भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक कृषि उपज मंडी के कृषक विश्राम गृह में आयोजित की गई

देश के हम भंडार भरेंगे, और कीमत पूरी लेंगे। जब तक दुखी किसान रहेगा, धरती पर तूफान रहेगा। आज भारतीय किसान संघ जिला सीहोर की मासिक बैठक कृषि उपज मंडी के कृषक विश्राम गृह में आयोजित की गई जिसमें सर्वप्रथम ध्वज लगाकर परिचय एवं गीत के पश्चात बैठक की विधिवत शुरुआत की गई बैठक में किसानों की योजना समस्याओं पर चर्चा हुई जिसमें गेहूं उत्पादन में आ रही समस्याओं के बारे में मुख्य रूप से चर्चा हुई जिसमें की लंबी-लंबी लाइनए लगाकर किसानों को काफी परेशान किया गया इसके बावजूद भी कुछ किसान की स्लाइड है

आज तक बुक नहीं हो पाई निर्धारित दिनांक के पहले ही स्लाइड के अवधि खत्म कर दी गई समितियां में किसान की राशि काटकर पैसे वापस करने में विलंब हो रहा है खाद वितरण में ए टोकन प्रणाली का सारणीकरण होना चाहिए किसान के मोबाइल पर ओटीपी आगे और खाद वितरण बुक होना चाहिए जैसे रसोई गैस होती है उसे प्रकार से बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं में खंभे तार सब डैमेज हो रहे हैं जिनका की शीघ्र वर्षा पूर्व मेंटेनेंस होना चाहिए ग्रामीण क्षेत्र में लोड सेटिंग के नाम पर

रात्रि कॉलिंग बिजली कटौती की जा रही है राजस्व विभाग में आ रही विसंगतियां एवं अकारण विलंब होने से आए दिन किसान परेशान हो रहा है अधिकारी कर्मचारियों को अपने दायित्व का उचित निर्वहन करते हुए किसानो की समस्याओं को संवेदंतापूर्वक निराकरण करना चाहिए कृषि उपज मंडी में फ्लैट कांटे होने के बावजूद छोटे कांटों से तुलाई कराई जा रही है जिससे कि किसानों का समय एवं वजन का नुकसान होता है इसलिए मंडी समिति और मंडी प्रशासन और मंडी प्रशासक अव्यवस्थाओं पर

ध्यान देकर किसानों को लूटपाट से बचाए व्यापारी मंडी में नीलामी करके अपनी किसने की उपज को अपने परिसरों में मंडी के बाहर 8 से 10 किलोमीटर दूर ले जाकर किसानों की फसल की धुलाई करते हैं जिस पर जिम्मेदारों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद गंभीरता से ठोस कदम उठाने में असमर्थ दिख रहे हैं आदि विभिन्न प्रकार की समस्याओं से किसानों को झुझना पड़ रहा है यह भारतीय किसान संघ मांग करता है कि किसने की इन सभी समस्याओं को गंभीर से लिया जाए एवं समय सीमा में इन सभी समस्याओं का निराकरण कराया जाए अन्यथा आगामी दिनों में किसानों की इन समस्याओं के लिए किसान संघ मैदान में उतरेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे भारतीय किसान संघ जिला सीहोर के जिला प्रभारी संतोष जी पटेल जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा संभाग उपाध्यक्ष भीम सिंह ठाकुर जीवन सिंह परमार जिला मंत्री कमल सिंह यादव मोहन पाटीदार जिला कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर लाल आर्य रतन सिंह ठाकुर मोतीलाल मंडलोई युवा वाहिनी संयोजक सचिन पटेल आष्टा तहसील अध्यक्ष जितेंद्र आर्य श्यामपुर तहसील अध्यक्ष पर्वत गौर जावर तहसील मंत्री राहुल ठाकुर आत्माराम मालवीय आदि किसान कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top