

आष्टा । 15 अगस्त को हम सबने आजादी का 80 वा पर्व मनाया है,आजादी का दिन केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन है, जिन्होंने अपने त्याग, संघर्ष और बलिदान से हमें आजादी का अनमोल उपहार दिया। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सरदार पटेल, डॉ. भीमराव अंबेडकर और असंख्य ज्ञात-अज्ञात वीरों ने देश की स्वतंत्रता और निर्माण में अपना सर्वस्व समर्पित किया तब हमें आजादी मिली है। आज हम उन्हीं के कारण खुले आसमान में स्वतंत्र भारत की सांस ले रहे हैं।

हमारा तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की आन,बान ओर शान का प्रतीक है । ये हमेशा हमे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में हमारा देश और प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है । आज विश्व मे मोदी जी के कारण भारत का डंका बज रहा है । आज भारत दुनिया के सामने आत्मविश्वास के साथ खड़ा है। विधायक इंजीनियर ने कहा की आप विद्यार्थी ही नये भारत के भाग्य विधाता है,आगे आप को ही नेतृत्व करना है ।

आज सरकार विधायर्थियो, व्यापारियों,युवाओ,किसानों,महिलाओं, गरीबों,सहित सभी वर्गों के उत्थान,विकास के लिये दिन रात कार्य कर रहे है । मप्र सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है अभी आष्टा के 15 हाईस्कूल का उन्नयन हायर सेकेंडरी के रूप में,5 मिडिल का हाईस्कूल के लिये उन्नयन हुआ है । पीएमश्री स्कूल अब नये रूप में आपके सामने है । विधायक इंजीनियर ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने गुरुजनों का सम्मान करें ये ही आपके भविष्य को गढ़ने वाले शिल्पी है । विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने की भी सीख दी । विधायक ने सभी विद्यार्थियों से कहा कि आज सभी के हाथों में मोबाइल आ गया है,

आप सभी इसका उपयोग पढ़ाई के लिये ही करे क्योकि अभी आपको लक्ष्य के तहत पढ़ना है,मेहनत कर आगे बढ़ना है और अपने मातापिता गुरुजनों का सपना पूरा करना है । इस विद्यालय के 28 विद्यार्थियों का लेपटॉप के लिये दो का चयन स्कूटी के लिये हुआ में उनेह बधाई देता हूं । ये समय प्रतिस्पर्धा का समय है,जो मेहनत करेगा वो आगे बढ़ेगा । पीएमश्री विद्यालय के प्राचार्य कल्याणसिंह ठाकुर द्वारा सौपे गये मांग पत्र पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने विद्यालय के विकास कार्यो के लिये 15 लाख रुपये देने की घोषणा की ।

सायकल वितरण कार्यक्रम के तहत विधायक ने पीएम श्री विद्यालय खामखेड़ा जत्रा के 42 विधायर्थियो को मुख्यमंत्री सायकल वितरण योजना के तहत सायकलों का वितरण कर विद्यालय के बच्चे,युवा सभी स्वस्थ रहे उनकी मांग पर ओपन जिम का भी शुभारम्भ किया । इस अवसर पर विधार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वही अटल लेब के माध्यम से छात्रों द्वारा चन्द्रयान मॉडल बनाया, जिसका प्रदर्शन किया गया । विधायक और उपस्थित अतिथियों द्वारा उक्त मॉडल की प्रशंसा की । इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य कल्याण सिंह ठाकुर द्वारा विधायक और समस्त अतिथियो का स्वागत किया गया और विद्यालय की गतिविधियों

परीक्षा परिणाम समस्त रूपरेखा से अवगत कराते हुए बताया की इस वर्ष 2026 में 12th का परीक्षा परिणाम 94% और 10th का 91% रहा है । 28 विधार्थियों को लैपटॉप प्राप्त हुए है । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिव पाटीदार,युवा मोर्चे के जिला अध्यक्ष महेंद्रसिंह ठाकुर धाम आदि ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में बीईओ आष्टा,मंडल अध्यक्ष शिव पाटीदार,युवा मोर्चे के जिला अध्यक्ष महेंद्रसिंह ठाकुर धाम, यशवंत सिंह ठाकुर महामंत्री, प्रेमनारायण वर्मा सरपंच खामखेड़ा जत्रा, रतन सिंह ठाकुर, लखन सिंह ठाकुर, जगन्नाथ सिंह नेताजी, कुमेर सिंह खेनियापुरा,अके सिंह सरपंच, तेज सिंह ठाकुर, भारत सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह, लखन सिंह, ज्ञान सिंह, शोभल सिंह, कवि विक्रम सिंह सोलंकी, नाथू सिंह, जगन्नाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन,शिक्षक,पालक,नागरिक उपस्थित रहे।


