
आष्टा (सेनमरी रोड):- इनर व्हील क्लब के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सेमनरी रोड स्थित एकलव्य एकेडमी में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करना और उनका उत्साहवर्धन करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने शिक्षकों का स्वागत किया और उन्हें मेडल व प्रशस्ति पत्र भेंट किए। इस दौरान वक्ताओं ने समाज को दिशा देने में गुरुओं के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। क्लब की इस पहल से विद्यालय परिवार और शिक्षकों में विशेष उत्साह व खुशी का माहौल देखने को मिला।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष सुनीता सोनी ने शिक्षकों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा—
“शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देता, बल्कि वह हमारे चरित्र का निर्माण कर हमें एक बेहतर इंसान बनाता है। राष्ट्र निर्माण और समाज को सही दिशा देने में गुरुओं का यह अतुलनीय योगदान ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, और उनका सम्मान करना यानी अपनी संस्कृति और संस्कारों का सम्मान करना है।”
इस अवसर पर क्लब की उपाध्यक्ष दीपिका सोनी, सचिव मंदाकिनी कसलीवाल, तमन्ना जैन और आशा सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शिक्षकों को मेडल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास और प्रेरणा का माहौल देखने को मिला।

*मेंष* :-* आज का दिन उत्साह व उमंग के रूप में दिखाई देगा। मर्यादित रहकर समय का लाभ लें। व्यापारियों के लिए करोबार में लाभ का समय है। नौकरीपेशा में प्रबंधकीय जिम्मेदारी बढऩे से आर्थिक लाभ के भी योग हैं।
*उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें*
*वृष* :- आज पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। संसाधनों की पूर्णता से कार्य सिद्ध होंगे।
*उपाय:- मेहंदी छोटी कन्या को दें*

*मिथुन* :- आज आत्मबल बढ़ेगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। विवाह प्रस्ताव आ सकता है। व्यवसाय में अचानक लाभ होगा।धैर्यता से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।भाइयों का सहयोग मजबूती देगा।क्रोध से बचे।
*उपाय:- पक्षियों को दाना डालें*
*कर्क:-* आज के ग्रह-नक्षत्र आपको किसी न किसी तरह परेशान कर सकते हैं। अप्रिय स्थितियां बन सकती हैं, इससे आपके कारोबार पर विपरीत असर पड़ेगा। अतिरिक्त्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
*उपाय:- सफेद पुष्प घर के मुख्य द्वार की दहलीज पर रखें*

*सिंह:-* आज पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न लें।वस्त्राभूषण की खरीदी हो सकती है।
*उपाय:- घर के उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा रखें*
*कन्या* :- आज लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। इच्छा अनुकूल कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज करें। यात्रा पर जाने के योग हैं। नौकरी में अफसरों लाभ मिलेगा।
*उपाय:- अखंड चावल के 21 दाने श्री विष्णु को अर्पण करें*

*तुला:-* आज आज आप कुछ नया करेंगे। स्थिर मनोबल आपको कार्य में सफलता प्राप्त कराएगा। रचनात्मक अथवा साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोग नवसृजन करेंगे, जिसकी चारों ओर से प्रसन्नता होगी। आपके स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी
*उपाय:- बरगद के वृक्ष की पूजा करें*
*वृश्चिक:-* आज व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नवीन कार्य-योजनाओं में सफल होंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। यह समय परिवार से बनाकर चलने का है।इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदी बन सकती है।
*उपाय:- पीपल की धातु दान करें*

धनु:-* आज का दिन शांति से बीतेगा। आज अपना नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कई योजना बनाएंगे। घरेलू समस्याओं को आज शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल रहेंगें।विलासता वस्तु खरीद सकते है।
*उपाय:- बेसन के लड्डू श्री गणेश को अर्पण करें*
*मकर:-* आज आपके जीवन में कुछ फायदेमंद सौदे तय होने की उम्मीद है। अगर आपके साथी मदद के लिए तैयार हैं तो आप भी संकोच न करें। आज मन की बातें अभिव्यक्त करने में सहजता होगी। आज कुछ फैसले न चाहते हुए भी लेने पड़ सकते हैं।
*उपाय:- शनि देव को पीली सरसों अर्पण करें*

*कुम्भ* :- आज स्वयं के विवेक से कार्य करना पसंद करेंगे। खानपान में अधिक रुचि रहेगी। किसी से उपहार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि रहेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।वाहन खरीदी का शुभ समय है।
*उपाय:- देव स्थल की मिट्टी अपने पॉकेट में रखें*
*मीन:-* आज आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। नौकरी में कुछ तनाव भरे काम करना पड़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा आशानुकूल सिद्ध नही होगी। आपमें दूसरों से सहायता लेने का भाव जागृत होगा।
*उपाय:- पान का बीड़ा ब्राह्मण को दें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*