सांदीपनि विद्यालय के छात्र सार्थक ठाकुर ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्राप्त किया सिल्वर मेडल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में विधायक और कलेक्टर ने किया सम्मान

आष्टा। नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा के प्रतिभाशाली छात्र सार्थक ठाकुर ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग म.प्र. और स्कूल गेम्स फैडरेशन आॅफ इंडिया द्वारा किया गया था। प्राचार्य सितवत खान ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में कहा कि हमारा लक्ष्य है, कि सार्थक ठाकुर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता से आगे बढ़ कर ओलपिंक मैं खेलें। प्राचार्य ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत विद्यालय में खेलकूद पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विद्यालय से भिन्न भिन्न खेलों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर खिलाड़ी गए है। हाल ही में विद्यालय में बाॅस्केट बाॅल कोर्ट, रेस्लिंग मेट, बेडमिंटन कोर्ट, फुटबाल मैदान एवं अन्य सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। प्राचार्य ने कश्ती का महत्व बताते हुए कहा कि कुश्ती केवल शारीरिक शक्ति का खेल ही नही है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस, धैर्य और खेल भावना का सजीव प्रतीक है। कुश्ती भारत की गौरवशाली और प्राचीन खेल परंपरा है। इससे विद्यार्थियों में शारीरिक सक्रियता, सकारात्मकता प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है।

कलेक्टर बालागुरू के. ने कहा कि युवाओं को सार्थक जैसे विद्यार्थियों से सीख लेनी चाहिए और अपनी उर्जा का सदुपयोग खेल जैसी गतिविधियों में करना चाहिए। विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय आष्टा में प्रतिभाओं की कमी नही है और शैक्षणिक के साथ साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है। शुक्रवार को भीलखेड़ी सड़क में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर और कलेक्टर बालागुरू के. ने सार्थक ठाकुर को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।

सार्थक ठाकुर की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, कलेक्टर बालागुरू के. जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव, एडिशनल.एस.पी. डाॅ. प्रशांत चैबे, डीईओ शीलू शर्मा, एस.डी.एम. महेन्द्रप्रताप सिंह किरार, तहसीलदार रामलाल पगारे, प्राचार्य सितवत खान, एस.डी.ओ.पी. दामोदर गुप्ता, बीईओ नीलेश सक्सैना, बी.आर.सी.सी. अजबसिंह राजपूत, जनपद सीईओ अमित व्यास, डी.एस. मांडवा, तुलसीराम सरखंडे, तनिष्क चन्द्रवंशी, अंत्येश धारवां, असमा खानम, सम्राट ढोके, भूपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र मेवाड़े, सतीश वर्मा, पदमा परमार, नवीन मौर्य, अभिलाषा श्रीवादी, मनोज कर्मोदिया, धीरज शर्मा, वंदना सोलंकी, राजीव सारसिया, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर आदि ने उनकों बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top