स्वर्गीय लाभमल राठौर की स्मृति में राठौर परिवार ने गौशाला को दिए 11 हजार रुपए, गौसेवा के लिए राठौर परिवार का सराहनीय सहयोग, समिति ने श्रद्धांजलि पत्र भेंट कर किया सम्मान

आष्टा। नगर के मुक्तिधाम स्थित मां पार्वती धाम गौशाला में गौ माताओं के आहार एवं गौशाला निर्माण कार्य के लिए समाजसेवी राठौर परिवार द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री लाभमल जी राठौर की स्मृति में 11,000 रुपए की दान राशि प्रदान की गई।इस अवसर पर रामचरण राठौर, देवकरण राठौर, फूल सिंह राठौर, राठौर समाज के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र राठौर, धर्मेंद्र राठौर सहित राठौर परिवार के सदस्यों ने मां पार्वती धाम गौशाला समिति को यह राशि प्रदान की। दान राशि समिति कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, उपाध्यक्ष श्रीमती किरण दीदी एवं समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद को सौंपी गई।

राठौर परिवार द्वारा गौशाला समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भगवान श्रीकृष्ण के नाम से अंकित वस्त्रों के दुपट्टे पहनाकर स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।स्वर्गीय लाभमल राठौर को श्रद्धांजलिइस अवसर पर मां पार्वती धाम गौशाला समिति की ओर से स्वर्गीय श्री लाभमल जी राठौर की स्मृति में उनके परिवार के प्रमुख एवं मां वैष्णो देवी के परम भक्त समाजसेवी वीरेंद्र राठौर को श्रद्धांजलि पत्रक भेंट किया गया। समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने श्रद्धांजलि पत्र का वाचन करते हुए स्वर्गीय लाभमल जी राठौर की पुण्य स्मृति को नमन किया तथा देवतुल्य आत्मा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।गौसेवा ही सच्ची सेवा : नरेंद्र कुशवाहा

मां पार्वती धाम गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद ने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता को पूजनीय एवं देवतुल्य माना गया है। गौ माता की सेवा, उनके आहार की व्यवस्था और असहाय गोवंश की देखभाल करना पुण्य का कार्य है। राठौर परिवार ने अपने पूज्य पिताजी की स्मृति में गौशाला को 11 हजार रुपए की राशि प्रदान कर गौसेवा के साथ-साथ पुण्य स्मरण की सुंदर परंपरा को आगे बढ़ाया है।उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता, धार्मिक आस्था और गौभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। मां पार्वती धाम गौशाला समिति की ओर से राठौर परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने

कहा—“गौसेवा ही परम धर्म है और गौ माता की सेवा में किया गया प्रत्येक सहयोग समाज के लिए प्रेरणादायी है।”गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं : वीरेंद्र राठौरसमाजसेवी वीरेंद्र राठौर ने कहा कि गौ माता हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं। गौ माता की सेवा करना प्रत्येक सनातनी का सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय लाभमल जी राठौर की स्मृति में गौशाला को दी गई राशि उनके प्रति श्रद्धा और सेवा भावना का छोटा सा प्रयास है।उन्होंने समाज के सभी लोगों से आह्वान किया

कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार गौशाला में सहयोग करें, गौ माताओं को गो-ग्रास खिलाएं और असहाय गोवंश की सेवा में आगे आएं। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा से मन को शांति मिलती है और यह पुण्य कार्य आने वाली पीढ़ियों को भी संस्कार देता है।अंत में मां पार्वती धाम गौशाला समिति की ओर से राठौर परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया गया तथा स्वर्गीय लाभमल जी राठौर की पुण्य स्मृति को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top