भारतीय किसान संघ, आष्टा की मासिक बैठक हुई आयोजित- किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

आष्टा, 02 अक्टूबर 2026। भारतीय किसान संघ, आष्टा द्वारा 02 अक्टूबर 2026 को मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार-विमर्श हुआ। किसानों ने उठाईं प्रमुख मांगें- बैठक में किसानों को प्रतिदिन 10 घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, खाद की सतत उपलब्धता बनाए रखने तथा नर्मदा सिंचाई परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। किसान प्रतिनिधियों ने चिंता व्यक्त की कि इस वर्ष वर्षा की कमी के कारण क्षेत्र में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसी परिस्थिति में सिंचाई के लिए किसानों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

Oplus_16908288

नर्मदा सिंचाई योजना शीघ्र शुरू करने की मांग- भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट किया कि यदि नर्मदा सिंचाई योजना को शीघ्र चालू नहीं किया गया, तो किसानों के हितों की रक्षा के लिए संगठन व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा। संगठन ने संबंधित प्रशासन और सरकार से इस दिशा में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित- बैठक में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष श्री राकेश जी वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह जी वर्मा, तहसील अध्यक्ष श्री जितेंद्र आर्य, तहसील कार्यकारिणी सदस्य श्री ज्ञान सिंह जी डाबड़ी, श्री रमेश सिंह आचार्य, श्री अमर सिंह जी राजपूत और श्री अंबाराम जी त्यागी सहित अनेक किसान प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

संगठन का संदेश- “किसान शक्ति जागेगी, सारी समस्या भागेगी।”
भारतीय किसान संघ, आष्टा
जिला सीहोर, मध्य

3,अक्टूबर,2026, शनिवार मास आश्विन कृष्ण पक्ष तिथि सप्तमी सुबहा 08.01 तक उसके बाद अष्टमी  रहेगी।नक्षत्र आर्द्रा रहेगा। चन्द्र:- मिथुन का चंद्र रहेगा। दिशाशूल पूर्व में

**मेंष:-*  आज अपने सपनो ला साकररूप देने ला समय है।अधूरे कार्य पुरे करने के लिये रणनीति बन सकती है।मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होंगी।ईष्टदेव आराधना उत्तम है।
उपाय:-पांच बेलपत्र माता पार्वती को अर्पण करें

**वृष:-* आज सामाजिक सेवा में आपका योगदान अतुलनीय रहेगा।कार्यक्षेत्र में उन्नति बनेगी।निजी सम्पत्ति में वृद्धि सम्भव है।अल्प अवधि निवेश फायदेमंद रहेगा।
उपाय:-सफेद मोती श्री कृष्ण को अर्पण करें

Oplus_16908288

*मिथुन:-* आज रुके कार्य सिद्ध होंगे।धार्मिक कार्यो में रुचि अधिक रहेगी।भाई बन्धुओ से मेलजोल बढेगा,पर व्यय अधिक रहेंगे।काम का विस्तार हो सकता है।
उपाय:-तीन रुद्राक्ष भगवान शिव को अर्पण करें

**कर्क:-** आज लाभ कम व्यय अधिक होने से मन खिन्न होगा।नौकरीं पेसा लोगो की उच्चाधिकारियों से तक़रार हो सकती है,जो चिंता का कारण बनेगी।छोटे आरोपों से आज गुजरना पड़ सकता है।
उपाय:-ब्राह्मण को दूध का दान करें

*सिंह:-* आज धार्मिक रुचि का विस्तार होने से संपर्क सूत्र बढ़ेंगे।संतानपक्ष से सहयोग मनचाहा रहेगा।रचनात्मक कार्यो के प्रति रुचि अधिक रहेगी।यात्र का सुखद योग बनता दिख रहा है।
उपाय:-मित्रों को मिष्ठान खिलाएं

**कन्या:-* आज घर मे सुख शांति का माहौल रहेगा।निवेश फायदेमंद रहेगा।शिक्षा क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे।आपके साथी आपकी भवनाओं का सम्मान करेंगे।
उपाय:-भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में स्वास्तिक बनाएं

**तुला:-* आज आपको अपना मनचाहा कार्य करने का अवसर मिलेगा।धन संचय होगा तथा रुका धन वापस मिलेगा।पैसे कमाने के अन्य रास्ते भी सामने दिखाई देंगे।संक्रमण से सावधान रहें।
उपाय:-भैरव मंदिर में लाल ध्वजा लगाएं

**वृश्चिक* आज व्यापार में रुकावट व लाभ की कमी हो सकती है।नौकरीं में चिंताओं का समय रहेगा।परिवारिक सुख में कमी हो सकती है।उधार धन मिल सकता है।
उपाय:-हरी सब्जियां गौ माताको खिलाएं

Oplus_16908288

*धनु:-* आज का दिन रोमांच से परिपूर्ण रहेगा।नित नये अनुभवों से परिचित होने का मौका मिलेगा।कुछ समस्याओं का अंत होगा साथ ही नवीन चुनोतियों से सामना भी करना पड़ेगा।गौ सेवा करे लाभ होगा।
उपाय:-देव मंदिर में साफ सफाई का सेवा कार्य करे

*मकर:-*  आज पराक्रम और पुरुषार्थ से आप अटके कार्य पूर्ण करेंगे।शुभ कार्यो में धन का व्यय होगा।छोटे भाइयों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा।लम्बी दूरी की यात्रा टाल दे।मन शांत रखे।
उपाय:-गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें

*कुम्भ:-* आज ननिहाल से शुभ समाचार मिलेगा व्यापारिक स्तिथि मजबूत रहेगी।शत्रुजनित लोकापवाद से सावधान रहें।चलते कार्यो में लाभ मिलेगा।भाग्यफल श्रेष्ठ है।
उपाय:-श्री राम मंदिर में चांदी क्या चंद्र अर्पण करें

**मीन:-* आज  गुप्त शत्रुओं से सावधान रहे,वे आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे।अचानक यात्रा तथा पारिवारिक कलह से मानसिक शारिरिक हानि हो सकती है।आज सूर्य आराधना श्रेष्ठ रहेगी।
उपाय:-पीपल के पत्ते पर ॐ लिखकर जल में प्रवाहित करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top