

आष्टा। स्थानीय एस.बी.एस. कन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा प्रतिनिधि (क्लास रिप्रेजेंटेटिव) शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के नए छात्र नेतृत्व की घोषणा की गई, जिसमें जतिन कुशवाह को हेड बॉय तथा इशिका जाट को हेड गर्ल चुना गया।समारोह के दौरान चुने गए सभी कक्षा प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता के साथ विद्यालय के नियमों और अनुशासन के पालन की शपथ दिलाई गई।

विभिन्न कक्षाओं से चुने गए प्रतिनिधि:कक्षा 12th: अर्णव सोनी, लक्ष्मी ठाकुरकक्षा 11th: नैतिक पाटीदार, अंशिका सेनकक्षा 10th मयंक वर्मा, नम्रता परमारकक्षा 9th: युवराज ठाकुर, प्राची ठाकुरकक्षा 8th: अंश परमार, वेदिका भाटीकक्षा 7th: भूपेंद्र वर्मा, प्रियंका कुशवाहाकक्षा 6th: मितांश किरार, कृष्ण परमारकक्षा 5th: कृष्ण जाटव, रक्षिता गौतमकक्षा 4th: हर्षित कुशवाह, कनिष्क वर्माकक्षा 3rd श्रेयांश ठाकुर, अन्वी ठाकुरइस अवसर पर संस्था संचालक भोलू सिंह ठाकुर, सहसंचालक जीवन सिंह ठाकुर, प्राचार्य रीना ठाकुर एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी नवचयनित प्रतिनिधियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और बधाई दी।

प्रतिनिधि चुनकर हम बच्चों को छोटी उम्र से ही लोकतांत्रिक मूल्यों, टीम वर्क और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं, ताकि वे भविष्य के सफल नागरिक बन सकें- संचालक भोलू सिंह ठाकुर
आष्टा में कल निकलेगी भव्य ‘बारह ज्योतिर्लिंग कावड यात्रा’, एक ही स्थान पर मिलेंगे 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
आष्टा:- आस्था, श्रद्धा और शिव भक्ति के महापर्व के तहत आष्टा नगर में कल 23 अगस्त 2026, दिन रविवार को विशाल और ऐतिहासिक ‘बारह ज्योतिर्लिंग कावड यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। शिव भक्तों में इस यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा का मुख्य विवरण:- दिनांक एवं समय: 23 अगस्त 2026 (रविवार), प्रातः 11:00 बजे।प्रारंभ स्थल: प्राचीन शंकर मंदिर, आष्टा।यात्रा मार्ग: प्राचीन शंकर मंदिर से शुरू होकर आष्टा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरेगी।समापन स्थल: अर्धनारीश्वर एवं बारह ज्योतिर्लिंग मंदिर।

यात्रा की विशेषता:- इस कावड यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि श्रद्धालु एक ही यात्रा और एक ही स्थान (अर्धनारीश्वर एवं बारह ज्योतिर्लिंग मंदिर) पर स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे तथा वहीं पर जल चढ़ाकर जलाभिषेक का पुण्य प्राप्त करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए विशेष अपील:- आयोजकों द्वारा नगर के सभी शिव भक्तों—महिला-पुरुषों और युवाओं—से सादर निवेदन किया गया है कि वे इस पावन कावड यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। जो भी श्रद्धालु कावड यात्रा में कावड, लोटा अथवा गगरा लेकर जल चढ़ाने के लिए शामिल होना चाहते हैं, वे अपनी कावड/लोटा/गगरा स्वयं साथ लेकर आएं। आइए, श्रद्धा और भक्ति के साथ मिलकर इस पावन यात्रा को भव्य बनाएं! “हर हर महादेव! बोल बम!”

21,अगस्त,2026, शुक्रवार मास श्रावण शुक्ल पक्ष तिथि नवमी रात्रि 11.38 तक रहेगी।नक्षत्र अनुराधा सुबहा 11.39 तक रहेगा। चन्द्र:- वृश्चिक का चंद्र रहेगा। दिशाशूल पश्चिम में

*मेंष:-* आज परिश्रम अधिक प्रतिफल कम रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा। मन को शांत तथा प्रसन्न रखें। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है।
*उपाय:- हवा छोटी कन्या को खिलाएं*
**वृष:-* आज कुछ पुराने मित्रों से संपर्क हो सकता है। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी आज आप उठा सकेंगे। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
*उपाय:- गीता जी के प्रथम अध्याय का पाठ करें*

*मिथुन:-* आज पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। नौकरी व व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा।सम्पत्तियों का लेनदेन लाभकारी होगा।
*उपाय:- माता-पिता को मिष्ठान खिलाएं*
कर्क:- आज कईं दिनों से वित्तीय स्थिति को सुधारने की जो इच्छा है, वो पूरी होगी। यदि आप ये सोच रहे हैं कि किस तरीके से अपने व्यापारिक संस्थान की आय को बढ़ाया जाए, तब जल्दी ही इसके सुखद परिणाम आपको मिलेंगे।कर्ज में कमी होगी।
*उपाय:- कृष्ण मंदिर में मोर पंख समर्पित करें*

*सिंह:-* आज क्रोध पर भी आज संयम रखना पड़ेगा। परिवारजनों के बीच में बहस न हो, इसका ध्यान रखें। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहना ही लाभदायी होगा।
*उपाय:- शिव मंदिर में 21 बार ॐ लिखें*
**कन्या:-* आज आप अपना ध्यान ज्यादा काम करने में लगाएंगे। दूसरे लोग आपके आत्मविश्वास को महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से सम्मान मिलेगा।
*उपाय:- गुरु मंत्र का जाप करें*

**तुला:-* आज अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
*उपाय:- ब्राह्मण पुत्र को तुलसी की माला दें*
*वृश्चिक:-* आज नए मित्रों के साथ पहचान होगी, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी हो सकते हैं। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त होगा। संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
*उपाय:- जल घट दान मंदिर में दान करे*

*धनु:-* आज आपको ध्यान रखना होगा, क्योंकि दूसरे लोग आपकी पीठ पीछे कोई साजिश कर सकते हैं। आपके खिलाफ उठाए गए छोटे-मोटे गलत कदम शायद आपको बेईमानी लगें, लेकिन अगर आप उन सब को मिला कर देखें तो आपको कार्यक्षेत्र में बुरे माहौल का एहसास होगा।
*उपाय:- सिंदूर अपने पॉकेट में रखें*
*मकर:-* आज व्यवसायिक क्षेत्र में यश प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
*उपाय:- हनुमान अष्टक का पाठ करें*
*कुम्भ:-* आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं।ऑफिस में काम समय पर खत्म करने पर सभी की वाहवाही का आप पात्र बनेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं।
*उपाय:- लाल ध्वजा हनुमान मंदिर में अर्पण करें
**मीन:-* आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा हो सकते है। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है।आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा.
*उपाय:- जरूरतमंद को गर्म कपड़े दान करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*