25 जुलाई 2026 शनिवार मास आषाढ़ शुक्ल पक्ष तिथि एकादशी सुबहा 11.36 तक रहेगी। नक्षत्र ज्येष्ठा रहेगा। चन्द्र:- वृश्चिक का चंद्र रहेगा। दिशाशूल पूर्व में

*मेंष:-* आज रक्तचाप की समस्या हो सकती है।रिश्तों में खटास का अनुभव कर सकते है।नौकरीं में मान सम्मान में हानि हो सकती है।अपयश से मन खिन्न होगा।चोरी एवं उपद्रव से पीड़ित हो सकते है। भाई ला सहयोग मिल सकता है।
*उपाय:- श्रीविष्णु पर चढ़ी हुई तुलसी अपने पॉकेट में रखें*

**वृष:-* आज विकास के मार्ग पर चलने के लिये उत्तम समय है।कारोबार में लाभ होगा।निर्माण कार्यो में धन व्यय हो सकता।घर व्यापार की साज सज्जा के लिये बजट बन सकता है।आय में कुछ रुकावट हो सकती है।
*उपाय:- देव प्रतिमा की आंखों में काजल लगाये


 मिथुन:-* आज संयम से कार्य करे।सोच समझ कर किये कार्य सार्थक होंगे जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले अधूरे कार्यो को पूरा करने का सही समय है। सन्तान पक्ष से अनुकूल परिणम मिलेगा
*उपाय:- पीपल की लकड़ी पॉकेट में रखें

*कर्क:-*   आज महत्वपूर्ण कार्यो के लिये अच्छा समय है।आर्थिक योजनाएं प्रगतिकारक होगी।इष्ट मित्रो के सहयोग से लाभ होगा।परिश्रम अधिक रहने से मानसिक अशांति हो सकती है।
*उपाय:- गुड़ तिल मंदिर में दें*

*सिंह:-* आज क्रोध की अधिकता से बनते कार्यो में रुकावटें आयेंगी।व्यवहार में रूखापन कोई कार्य योजना को आपसे छीन सकता है।धन डूबने की संभावना भी बनती है।पेट रोग से शरीर पीड़ित होगा।
*उपाय:- ज्वार पक्षियों को डालें*

**कन्या:-* आपने संयम बरतें हुए लाभ होगा।स्वास्थ्य के सुख व सुधार होगा।विद्यार्थी वर्ग का पठन पाठन में रुझान बढ़ेगा।दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। मुख का रोग पीड़ादायक हो सकता है।वस्त्र खरीदने के योग है।
*उपाय:- मिश्री जल में प्रवाहित करें*

**तुला:-* आज दिन सुस्त जैसा लगेगा पर अपने आत्मबल व बुद्धि चातुर्यता से आप नये की रूपरेखा बनायेंगे, जिससे आपका मनोबल बढेगा।मानसिक परिश्रम अधिक होगा।सामाजिक कार्यो में अग्रणीय पद मिल सकता है।
*उपाय:-जनोई जोड़ा ब्राह्मण को दे*

*वृश्चिक:-*  आज चिकित्सा के लिये दिन उपयुक्त है।धर्मनके प्रति अभिरुचि बढ़ेगी।कार्य क्षेत्र में लाभ होने से मनोबल उच्च होगा।स्त्री सुख व सहयोग मध्यम होगा।धातु के व्यापार में आय बढ़ोतरी होगी।
*उपाय:- मिष्ठान सफाई कर्मी को दें*

*धनु:-* आज व्यर्थ की चिंता से बचे वायु रक्त विकार से शरीर मे कमजोरी महसूस होगी।आय-व्यय का संतुलन बिगड़ने से मन अशांत रहेगा।लम्बी दूरी की यात्राओं से बचे ,आपको नुकसान हो सकता है।
*उपाय:-इत्र देव मंदिर मे दान करे*

*मकर:-* आज आपके छोटे कार्य को भी बड़ा लाभ मिल सकता है।मीडिया,सिनेमा,सूचना,तकनीक,मनोरंजन आदि क्षेत्रों में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते है।नवीन फेक्ट्री के योग प्रबल है।नेत्रों के कुछ पीड़ा हो तो सहज में न ले उसका उपचार जरूर कराये।
*उपाय:- देव प्रतिमा पर वस्त्र अर्पण करें*

*कुम्भ:-* आज दिन सामान्य रहेगा पर कुछ भविष्य के लिये मजबूत आधार बना कर जायेगा।चल अचल सम्पतियों में किया विनियोग आने बाले दिनों में अर्थ लाभ देगा।किसी की भी बातों को मन पर न लगाये मानसिक तनाव हो सकता है।
*उपाय:- हरि घास गौ माता को खिलाये*

**मीन:-*   आज माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे।कार्यक्षेत्र में प्रगति व धन लाभ से मन हर्षित होगा,एवं शत्रु परास्त होंगे।पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।उत्तम व्यंजनों का लुफ्त लेंगे।पुत्री के विवाह की चिंता कम हो सकती है।
*उपाय:- माखन मिश्री श्रीकृष्ण मंदिर में दें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top