97 लाख से कुरावर में अतिरिक्त कक्ष, बाउंड्रीवाल एवं टॉयलेट ब्लॉक निर्माण कार्य का विधायक ने किया भूमिपूजन

मोदी जी के 12 साल विश्वास,विकास और जनकल्याण के….शिक्षा के क्षेत्र में समग्र विकास,नई शिक्षा नीति के तहत सबको शिक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता-गोपालसिंह इंजीनियर, 97 लाख से कुरावर में अतिरिक्त कक्ष, बाउंड्रीवाल एवं टॉयलेट ब्लॉक निर्माण कार्य का विधायक ने किया भूमिपूजन, 50 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री निःशुल्क साईकल वितरण योजना” में वितरित की सायकलआष्टा । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विश्वास,विकास व गरीब कल्याण के सफलमत 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा ग्रामो में विकास कार्यो की दी जा रही है सौगातें । आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्राम कुरावर को 97 लाख 16 हजार रुपये के विकास कार्यो की ग्राम को सौगातें दी ।

आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भूमिपूजन समारोह में पहुच कर ग्राम कुरावर के हायर सेकेंडरी स्कूल में बनने वाले अतिरिक्त कक्ष,बाउंड्रीवाल,टॉयलेट ब्लाक कार्य का भूमिपूजन किया ।इस अवसर पर विधायक इंजीनियर ने 50 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री निशुल्क सायकल वितरण योजना के तहत सायकलों का भी वितरण किया ।आयोजित भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की भारत सरकार द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति के तहत मप्र में विद्यार्थियों को नई आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल रहा है । नये सांदीपनी विद्यालय इसका प्रत्यक्ष उदाहरण सामने है उसी तरह ग्रामो में भी शिक्षा के मंदिरों में हम नई नई सुविधाओ में लगातार वृद्धि कर रहे है ।

आज आपकी मांग पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने 6 विद्यालयों में विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किये है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए कहा की आज पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया है, प्रधानमंत्री जी के आव्हान ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत पूरे देश मे पौधारोपण कर हर ग्राम को हराभरा करने का अभियान शुरू किया है,उसके परिणाम देखने को मिल रहे है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने 12 साल के बेमिसाल कार्यकाल में यू तो देश को कई बड़ी बड़ी सौगातें दी उनमें से हमारे आष्टा विधानसभा क्षेत्र को भी कई बड़ी योजनाएं,बड़े विकास के कार्य हुए है ।

उसमे से सबसे बड़ी नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का लाभ हमे मिला है। इस योजना से जब खेतो खेत नर्मदा जी का पानी हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को मिलेगा तब अपना पूरा क्षेत्र हराभरा आष्टा के रूप में नजर आयेगा, अन्नदाता की आय बढ़ेगी,कृषि उपज का उत्पादन बढेगा,हमारा किसान भाई दो के स्थान पर तीन तीन फसल प्राप्त कर सकेगा । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया कि लगभग 250 करोड़ की उक्त योजना का लाभ आष्टा विधानसभा क्षेत्र के करीब 268 ग्रामो को मिलेगा एवं इससे 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा लाभान्वित होगा । ये है 12 साल की बड़ी बड़ी उपलब्धिया । आजनागरिको को आयुष्मान योजना के तहत देश के करीब 50 करोड़ लोगों को गम्भीर बीमारियों के इलाज के लिये 5 लाख तक का ईलाज मुफ्त का लाभ मिल रहा है ।

वही मोदी जी ने देश के अन्नदाताओं की चिंता कर किसान सम्मान निधि हर वर्ष 06 हजार की राशि किसानों के खाते में भेज कर योजना का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाया है । देश मे गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो मे से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है । 80 करोड़ गरीबो मो मुफ्त अनाज मिल रहा है । 58 करोड़ लोगों के जनधन खाते खोले अब इन खातों में दिल्ली भोपाल से योजना की जो राशि भेजी जाती है वो हितग्राही को 100% मिलती है । इसके पहले कांग्रेस के शासन में उनके ही प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी ने स्वयं स्वीकार किया था कि हम दिल्ली से एक रुपया भेजते है तो नीचे तक मात्र 15 पैसे ही पहुचते है,मतलब 85% का होता था भ्रष्टाचार । मोदी जी ने इस पर अंकुश लगाया है । इसके साथ ही स्वच्छता,हर घर नल से जल,प्रधानमंत्री आवास योजना,देश की सुरक्षा को लेकर कई कार्य किये है ।

विधायक इंजीनियर ने कहा की 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को हम सब ने एक सपने को सच होते देखा है । मोदी जी मे विकास का एक अमिट इतिहास लिखा और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाये।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं ।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 12 साल के कार्यकाल में सेवा,सुशासन और जनकल्याण को माध्यम बना कर गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिकों सहित सभी वर्गों के लिए संचालित योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने जनकल्याण, स्वच्छता, महिला सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं। विधायक ने कहा की प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। विधायक इंजीनियर ने कहा की मप्र में डॉ मोहन यादव जी की डबल इंजन की सरकार ने देशभर में सड़कों,सिंचाई,स्वास्थ,शिक्षा,पेयजल, सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा विकास हुआ है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

हमारे आष्टा एवं जावर में 100 करोड़ से अधिक के दो नये सांदीपनी विद्यालयों का निर्माण एवंनई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे देश का युवा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमने कुरावर में भी इस विद्यालय को सांदीपनी में उन्नयन करने की मांग मुख्यमंत्री जी से की है । विधायक इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है। कार्यक्रम के बाद विधायक गोपालसिंह इंजीनियर एवं सभी अतिथियों ने स्कूल के बच्चों के साथ विद्यालय में ही मध्यान भोजन किया ।

ग्राम कुरावर पहुचने पर ग्रामीणजनों,भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की भव्य अगवानी कर स्वागत,सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रहलादसिंह जी चेयरमैन जी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान,डोडी एवं मैना मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ठाकुर,सुनील आर्य,महेंद्रसिंह ठाकुर,सरपंच श्रीमति सुमित्रा बाई राधेश्याम मण्डलोई,मानसिंह ठाकुर,कमलसिंह,राधेश्याम शर्मा,हरेन्द्र ठाकुर,दिनेश पंवार,कमलसिंह मालवीय,गजेन्द्रसिंह ठाकुर,भेरूसिंह ठाकुर सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष, सरपंच,शिक्षक,विद्यार्थी,एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top