

आष्टा। आष्टा क्षेत्र की जीवनदायिनी पपनास नदी के किनारे स्तिथ भगवान देवनारायण बाबा जी के देवस्थान पर (ओटले) पर निशान चढ़ाने,ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्तिथ मुख्य अतिथि आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी अतिथियों,श्रद्धालुओं की उपस्तिथि में देवबाबा स्थल पर पहुच कर पूजन कर धूमधाम से निशान चढ़ाया । धनगर समाज एवं बाबा के भक्तों की ओर से आयोजित निशान ध्वजारोहण समारोह कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर का कार्यक्रम में पहुचने पर भव्य अगवानी कर धनगर समाज ने विधायक का स्वागत सम्मान किया ।

विधायक श्री इंजीनियर ने विधि-विधान से बाबा साहब की पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया तथा भगवान देवनारायण बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पडियार कमलेश धनगर जी का विधायक इंजीनियर ने सम्मान किया ।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की उक्त देवबाबा जी का स्थान जो कि श्रद्धा विश्वास का एक प्राचीन स्थल है । यहा जो भी विकास के कार्य होंगे उनेह कराये जाने के पूरे प्रयास करूंगा । आज जिस देवनारायण देव बाबा के देवस्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया है यह जो विकास होना है एवं जो आवश्यक निर्माण कार्य होने है उसके लिये 5 लाख की मांग की गई है,

में यहा के विकास के लिये 05 लाख 51 हजार रुपये देने की घोषणा करता हु। विधायक की उक्त घोषणा पर समाजजनों,श्रदालुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक जी का आभार व्यक्त किया । विधायक श्री इंजीनियर ने उक्त स्थल पर एक हैंडपंप लगवाने की भी घोषणा की । कार्यक्रम को कोठरी के पार्षद राधेश्याम दलपति ने भी संबोधित किया ।धनगर समाज ने सभी अतिथियों,श्रद्धालुओं का स्वागत सम्मान किया । नर्मदा परिक्रमा पर जा रहे भक्त शिवनारायण धनगर का विधायक श्री इंजीनियर ने स्वागत कर शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर कार्यक्रम में धनगर समाज के अध्यक्ष अनिल धनगर कोठरी नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम दलपति,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया,नगर महामंत्री मोहित सोनी,सौरभ जैन,महेंद्रसिंह ठाकुर,राजीव गुप्ता, मनोहर भोजवानी, सकल समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष भूरू मुकाती, देवकरण पहलवान,नर्बदा प्रसाद धनगर, शिव नारायण धनगर,राधेश्याम धनगर,गजु धनगर, ओम प्रकाश धनगर ,राधेश्याम धनगर, कैलाश धनगर, दिनेश धनगर,विनोद धनगर सहित सभी श्रद्धालु गण,समाज के वरिष्ठजन,पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

