ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के तार चोरी करने वाले 04 शातिर आरोपी गिरफ्तार, थाना मण्डी पुलिस की बड़ी सफलता

थाना मण्डी ग्रामीण क्षेत्र, सीहोर में लगातार हो रही बिजली के तार चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जिला सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी मण्डी निरीक्षक अर्चना सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस द्वारा बिजली के तार चोरी की घटनाओं में संलिप्त 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 15.08.2026 को थाना मण्डी पुलिस को सीहोर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के तार चोरी की घटनाओं की सूचना प्राप्त हुई। भटोनी, जताखेड़ा, लालाखेड़ी आदि क्षेत्रों में हुई तार चोरी की घटनाओं के संबंध में थाना मण्डी में अपराध क्रमांक 255/2026, धारा 136 भारतीय विद्युत अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा 04 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा बिजली के तार चोरी करना स्वीकार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि आरोपी मुकेश शाक्य, उत्तम शाक्य एवं रंजीत ठाकुर मोटरसाइकिल से अलग-अलग गांवों में जाकर दिन के समय रेकी करते थे तथा रात्रि में बिजली के तार चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों द्वारा रस्सी के सहारे बिजली के तार को झुकाकर आरी/कटर की मदद से तार काटकर चोरी किए जाने की बात सामने आई है। आरोपियों द्वारा चोरी किए गए तार कबाड़ी की दुकान पर बेचना बताया गया। आरोपियों की निशादेही पर सलमान कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में सभी 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में चोरी की अन्य घटनाओं एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ एवं विवेचना जारी है। जब्तशुदा मशरूकाः- आरोपियों के कब्जे/निशादेही से लगभग 2.5 क्विंटल बिजली के तार, एक मोटरसाइकिल, एक रस्सा एवं एक कटर, कुल मशरूका लगभग ₹2,50,000/- का जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1. मुकेश शाक्य, पिता शिवप्रसाद शाक्य, उम्र 38 वर्ष, निवासी कस्बा सीहोर 2.उत्तम शाक्य, पिता शिवप्रसाद शाक्य, उम्र 54 वर्ष, निवासी कस्बा सीहोर। 3. रंजीत ठाकुर, पिता रामसिंह ठाकुर,

उम्र 60 वर्ष, निवासी कस्बा सीहोर4. सलमान कुरैशी, पिता शफीक कुरैशी, उम्र 36 वर्ष, निवासी मछली बाजार, सीहोर (कबाड़ी)। सराहनीय पुलिस टीमः- निरीक्षक सुश्री अर्चना सिंह चौहान, उप निरीक्षक राकेश कुमार पंथी, उप निरीक्षक दिनेश सहगल, प्र. आर. 140 उमेश वर्मा, प्रआ 413 दयाल सिंह, प्रआ 66 भूपेन्द्र, आरक्षक 664 कृष्णपाल , आर.421 हरभजन, आर.671 जितेन्द्र मेवाड़ा, आर 897 रितेश, आरक्षक 854 विनय, आरक्षक 736 नेपाल सिंह (आसूचना), एवं चालक अबू सूफियान की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Scroll to Top