

पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) ज़ोन *श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र* के निर्देशन उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल *श्री राजेश सिंह चंदेल* के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक सीहोर *श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना * के नेतृत्व में *रविवार, 06.09.2026* को जिले के समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस कार्यालयों में ‘हर रविवार–थाना परिवार’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इसका उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के *शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, आपसी समन्वय, अनुशासन, टीम भावना एवं कार्यक्षमता* को बढ़ावा देने के साथ-साथ लंबित प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराना है।हार्टफुलनेस योग एवं ध्यान से हुई सकारात्मक शुरुआत रविवार की गतिविधियों की शुरुआत विभिन्न थाना एवं पुलिस कार्यालयों में *हार्टफुलनेस योग एवं ध्यान सत्र* के साथ हुई। हार्टफुलनेस टीम के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने *योग, प्राणायाम, रिलेक्सेशन एवं सामूहिक ध्यान* किया।

पुलिसकर्मियों को नियमित योग एवं ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर *तनावमुक्त कार्यशैली, सकारात्मक सोच एवं बेहतर कार्यकुशलता* विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर *डॉ प्रशांत चौबे* ने *थाना कोतवाली* के पुलिस स्टाफ के साथ योग एवं ध्यान गतिविधि में सहभागिता की। नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर *डॉ अभिनंदना शर्मा* ने *थाना मंडी*, एसडीओपी बुधनी *श्री रवि शर्मा* ने *थाना बुधनी*, एसडीओपी भेरूंदा *श्री रोशन जैन* ने *थाना भेरूंदा* तथा एसडीओपी आष्टा *श्री दामोदर गुप्ता* ने *थाना आष्टा* के पुलिस स्टाफ के साथ गतिविधियों में सहभागिता की।

*स्टाफ संवाद के साथ अपराध एवं लंबित कार्यों की समीक्षा* योग एवं ध्यान सत्र के पश्चात संबंधित अधिकारियों द्वारा थाना स्टाफ के साथ संवाद कर अपराध, मर्ग, चालान एवं अन्य लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। विवेचकों को लंबित प्रकरणों में आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और महिला एवं बच्चों के मामलों का संवेदनशीलता से समयबद्ध निराकरण किया जाए ।

*CM हेल्पलाइन से लेकर e-Sakshya तक की समीक्षा* थानों में लंबित कार्यों की समीक्षा के दौरान विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश दिए गए— CM हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों, विशेषकर 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण। – e-Sakshya में उपलब्ध वीडियो एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों की समीक्षा तथा उनका प्रभावी उपयोग। – विवेचनाधीन प्रकरणों में विवेचना की प्रगति सुनिश्चित करना। – मर्ग डायरी एवं अन्य लंबित नियमित कार्यों का समयबद्ध निराकरण।- लंबित स्थाई वारंटों की तामीली के लिए प्रभावी अभियान चलाना।- e-विवेचना एवं टैबलेट प्रशिक्षण के माध्यम से डिजिटल पुलिसिंग को और सशक्त बनाना।- CIAR नोटिस की स्थिति की समीक्षा कर समय पर कार्रवाई।- ITSSO में दर्ज अपराधों एवं SC/ST राहत प्रकरणों की समीक्षा।

*साइबर अपराध एवं तकनीकी पुलिसिंग पर विशेष जोर* अपराध समीक्षा के दौरान साइबर अपराधों में निर्धारित SOP के अनुरूप अनिवार्य एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ई-साक्ष्य के बेहतर संधारण एवं उपयोग तथा ई-विवेचना प्रणाली को प्रभावी रूप से अपनाने पर जोर दिया गया।पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से विवेचना एवं अपराध अनुसंधान को अधिक सशक्त बनाने हेतु तकनीकी प्रशिक्षण को निरंतर बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।

*थाना परिसरों, डायल-112 एवं पुलिस व्यवस्थाओं की समीक्षा* थाना परिसरों की साफ-सफाई, रख-रखाव एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही डायल-112 वाहनों की स्थिति एवं रख-रखाव की समीक्षा कर उन्हें सदैव कार्यशील एवं आपातकालीन सेवाओं के लिए तत्पर रखने पर विशेष जोर दिया गया ।

*अनुशासन, टीम भावना को नई मजबूती* ‘हर रविवार–थाना परिवार’ पहल पुलिस बल के बीच संवाद, आपसी विश्वास, टीम भावना एवं सकारात्मक कार्य वातावरण को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। योग एवं ध्यान के माध्यम से पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अपराध समीक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण एवं लंबित कार्यों के समयबद्ध निराकरण पर निरंतर फोकस किया जा रहा है।