शेखुखेड़ा में जगतजननी माँ जगदम्बे की हुई प्राण प्रतिष्ठा,विधायक हुए शामिलग्राम में मांगलिक भवन एवं टीन शेड की घोषणा की

आष्टा । आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शेखुखेड़ा में नवनिर्मित जगतजननी माँ जगदम्बे की आज विधि विधान एवं सभी धार्मिक क्रियाओं के साथ माँ की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई । मातारानी की प्राण प्रतिष्ठा में आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर शामिल हुए एवं नव निर्मित मंदिर में बिराजी मातारानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया एवं माँ अम्बे जी के चरणों मे यही प्रार्थना की,की है माँ सभी भक्तों पर आपकी कृपा दया और आशीर्वाद बनाये रखना । सभी आपके आशीर्वाद की छत्रछाया में सुखी,सम्पन्न,स्वस्थ रहे ।

इस अवसर पर ग्राम शेखुखेड़ा पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का ग्राम पंचायत सरपंच निशा बाई जीवन सिंह (पप्पू) यादव एवं मंदिर समिति ने भव्य स्वागत सम्मान कर विधायक का तुलादान किया । आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंजीनियर ने कहा की आज सभी की जो इच्छा थी कि नव निर्मित मन्दिर में मातारानी की प्राण प्रतिष्ठा हो आज सम्पन्न हुई । ग्राम के विकास के लिये आपके सरपंच हमेशा प्रयास रत रहते है ।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सरपंच निशा बाई जीवन सिंह (पप्पू) यादव की मांग पर ग्राम में एक मांगलिक भवन एवं मंदिर प्रांगण में भक्तों को बैठने हेतु टीन शेड के लिये 05 लाख की राशि देने की घोषणा की । विधायक इंजीनियर द्वारा दी गई इन दोनों सौगातों के प्रति पूरे ग्राम के ग्रामीणों ने विधायक इंजीनियर का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर विधायक इंजीनियर ने तुलादान करने के प्रति सभी का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top