4,जून,2026, गुरुवार मास द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण (अधिकमास) पक्ष तिथि चतुर्थी रात्री 11.33 बजे तक रहेगी।नक्षत्र उत्तराषाढा रहेगा। चन्द्र:- धनु का चंद्र सुबहा 07.12 तक रहेगा। दिशाशूल दक्षिण में

*मेंष:-* आज आपके कई कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। कुछ नया करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। तनाव खत्म होने की वजह से आपके कार्य की गति बढ़ेगी। वाहन सुख मिल सकता है। इस समय संपर्कों के जरिए आपको प्रगति के अवसर मिलेंगे।
उपाय:-अखरोट भगवान श्री राम का अर्पण करें

**वृष:-* किसी संस्थान से नवीन जॉब का ऑफर आ सकता है। धार्मिक या व्यवसायिक यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। संबंध मधुर बनाने का प्रयास करें। विवाद से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह ना रहें।
उपाय:कर्पूर मिश्रित जल से स्नान करें


मिथुन:-* मन अशांत रहेगा। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। दैनिक रहन-सहन अव्यवस्था से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। अपनो से धोखा मिल सकता है किसी पर   अतिविश्वास न करे।
उपाय:-तांबे का कलश सूर्य देव के निमित मंदिर में दान करें

**कर्क:-** मानसिक रूप से आप पैसे बनाने की कई संभावनाओं की गणना करेंगे और भावनात्मक रूप से आप अपने प्रियजनों पर ध्यान केंद्रित करेंगे. कुल मिलाकर आप आज बहुत सक्रिय होंगे और बहुत व्यस्त होंगे ।परिवार के लोगो के साथ घूमने से मन को शान्तिं प्राप्त होगी।
उपाय:-दूध भगवान शिव पर अर्पण करें

*सिंह:-* अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी।
उपाय:-काला वस्त्र शनिदेव को अर्पण करें

**कन्या:-*  पराक्रम की वृद्धि होगी। सामाजिक स्तर बढेगा। दायित्व का निर्वाह होगा। परिश्रम अधिक करना पडेगा। कार्य में उत्साह होगा। राजकाज में प्रसिद्धि मिलेगी।नवीन वस्तु की खारीदी के योग बनेंगे।
उपाय:-सिंदूर देवी मां को अर्पण करें

**तुला:-* व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड सकता है । किसी काम के लिए ऋण लेने का मन बना सकते हैं । जीवनसाथी के साथ मनमुटाव और ज्यादा बढ जाने के संकेत हैं । स्वास्थ को नजरअंदाज करना मंहगा पङने वाला है ।
उपाय:-घी का दीपक बरगद के पेड़ के सामने लगाएं

*वृश्चिक:-* आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक नहीं होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय:-राजगिरी का आटा मंदिर में दें

*धनु:-* सामाजिक कार्यों से आपको लाभ होगा क्योंकि विविध क्षेत्रों से लाभ होने के आज के योग हैं। मित्रों और सम्बंधियों के साथ हुई भेंट आपके लिए लाभदायी सिद्ध होगी। धार्मिक यात्रा सम्भव है।
उपाय:-आम के पत्तों का तोरण मुख्य द्वार पर बांधे

*मकर:-* आत्मविश्वास व मान सम्मान बढ़ेगा। परीक्षा में सफलता निश्चित है। अकस्मात धन प्राप्ति होगी। कॉस्मेटिक्स में दिलचस्पी बढ़ेगी। निर्माणकार्य में नवीन योजना बनेगी।सिर में दर्द हो सकता  है।
उपाय:-तीर्थ जल से ईश्वर की प्रतिमा का अभिषेक करें

*कुम्भ:-* नया निवेश करने के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। भावनात्मक तौर पर कमजोरी या खालीपन महसूस होगा। आपको सावधान रहना होगा। कुछ मामलों में आप जिद्दी भी हो सकते हैं। जिसके कारण नुकसान उठाना पड़ेगा।दान में धन खर्च हो सकता है।
उपाय:-हल्दी का स्वास्तिक श्री कृष्ण मंदिर में बनाएं

**मीन:-* आज बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है। ऐसा कोई मददगार भी आपको मिल सकता है, जो आपको नई शुरुआत करने का मौका देगा। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा। अपनी बात कहने में आप सफल हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से ली गई सलाह आपके लिए कारगर हो सकती है।
उपाय:-तिल की मिठाई श्री कृष्ण को अर्पण करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top