किसान कल्याण वर्ष में प्रधानमंत्री ने दी किसानों को बड़ी सौगात, बढ़ाई गेहूं खरीदी की सीमासमर्थन मूल्य पर 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी से लाखों किसानों को मिलेगा फायदा- विधायक गोपलसिंह इंजीनियर

आष्टा । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा मध्यप्रदेश के लिए वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीदी की सीमा 22 लाख मीट्रिक टन बढ़ाने पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार जताया है। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किसान कल्याण वर्ष में मध्यप्रदेश के किसानों को बहुत बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री जी द्वारा मध्यप्रदेश में एमएसपी पर गेहूं खरीदी की पूर्व निर्धारित 78 लाख मीट्रिक टन की सीमा को

बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर मध्यप्रदेश के किसानों की मेहनत व उपज को सम्मान देने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी का यह निर्णय मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि है। अब अधिक से अधिक गेहूं समर्थन मूल्य पर मध्यप्रदेश की सरकार खरीद सकेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के गेहूं को समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश की पहल पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी को 22 लाख मीट्रिक टन बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक करना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मध्यप्रदेश के किसानों के प्रति उनके प्रेम और स्नेह को दर्शाता है। पूर्व में केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश सरकार को इस वर्ष गेहूं खरीदी की निर्धारित अनुमान 78 लाख मीट्रिक टन किया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार को अवगत कराया कि मध्यप्रदेश सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण के रूप में मना रही है। भाजपा सरकार के प्रयासों एवं अन्नदाता की कड़ी मेहनत से मध्यप्रदेश में गेहूं की बंपर पैदावार हुई है,

इसलिए खरीदी की सीमा को बढ़ाया जाए। मध्यप्रदेश सरकार के इस तथ्य से अवगत होकर केंद्र सरकार ने खरीदी की अनुमति को बढ़ाकर प्रदेश के किसानों की मेहनत का मान बढ़ाया है। विधायक इंजीनियर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से मध्यप्रदेश में गेहूं के उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई है। केंद्र सरकार के इस निर्णय से मध्यप्रदेश के लाखों किसानों को फायदा होगा और लोगों का खेती के प्रति उत्साह और बढ़ेगा। केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए भाजपा संगठन और सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।

केंद्र सरकार के इस निर्णय से किसान आर्थिक रूप से सशक्त होंगे और उनकी उपज का एक-एक दाना भाजपा सरकार खरीद सकेगी। किसानों के हितों को लेकर लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रहलाद जोशी एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का एवं भाजपा संगठन का अन्नदाता किसानों भाईयों की ओर से आभार व्यक्त किया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top