

आष्टा के नगर गंज स्थित श्रीजगदीश्वर धाम श्रीराधाकृष्ण मंदिर में शुक्रवार दोपहर 12 बजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महाउत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रीलड्डूगोपाल का दूध-दही से तैयार पंचामृत व संवत्सर अनुसार लौंग से महाभिषेक किया गया।

इस दौरान नगर व आसपास के श्रद्धालुओं समेत सैकड़ों भक्त मौजूद रहे। यादव समाज के लोगों ने अपने चल समारोह का समापन श्रीजगदीश्वर धाम में कर किया जिससे शंख-घंटों की ध्वनि और जय श्रीलड्डूगोपाल के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। शाम को विभिन्न अलंकारों से सजाकर ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार किया जायेगा।

प्राचीन पथरौटे में विराजे ठाकुर जी
ठाकुर जी को नगरपूरोहित पं महेंद्र पाठक पं मनीष पाठक व पं डॉ दीपेश पाठक ने सुबह श्री ठाकुर जी महाराज का विशेष पूजन-अर्चन किया। सुबह 07 बजे गर्भगृह से लड्डूगोपाल जी को शंख और घंटे की ध्वनि के बीच बाहर लाया गया। इसके बाद उन्हें पथरौटे में विराजमान कराया गया। विभिन्न अलंकारों को धारण किए श्रीराधाकृष्ण जी के दर्शन की एक झलक पाने के लिए भक्तों में उत्साह दिखाई दिया।

लौंग से महाभिषेक
नगरपूरोहित परिवार के मार्गदर्शन में आष्टा नगर के भक्तों,जनप्रतिनिधियों, व यादव समाज के लोगों ने लौंग,दूध, दही, शहद, घृत और पंचमेवा से ठाकुर जी का अभिषेक किया गया। इस दौरान लौंग की धारा लगातार चलती रही और
जन्म बधाइयों पर झूमे श्रद्धालु
महाभिषेक के दौरान श्री कृष्ण भक्ति गीतों के गायक संतोष झांवर, गोविंद चौहान,राजेश गौतम,राजेश राठौर,आदि, ने जन्म बधाइयां प्रस्तुत कीं।

भक्ति गीतों की स्वर लहरियों और जन्म बधाइयों पर महिलाएं, बच्चे और अन्य श्रद्धालु झूमते नजर आए। मंदिर परिसर में लगातार लड्डूगोपाल और श्रीराधे के जयकारे लगते रहे।इस अवसर जिसमे क्षेत्रीय विधायक श्री गोपाल,सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना सिंघी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, विधायक प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा,भाजपा महिला जिलाध्यक्ष ऋतु जैन,

पार्षद तारा कटारिया,हिंदू उत्सव अध्यक्ष भूरू मुकाती,व्यापार संघ अध्यक्ष रूपेश राठौड़,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सुराणा, पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष झंवर,पत्रकार नरेंद्र गंगवाल,सुशील संचेती, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया,महामंत्री मोहित सोनी,पूर्व हिंदू उत्सव अध्यक्ष कालू भट्ट,सौरभ रूनवाल शीतल स्वीट,भाजपा एल्डरमैन तोष नारायण भूतिया,चल समारोहों अध्यक्ष सजन सिंह यादव,रमेश यादव,प्रेमचंद यादव,सूरज यादव,सुशील यादव पटेल,डॉ बी एल यादव,अनिल यादव,पवन यादव,धर्मेंद्र यादव,

दिलीप यादव,प्रदीप यादव,पंकज यादव,बंटी यादव,द्वारका सोनी,सचिन वोहरा,पूर्वपार्षद सुभाष नामदेव नरेंद्र कुशवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी नगीन चंद जैन, विनीत सिंघी, प्रेम नारायण शर्मा, हरिनारायण शर्मा,डॉ चंद्रा जैन,शीतला माता समिति के अध्यक्ष दिनेश सोनी, रवि सोनी, सतीश, अशोक भूतिया, पत्रकार सुशील संचेती,कमल पांचाल,विक्की सुराना,जितेंद्र साहू,मोहित वेदमूथा,सुमित मेहता,गौरव सोनी,मनीष डोंगरे,सुमित कासलीवाल,रिलेश बोथरा,विशाल खंडेलवाल,मनीष खत्री,मनोज सोनी काका,लोकेंद्र बनवट, जे पी सोनी सहित मातृ शक्ति उपस्थित रही