

दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 30/10/2026 को नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा एवं एसडीएम श्री तन्मय वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से कोतवाली एवं मंडी क्षेत्र में पटाखा विक्रेताओं की दुकानों तथा उनके गोदामों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान दुकानों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, अग्निशमन यंत्र, रेत-बाल्टी, पानी की व्यवस्था एवं सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। विक्रेताओं को पटाखों का भंडारण सुरक्षित तरीके से करने, दुकान के आसपास ज्वलनशील पदार्थ न रखने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा विक्रेताओं को स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई कि मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कार्बाइड गन / कार्बाइड लैंप का निर्माण, क्रय-विक्रय, भंडारण एवं उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है, यदि कोई व्यक्ति कार्बाइड गन बनाते, बेचते अथवा उपयोग करते पाया गया तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा ने पटाखा विक्रेताओ एवं दुकानदारों से भी अपील की है कि कहीं भी कार्बाइड गन बनती या बिकती दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार मास कार्तिक कृष्ण पक्ष तिथि पंचमी रहेगी। नक्षत्र मृगशिरा प्रातः 09.08 तक रहेगा। चन्द्र:- मिथुन का चंद्र रहेगा। दिशाशूल पश्चिम में

*मेंष:-* आज पारिवारिक सम्बन्धो में गलतफहमी दूर होने आए आसार है।कार्यक्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए बाहरी व्यक्ति की मदद लेना पड़ सकती है।समान विचारधारा के लोगो के साथ काम करना आसान रहेगा।पत्नी स्वास्थ की चिंता बन सकती है।
उपाय:-अनार फल भगवान श्री हनुमान जी को अर्पण करें
**वृष:-* आज आप सहजता का अनुभव करेंगे पारिवारिक स्तिथियों में मतभेद दूर होंगे।युवाओं को कैरियर में सफलता के लिए मेहनत करना होगी।व्यस्तता बनी रहेगी।भविष्य की असुरक्षा का भय होगा।
उपाय:-गीता जी का पाठ करें

*मिथुन:-* आज कार्यक्षेत्र में सफलता के आसार है।परेशानियां दूर होती नजर आयेगी।किसी व्यक्ति से अचानक मुलाकात जो लाभदायक रिश्तों में परिणित होंगी।रोजगार के अवसर में सफलता निश्चित रहने बाली है।घर के लिये कुछ विशेष खरीद हो सकती है।
उपाय:-नीम वृक्ष की डालियां अपने घर पर लगाएं
**कर्क:-** आज कार्य स्थल पर सावधानी से कार्य करे छुठा आरोप लग सकता है।परिवार के लोगो से दूर हो सकते है।जोखिम से सम्बंधित कार्यो को टालने का प्रयास करे।विरोधी पक्ष सोची समझी साजिश के तहत फसाने की कोशिश करेंगे।
उपाय:-पीली सरसों शनिदेव को अर्पण करें

*सिंह:-* आज बड़े कारोबारी सौदे हाथ मे आएंगे ।जिस काम को करने का आपने बीड़ा उठाया है,वह कार्य पूरा करके ही मानेगे सामाजिक जीवन मे सम्मान प्राप्त होगा।रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।अपने कार्य पूर्ण ईमानदारी से करे। नासिक में पीड़ा ही सकती है।
उपाय:काले खाने वाले लौंग देवी जी को अर्पण करें
**कन्या:-* आज सामाजिक कार्यो में अग्रणी रहेंगे।व्यापार में अवरोध उत्पन्न होंगे पर आप उसको पार कर जाएंगे।कार्य मे व्यस्तता बनी रहेगी।दुसरो के साथ संबंध सुधारने के प्रयास में रुकावटें आएगी।प्राकृतिक विवदाओ से नुकसान बन सकता है।
उपाय:-सूर्य देव को लाल पुष्प अर्पण करें

**तुला:-* आज कार्यक्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा होने के बावजूद सफलता निश्चित है।व्यस्तता के बावजूद भी आप परिवार के प्रति समर्पित रहेंगे।दुसरो की बात को पूर्ण सुनने का प्रयास करे।वित्त लाभ होगा। रोगचिंता दूर होंगी।
उपाय:-दही शनिदेव को अर्पण करें
*वृश्चिक:-* आज संकट और चुनोतियों का समय है।कार्यक्षेत्र में विखराव होगा।आपके लिए षड्यंत्र रचे जाएंगे।धन हानि सम्भव है।व्यक्तिगत छवि पर प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है जिससे मन चिन्ताशील होगा।एसिडीटी व सिर दर्द आपको तकलीफ देगा।पत्नी का सहयोग मिलेगा।
उपाय:-सिंदूर भगवान श्री हनुमान को अर्पण करें

*धनु:-* आज जमीन जायदाद के विवाद में हल निकल सकता है ।जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार बनेगा।कामकाज में चल रही उलझने दूर होंगी भाग्य से आपका कोई नवीन कार्य सफलता मिल सकती है।अधिक धन खर्च की चिंता से मन दुःखी ही सकता है।
उपाय:नदी या किसी जल स्थान पर जाकर दीपक लगाएं
*मकर:-* आज धन से सम्बंधित मामलों में उलझने दूर होंगी।व्यापार व नौकरीं वाले अनुकूल दशा में कार्य करते नजर आएंगे।आपकी मेहनत का उचित प्रतिफल प्राप्त होगा।परिवार में शांति का माहौल रहेगा।देहपीड़ा दूर होंगी।
उपाय:-देव स्थल पर सेवादान करें

*कुम्भ:-* आज परेशानियों से पिंड छूटेगा।आत्मविश्वास में वृद्धि होंगी और सबका सहयोग प्राप्त होगा। नया कार्य शुरू करेंगे जिसमे सफलता प्राप्त होगी।धन का आवागमन बनेगा।प्रतिष्ठा में वृद्धि रहेगी।एलर्जी की समस्या ही सकती है सावधान रहें।
उपाय: छोटे बाल बटुकों को मिष्ठान दे
**मीन:-* आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का अनुभव होगा।मित्रो से मतभेद हो सकते है।अधिकारी वर्ग से मनमुटाव रहेगा जिससे आपको स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते है।व्यापार में शासकीय बाधाओं से घबराहट बढ़ेगी।विद्यार्थी वर्ग चिंतित रहेगा।मामा पक्ष से लाभ होगा।
उपाय: भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*