

इछावर पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर अंधेकत्ल का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया , मृतक का सगा बड़ा भाई ही निकला हत्यारा। सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विवरण- थाना इछावर में दिनांक 26.04.26 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसका नाम अंकुश परमार निवासी सतपिपलिया का है मृत अवस्था में सतपिपलिया के कच्चे रास्ते हेमराज की खेत के मेड पर पड़ा है जिसके शरीर पर जगह- जगह पर धारदार हथियार से चोट के निशान दिख रहे है की सूचना पर मौके पर पहुंच कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपक्र. 171/26 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्दशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत के मार्गदर्शन में एसडीओपी भेरूंदा श्री रोशन कुमार जैन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया | पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना व तकनीकी आधार पर मृतक के बड़े भाई देवेंद्र परमार पर संदेह होने पर हिक्मत अमली से पूछताछ की गई | पूछताछ दौरान आरोपी देवेंद्र परमार द्वारा अपने छोटे भाई अंकुश परमार को दिनांक 25.04.26 की रात्रि करीब 10.30 बजे शराब के नशे में माता -पिता व

मुझे गंदी गंदी गालियां देने पर गुस्से में आकर धारदार लंबे दरांती से वार कर घर पर ही जान से मार देना बताया एवं साक्ष्य छुपाने के लिए अपने ट्रैक्टर- ट्राली से घर से बाहर ले जाकर सत पिपलिया के कच्चे रास्ते पर फेंक देना बताया | अपने खून से सने कपड़े घर के पास खेत में जला देना बताया, और हत्या में प्रयुक्त हथियार को घर के पास खेत में छुपा देना बताया| आरोपी को अभिरक्षा में लेकर मारपीट में प्रयुक्त हथियार,ट्रैक्टर ट्राली एवं एफएसएल अधिकारी व पुलिस फोटोग्राफर के सहयोग से आवश्यक अन्य साक्ष्य जप्त किए गए | आरोपी को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।अग्रिम विवेचना जारी है |

आरोपी – देवेंद्र परमार पिता चन्दर सिंह परमार उम्र 32 वर्ष निवासी सतपिपलिया थाना इच्छावर सराहनीय कार्य – Sdop भैरुन्दा रोशन कुमार जैन, fsl अधिकारी डॉ. कुलदीप मालवीय ,थाना प्रभारी भैरुन्दा निरीक्षक घनश्याम दांगी, उनि शिवलाल वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक विक्रम रघुवंशी, प्रआर अमित चौहान,आर प्रकाश नर्रे थाना भैरुन्दा, आर आनंद गुर्जर थाना भैरुन्दा, पुलिस फोटोग्राफर अश्विनी वर्मा आदि की प्रमुख भूमिका रही |

