ग्राम टांडा के किसान लक्ष्मण जाट के पुत्र सचिन जाट ने पूरी की अग्निवीर ट्रेनिंग, 30 जून को निकलेगा जुलूस, आधुनिक युग की चुनौतियों को अवसर में बदल रहे समाज के युवा- प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय जाट

आष्टा- अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री एवं पूर्व युवा प्रदेश सचिव श्री धनंजय जाट ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जिले के कई युवाओं का विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय सेवाओं में चयन होना इस बात का प्रमाण है कि जाट समाज आधुनिक युग की चुनौतियों को अवसर में बदल रहा है। आगे उन्होंने धनंजय जाट ने बताया कि आष्टा तहसील के ग्राम टांडा के किसान पुत्र सचिन जाट ने भारतीय सेना में ‘अग्निवीर’ के रूप में अपनी कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है। स्व. श्री देवाजी जाट के पौत्र और श्री लक्ष्मण जाट एवं श्रीमती श्यामू बाई के सुपुत्र सचिन की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे जाट समाज और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।

संकल्प से सिद्धि तक का सफर- किसान परिवार में पले-बढ़े सचिन ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से न केवल अपनी दादी श्रीमती गीताबाई और माता-पिता का सपना साकार किया, बल्कि साबित कर दिया कि हौसले बुलंद हों, तो ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी देश की सेवा की जा सकती है। उनकी इस सफलता पर काकाजी श्री प्रताप सिंह जाट, ताऊजी जगदीश जाट, अंकल राजेश जाट, नन्द किशोर जाट, उकारीलाल जाट, संतोष जाट, उनके भाई गणेश, राहुल, सुरेंद्र, गोविंद, रवि, विकास, निर्मल, अभिषेक, सुमित, उज्जवल, भातिजा चिंकु और भांजी पूर्वी एवं सहित पूरे समाज व ग्रामवासियों में अपार हर्ष का माहौल है।

निकलेगा भव्य जुलूस होगा जगह-जगह स्वागत- सचिन जाट के प्रशिक्षण उपरांत पहली बार अपने गृहग्राम आगमन पर 30 जून को एक भव्य जुलूस का आयोजन किया गया है। टांडा की सीमा से लेकर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों तक डीजे की धुन और देशप्रेम के नारों के साथ युवा अग्निवीर का अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा। जिसमें समाजजन सहित क्षेत्र के वरिष्ठजन, युवाशक्ति और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होकर देश प्रहरी सचिन का उत्साहवर्धन करेंगे।

updatenews247.com। प्रदेश संगठन मंत्री पत्रकार धनंजय जाट अखिल भारतीय जाट महासभा मध्य प्रदेश। पूर्व प्रदेश सचिव अखिल भारतीय जाट महासभा मध्य प्रदेश युवा इकाई,,, प्रदेश मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय जाट महासभा मध्य प्रदेश,,, सीहोर जिला संयुक्त सचिव, मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार पता-

साईं कॉलोनी आष्टा जिला सीहोर 📲 7746898041*

आष्टा । आष्टा नगर के वार्ड 16 के सेमनरी रोड पर एसबीएस स्कूल के सामने लगन इवेंट्स टेंट हाउस की दुकान कम गोदाम में अर्द्ध रात्रि में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग जाने से करीब 10 लाख का शादी,ब्याह,पार्टी में लगने वाला सजावट का पूरा सामान जल कर खाक हो गया । रात्रि में नपा की फायरबिग्रेड व अन्य साधनों से आग पर काबू पाया गया । घटना की जानकारी लगने पर आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर घटना स्थल पर पहुचे ओर लगन इवेंट्स टेंट हाउस के मालिक जीतू बरेठा से मिले एवं जानकारी ली । जीतू बरेठा ने बताया की लगी आग में गोदाम में रखा पूरा समान जल कर खाक हो गया जिसमें करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है ।

विधायक इंजीनियर ने मौके से ही तहसीलदार आष्टा को मोबाईल लगा कर निर्देश दिये कि घटना स्थल का मुआयना कर नुकसान का पंचनामा बना कर ज्यादा से ज्यादा मुआवजा जो हो सके पीड़ित को दिया जाये । विधायक इंजीनियर ने पीड़ित को हिम्मत दिलाते हुए भरोसा दिया कि हम प्रयास करेंगे कि आपको ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सके । इस अवसर पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,सुशील संचेती, विशाल चौरसिया,हरेन्द्र ठाकुर,पार्षद रवि शर्मा,मोहित सोनी,उत्थान धारवा,सौरभ जैन सहित अन्य सदस्य उपस्तिथ रहे।

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 135 वां संस्करण विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बूथ क्र 194 पर बड़जात्या निवास पर सुना

आष्टा । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 135 वां संस्करण रविवार को वार्ड क्र 5 के बूथ क्र 194 पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश बड़जात्या के निवास पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की उपस्तिथि में उपस्तिथ सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने सुना । बड़जात्या निवास पर पहुचे विधायक एवं सभी कार्यकर्ताओं का मुकेश बड़जात्या ने सभी की भव्य अगवानी कर स्वागत,सम्मान किया । इस अवसर पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा,पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागौरी,जिला उपाध्यक्ष धारासिंह पटेल ,जनपद उपाध्यक्ष गजराज सिंह पटेल,भूरू भाई ,

विशाल चौरासिया, सुशील संचेती, धन्नुपरमल जैन,कोमल जैन, संजय सोनी बंटू, राजू पाठक, तरुण नागौरी, दिनेश सोनी,जितेंद्र सितोलिया आदि उपस्तिथ रहे।इस अवसर पर वार्ड 5 के बूथ क्रमांक 194 एवं वार्ड क्र 12 के बूथ क्र पर बूथ अध्यक्ष अर्जुन बंटू सोनी एवं तरुण नागौरी की उपस्तिथी में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की 125 वी जयंती पर मनाया जा रहे पखवाड़े के अंतर्गत मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनेह याद किया । कार्यक्रम के पश्चात विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भवानी चौक के व्यापारियों से मुलाकात कर व्यापारियों का स्वागत किया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top