

आष्टा । आष्टा विधायक गोपलसिंह इंजीनियर द्वारा लगातार ग्रामीणों की सुविधाओं के लिये विकास कार्यो की सौगातें दे रहे है । इसी कड़ी में ग्राम पंचायत अमरपुरा में विधायक गोपलसिंह इंजीनियर ने वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल पटेल,किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ईलाही,योगेन्द्रसिंह ठाकुर, सिद्दीकगंज मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया,सरपंच दयाराम जाट सहित सभी ग्रामीणजनों की उपस्तिथि में ग्राम अमरपुरा में बनने वाली धर्मशाला का विधि विधान से भूमिपूजन किया ।

स्मरण रहे ग्रामीणजनों की मांग पर विधायक गोपलसिंह इंजीनियर ने बनने वाली उक्त धर्मशाला के लिये 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है । विधानसभा क्षेत्र के उक्त ग्राम अमरपुरा में सेंधव समाज धर्मशाला एवं मांगलिक भवन के भूमिपूजन के अवसर पर ग्रामीणों की मांग पर विधायक गोपलसिंह इंजीनियर ने ग्राम अमरपुरा के प्रवेश स्थल पर एक भव्य प्रवेश द्वार बनाने की भी घोषणा की । विधायक ने कहा की निश्चित उक्त बनने वाला यह भवन ग्रामवासियों के लिए ग्राम में होने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों का केन्द्र बनेगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्तिथ रहे ।

