जावर नगर विकास के लिए विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने नगर परिषद को दिए 87 लाख रुपए,पार्षद वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने विधायक इंजीनियर का स्वागत, सम्मान कर जताया आभार

आष्टा । नगर के विकास को गति देने के लिए विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा नगर परिषद जावर को 87 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है। इस विकास राशि के लिए वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर का स्वागत,सम्मान कर आभार व्यक्त किया । पार्षद वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि विधायक द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि से नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें से लगभग 55 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जिससे नागरिकों को सुविधाएं मिल रही हैं।

उन्होंने बताया कि शेष राशि से नगर के महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इसमें श्री राम मंदिर, हनुमान मंदिर, सेंधव छात्रावास तथा मालवी समाज के छात्रावास में टीन शेड निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से धार्मिक स्थलों के साथ-साथ छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों एवं समाज के लोगों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।पार्षद वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के सहयोग से जावर नगर में लगातार विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं। नगर के विकास के लिए उपलब्ध कराई गई राशि के लिए उन्होंने विधायक जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जावर के विकास के लिए इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अभिषेक एवं चल समारोह में शामिल हुए विधायक, सभी को दी बधाई

आष्टा । भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर प्रातः जगदीश्वर धाम मन्दिर पहुचे एवं आयोजित अभिषेक पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए,भगवान श्री कृष्ण जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया । मंदिर प्रमुख मनीष पाठक एवं डॉ दीपेश पाठक का स्वागत कर बधाई दी । प्रातः श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आज यादव अहीर समाज का विशाल चल समारोह निकला जिसमे विधायक इंजीनियर ने शामिल हो कर समाज बंधुओं को

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । भाजपा नगर मंडल ने आज विधायक इंजीनियर के नेतृत्व में मानस भवन के सामने मंच बना कर चल समारोह का एवं समाज के वरिष्ठजनों का स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर विशाल चौरसिया,महेन्द्र ठाकुर,मोहित सोनी,सौरभ जैन,सुमित मेहता,बलवीर ठाकुर,हेमन्तगीर जी महाराज,कृष्णा शर्मा,बंटी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

आपका विधायक-आपके द्वार…05 ग्रामो में पहुचे विधायक, चौपाल लगा कर ग्रामीणों से किया संवाद,सुनी समस्याएंरामपुराकला ग्राम में पाटीदार धर्मशाला निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

आष्टा । आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामो में जनता से संवाद करने,उनकी समस्याओं को सुनने के लिये विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने “आपका विधायक-आपके द्वार” अभियान के तहत आष्टा विधानसभा क्षेत्र के 05 ग्रामो में पहुचकर जनता चौपाल लगाई ओर जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना । आपका विधायक आपके द्वार अभियान के तहत विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने क्षेत्र के ग्राम गुराड़िया सिराजुद्दीन, नानकपुर,बडघाटी-बडल्या,नोमनिया,रामपुराकला ग्राम पहुचे ओर चौपाल लगा कर ग्रामीणों से संवाद किया,उनकी समस्याओं को सुना ।

दौरे के दौरान विधायक इंजीनियर ने ग्राम बडघाटी-बडल्या एवं नोमनिया में कंक्रीट रोड निर्माण का एवं ग्राम रामपुराकला में पाटीदार समाज की धर्मशाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया । संवाद कार्यक्रम के माध्यम से विधायक इंजीनियर ने ग्रामो के विकास के लिये अभी तक जो कार्य कराये उसकी जानकारी देते हुए आगामी समय मे ग्रामो को नर्मदा पार्वती लिंक योजना,जल जीवन मिशन के तहत हर घर मे नल से पेयजल पहुचाने,टीन शेड निर्माण सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जिनका लाभ ग्रामीणों को,अन्नदाताओं को मिलने वाला है ।वही जो विकास कार्य चल रहे

उनसे अवगत करा कर जनता की समस्याओं को सुना और मौके से ही अधिकारियों को निर्देश दिये । कई ग्रामो में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्रामीणजनों की मांग पर विकास कार्यो की भी घोषणा की । आपका विधायक आपके द्वार अभियान के तहत दौरे में खाचरौद मंडल अध्यक्ष शिव पाटीदार,युवा मोर्चे के जिला अध्यक्ष महेंद्रसिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री यशवंतसिंह ठाकुर,नारायणसिंह,कुलदीप धुराडा,सरपंच महेंद्रसिंह ठाकुर,राजेन्द्र धारवा,महेंद्रसिंह ठाकुर लाखुखेड़ी,अकेसिंह ठाकुर सहित सभी सरपंच,पंच,भाजपा के कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top