्रयास करता हूं। सत्संग अच्छे मित्रों की संगति और पारिवारिक संस्कार के चलते आधुनिक शिक्षा हासिल करने के उपरांत भी मेरी शास्त्र सम्मत संस्कारों और परंपराओं के

प्रति सदैव अटूट श्रद्धा रही, श्रेष्ठ ब्राह्मणत्व हमारे लिए सदैव पूजनीय रहा है गुरु वचनों को सुनना और सुन कर अपनाना जीवन पथ पर नई राह दिखाता है। सकारात्मकता निस्संदेह कई उलझनों से बचाती है।अखंड ब्राह्मण समाज ने अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती के महोत्सव में आमंत्रित कर जो अपनत्व और सम्मान दिया उंसके लिए सदैव आभारी हूँ । उक्त आशय के उद्गार पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने स्थानीय ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह तथा धार्मिक एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी भावनाओं द्वारा व्यक्त किये। कैलाश परमार ने नव युगलों को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि

कोई भी उत्सव या त्योहार हमारे जीवन मे उत्साह और सक्रियता का संचार करता है हमारी बहुरंगी सनातन संस्कृति में ऐसे आयोजन परस्पर सहयोग और समझ बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। बताते चले कि ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जयन्ति के उपलक्ष्य में विशाल चल समारोह भी नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला। इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभागी रहे समाज की प्रतिभाओं को और अन्य जनों को भी सम्मानित किया गया। अखंड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनीत त्रिवेदी, समाज के वरिष्ठ जन, दिनेश शर्मा, सर्वेश उपाध्याय ,मनीष पालीवाल, राजेश शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, गजेंद्र धर्माधिकारी, अक्षत पाठक, कुलदीप शर्मा,विजय उदैनिया, रवि शर्मा पार्षद, महासचिव नवीन शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव दीक्षित, युवा समाज सेवी उमेश शर्मा, शुभम शर्मा, तन्मय शर्मा, सतीश रावत सहित सभी पदाधिकारियों ने आगंतुक अतिथि गण का स्वागत अभिनंदन किया।
