विधायक के प्रयासों को मिली सफलता…मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा की गई घोषणाओं पर अमल शुरू, शासकीय महाविद्यालय जावर में विज्ञान संकाय को मिली स्वीकृति, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किये आदेश, जावर के नागरिको, विद्यार्थियों, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री-विधायक को दिया धन्यवाद

आष्टा । 12 अप्रेल को मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आष्टा के सांदीपनी विद्यालय के शुभारंभ एवं आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने अपने उदबोधन में आष्टा के विकास को लेकर अनेकों मांगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के सामने रखी थी,मुख्यमंत्री ने भी बड़े दिल से मंच से अपने उदबोधन में अनेकों मांगो को स्वीकृति प्रदान की थी । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा की गई घोषणाओं पर अमल शुरू हो गया

और की गई घोषणाओं पर सम्बंधित विभागों द्वारा आदेश जारी होना शुरू हो गये । सबसे पहले विधायक इंजीनियर की मांग पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं में से उच्च शिक्षा विभाग ने शासकीय महाविद्यालय जावर में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय में 05 नये विषयो भौतिकशास्त्र,रसायनशास्त्र,प्राणीशास्त्र,वनस्पतिशास्त्र एवं गणित विषय की स्वीकृति होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन द्वार जावर के शासकीय महाविद्यालय में

स्नातक स्तर पर उक्त पांचों विषयो की स्वीकृति के आदेश जारी किये गये है ।उक्त आदेश जारी होने की सूचना मिलते ही जावर क्षेत्र के विद्यार्थियों,नागरिको,पालकों,भाजपा के कार्यकर्ताओं,महाविद्याल परिवार में अपार उत्साह नजर आया । उक्त 05 विषयो के शुरू होने से इन विषयों में रुचि रखने वाले एवं अध्ययन कर आगे अपना उच्च कैरियर सुनिश्चित करने वाले इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब इन विषयों में पढ़ने को लेकर बहार नही जाना होगा अब वे जावर में ही अपनी रुचि के इन विषयों में प्रवेश ले कर यही उच्च पढ़ाई कर सकेंगे

जिससे विद्यार्थियों को उनके पालकों को बडी आर्थिक बचत होगी । उक्त सौगात देने पर जावर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर,शासकीय महाविद्यालय जावर की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर (कुण्डिया नाथू) ने उक्त बड़ी सौगात जावर के शासकीय महाविद्यालय को देने के प्रति मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का पूरे जावर क्षेत्र के नागरिको,विद्यार्थियों, भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से धन्यवाद के साथ आभार व्यक्त किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top