

आष्टा। नगर के गोकुलधाम गार्डन में सकल हिंदू समाज आष्टा द्वारा दीपावली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, आत्मीयता एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज की एकजुटता का सुंदर संदेश दिया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात गणेश वंदना के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ।समारोह का विशेष आकर्षण अतिथियों, समाजसेवियों एवं पत्रकार बंधुओं का पौधे भेंट कर सम्मान करना रहा।

सकल हिंदू समाज ने परंपरागत स्वागत-सत्कार के साथ सभी अतिथियों को पौधे भेंट किए और उनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। समाज ने यह प्रेरणादायी पहल करते हुए संदेश दिया कि सम्मान के साथ प्रकृति की रक्षा का संकल्प भी हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने की ₹11,000 देने की घोषणासमारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने सकल हिंदू समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक, धार्मिक एवं रचनात्मक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने, सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में सकल हिंदू समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। पौधे भेंट कर अतिथियों का सम्मान करने की पहल की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की आवश्यकता है।

उन्होंने सकल हिंदू समाज के सामाजिक कार्यों के लिए ₹11,000 की राशि देने की घोषणा की।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने की समाज की एकजुटता की सराहनापूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, सेवा भावना और आपसी सहयोग में निहित है। सकल हिंदू समाज जिस प्रकार सभी समाजों एवं वर्गों को एक मंच पर लाकर सामाजिक समरसता का कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है। ऐसे आयोजन समाज में आत्मीयता बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को भी सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित करते हैं।ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने दिया आध्यात्मिकता एवं सकारात्मकता का संदेशब्रह्माकुमारी आश्रम प्रमुख कुसुम दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं,

बल्कि अपने भीतर ज्ञान, प्रेम, शांति और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का अवसर है। जब व्यक्ति के विचार सकारात्मक होते हैं तो परिवार, समाज और राष्ट्र में भी सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने सभी से आपसी प्रेम, भाईचारे एवं आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।मंचासीन अतिथियों ने भी सकल हिंदू समाज के प्रयासों को सराहासमारोह में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर, कांग्रेस नेता हरपाल सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत सदस्य नगर पुरोहित डॉ दीपेश पाठक, मनीष पाठक, कमल सिंह चौहान,

कथावाचक कुबेर सिंह मिट्ठूपुरा, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रितु आनंद जैन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, डॉ. जी.डी. सोनी, डॉ. श्रीमती अर्चना सोनी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान, व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, पार्षद श्रीमती अंजलि विशाल चौरसिया, सुप्रसिद्ध भजन गायक घनश्याम जांगड़ा, समाजसेवी डॉ. विजय कौचर, श्रीमती मोना राजेश मेवाड़ा, श्रीमती विजयलक्ष्मी उपाध्याय सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।सभी वक्ताओं ने सकल हिंदू समाज द्वारा सामाजिक एकता, धार्मिक समरसता, सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि

समाज को इसी प्रकार सकारात्मक सोच के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए।पत्रकार बंधुओं का पौधे भेंट कर किया विशेष सम्मानसमारोह में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता जगत के सम्माननीय पत्रकार बंधुओं का भी दुपट्टा पहनाकर एवं पौधे भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इनमें पत्रकार दिनेश शर्मा, श्रीमती किरण रांका, श्रीमती बिमला गुप्ता सहित उपस्थित समस्त पत्रकार बंधु शामिल रहे। समाज ने पत्रकारों के निष्पक्ष, निर्भीक एवं सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनके योगदान की सराहना की।

मातृशक्ति का केसरिया दुपट्टे से किया सम्मानकार्यक्रम में अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा, श्रीमती समता मनीष डोंगरे एवं श्रीमती मंजू मुकेश नामदेव द्वारा उपस्थित मातृशक्ति का केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान महिलाओं की सहभागिता ने समारोह को और भी गरिमामय बनाया।सकल हिंदू समाज की टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिकासमारोह को सफल बनाने में सकल हिंदू समाज के विशेष सहयोगी महेश राठी, राकेश प्रशाल बागवान, प्रवक्ता मोंटू कौरी, पवन सुराणा, रवि कुशवाहा, मुकेश आर्य, अचल किरार, मांगीलाल सिसोदिया, आनंद गोस्वामी, प्रेमनारायण जायसवाल, रमेश मालवीय,विनीत त्रिवेदी, दिलीप मालवीय, जायसवाल समाज अध्यक्ष बंटी जायसवाल, गौरीशंकर राठौर, पवन यादव, जगदीश खत्री,जीवन सिंह ठाकुर,बाबु बिल्लौर, बाबू बगवान,

सहित अनेक समाज अध्यक्ष गण समाजसेवियों एव कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।समारोह में सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद, संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे एवं मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन की रूपरेखा एवं समाज की गतिविधियों की जानकारी दी। अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में सभी समाजों को एकजुट होकर सामाजिक, धार्मिक एवं रचनात्मक कार्यों में सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सकल हिंदू समाज का उद्देश्य समाज में समरसता, सहयोग, संस्कार एवं सेवा की भावना को मजबूत करना है।कार्यक्रम का सफल संचालन सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा एवं

सचिव मनीष डोंगरे ने किया तथा आभार श्रीमती समता मनीष डोंगरे ने व्यक्त किया।पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के संकल्प के साथ समारोह का समापनदीपावली मिलन समारोह का समापन सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों द्वारा भेंट किए गए पौधों का संरक्षण करने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। सकल हिंदू समाज की यह पहल केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज को प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास कराने वाली एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल बनकर सामने आई।