ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का नगरपालिका ने किया स्वागत

आष्टा। अक्षय तृतीया एवं भगवान श्री परशुराम जयंती के पावन पर्व पर नगर में उल्लास और श्रद्धा का संगम देखने को मिला। इस अवसर पर अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत श्री मानस भवन से विशाल शोभायात्रा के साथ हुई। श्री मानस भवन से शुरू हुई यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गौरवमयी ढंग से निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के जयघोष से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।

इसमें बड़ी संख्या में विप्र बंधु, समाज के वरिष्ठ जन और सामूहिक विवाह बंधन में बंधने जा रहे वर-वधू शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में सजे समाजजन और बैंड-बाजों की धुन ने यात्रा को और भी आकर्षक बना दिया।नगरपालिका द्वारा आत्मीय स्वागत – शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई खंडेलवाल चौराहा पहुंची, जहां नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा शोभायात्रा की अगवानी करते हुए उसमें शामिल अखंड ब्राह्मण समाज विनीत त्रिवेदी, महोत्सव प्रभारी पार्षद पार्षद रवि शर्मा, सर्वेश उपाध्याय, कन्हैयालाल शर्मा, अतुल शर्मा,

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शर्मा, राजेश शर्मा, मनीष पालीवाल, युवा पत्रकार एवं अभिभाषक अक्षत पाठक, हरिनारायण शर्मा, संतोष शर्मा, बसंत पाठक सहित संगठन पदाधिकारी एवं मातृशक्तियों का साफा बांधकर स्वागत किया गया। वहीं नगरपालिका की ओर से परंपरा और सम्मान का निर्वाह करते हुए शोभायात्रा में शामिल सभी वर-वधुओं का आत्मीय स्वागत किया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कही कि अक्षय तृतीया का दिन अबूझ मुहूर्त और मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत पवित्र है। सामूहिक विवाह के माध्यम से अखंड ब्राह्मण समाज ने न केवल फिजूलखर्ची रोकने का संदेश दिया है, बल्कि सामाजिक एकता को भी मजबूत किया है। इस अवसर पर पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रूपेश राठौर, पार्षद तारा कटारिया, डॉ. सलीम खान, तेजपाल कल्लू मुकाती आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top