
आष्टा- समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था इनर व्हील क्लब, आष्टा द्वारा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। क्लब द्वारा शहर की एक जरूरतमंद महिला, श्रीमती लक्ष्मी जैन को उनके स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन प्रदान की गई, ताकि वे आत्मसम्मान के साथ अपने परिवार के जीविकोपार्जन में योगदान दे सकें। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब की कई प्रमुख सदस्याएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने श्रीमती लक्ष्मी जैन का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

महिला सशक्तीकरण ही सच्चा समाज कल्याण: अध्यक्ष सुनीता सोनी- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी ने संस्था के उद्देश्यों और सोच पर प्रकाश डालते हुए एक बेहद प्रेरणादायक वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा:
“इनर व्हील क्लब केवल एक सामाजिक संस्था नहीं है, बल्कि यह आशा, आत्मीयता और बदलाव का एक परिवार है। हमारा मूल उद्देश्य समाज के उस वर्ग तक पहुँचना है जिसे एक छोटे से सहारे की आवश्यकता है। आज जब हम श्रीमती लक्ष्मी जैन जी के हाथों में यह सिलाई मशीन सौंप रहे हैं, तो यह केवल एक साधन का वितरण नहीं है, बल्कि एक परिवार के सुनहरे और स्वावलंबी भविष्य की नींव है। जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है, तो वह पूरे परिवार और समाज को मज़बूत बनाती है। इनर व्हील क्लब आष्टा आगे भी ऐसे ही निस्वार्थ भाव से समाज सेवा और महिला सशक्तीकरण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगा।”

क्लब के सदस्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति- इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने भी अपने विचार रखे और कहा कि किसी को केवल आर्थिक मदद देने से बेहतर है कि उसे रोज़गार का साधन मुहैया कराया जाए। एक सिलाई मशीन किसी भी हुनरमंद महिला के लिए स्वावलंबन का एक बड़ा जरिया बन सकती है। कार्यक्रम के दौरान इनर व्हील क्लब आष्टा की कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्याएं मौजूद रहीं, जिनमें: श्रीमती सुनीता सोनी (अध्यक्ष), श्रीमती अर्चना सोनी (एडिटर), डॉ. चंद्र जैन, श्रीमती गीता सोलंकी, श्रीमती सीमा बैरागी, श्रीमती तमन्ना जैन तथा अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल रहे। उपहार प्राप्त करने के बाद श्रीमती लक्ष्मी जैन ने अत्यंत भावुक होकर इनर व्हील क्लब आष्टा की समस्त टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सहयोग उनके जीवन में एक नई शुरुआत की तरह है। कार्यक्रम के अंत में क्लब की एडिटर अर्चना सोनी ने उपस्थित सभी सदस्यों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

*मेंष:-* आज का दिन उपलब्धियों से पूर्ण रहेगा।तत्काल निर्णय से कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी व ख्याति में बढ़ेगी।सम्पत्ति,वाहन व पुरानी मशीनरी खरीद के पूरे योग है।उदर विकार हो सकता है खानपान का ध्यान रखें।
*उपाय:- श्रीविष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करे उत्तम रहेगा।*
**वृष:-* आज परोपकार व सेवाभावना का दिन रहेगा किसी निकटम व्यक्ति का आर्थिक सहयोग आप कर सकते है।धैर्य से आपको नई सौगात मिलेगी।पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।तनाव कम होगा।संक्रमण रोग से सावधान रहें।
*उपाय:- श्रीयंत्र पूजा करे लाभ रहेगा।*

*मिथुन:-* आज नवीन कार्य योजनाओं में प्रगति होंगी।शेयर एवं म्यूचलफण्ड से लाभ होगा, भूमि संबंधी कार्यो से आय प्राप्त होंगी।परिवार में मांगलिक कार्यो का सम्बंध बनेगा।आवश्यक विवादों से दूर रहे।विलासिता की वस्तु की खरीद हो सकती है।
*उपाय:- संकटनाशक श्रीगणेश स्त्रोत का पाठ करे।*
*कर्क:-* आज भाई या परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव बन सकता है।निकटतम रिस्तेदार से धोखा मिल सकता है।भवन आदि सम्पत्ति के कार्यो में रुकावटें आ सकती है।नौकरीं पेशा में तनाव होगा।प्रवास के योग बन सकता है।
*उपाय:- श्रीशनि स्त्रोत का पाठ करे।*

*सिंह:-* आज आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।व्यपार के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी सफलता मिलेगी।सर्विस क्षेत्र में आपका महत्त्व बढेगा।अनचाही परिस्तिथियों में धैर्य रखना निर्णय आपके पक्ष में ही होगा।स्त्री पक्ष से सावधानी रखें।विद्यार्थी को उच्च अध्ययन के लिये दूर प्रवास के योग है।
*उपाय:- श्रीहनुमान साधना श्रेष्ठ है।*
**कन्या:-* आज स्वतः स्वभाव पर नियंत्रण से परिस्तिथियां आपके अनुकूल होगी। अनावश्यक तनाव व वाद-विवाद से मुक्ति मिलेगी।कार्यो में सफलता रहेगी।अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।सिर में दर्द हो सकता है।
*उपाय:- फलदार पौधे का रोपण करे।*

**तुला:-* आज आपकी कोई बड़ी इच्छा ,अनुकूल वातावरण पाकर फलीभूत होगी।बीते दिनों में में बीज रूप में आरम्भ किये गये कार्य फलित होकर आपको नया पद दिलाएंगे।नौकरीं पेशा वाले उन्नति प्राप्त करेंगे।पैरों में तकलीफ बन सकती है।
*उपाय:- श्रीसूर्यदेव कि आराधना करें।*
*वृश्चिक:-* आज मानसिक अस्थिरता,उद्धिग्नता के कारण परेशानी कम-ज्यादा होती रहेगी।शेयर मार्केट सहित भूमि संबंधी कार्यो से दूर रहे धन की परेशानी हों सकती है।सर्विस में पदौन्नति बन सकती है।सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी ही सकती है।
*उपाय:- पशुओं को चारा खिलाये।*
*धनु:-* आज बैंकिंग एवं कराधान सम्बन्धी समस्या से आज छुटकारा मिलेगा।अनुकूल स्तिथि बनेगी।गृह निर्माण कार्य मे प्रगति,व्यापार में लाभ सम्भव होगा।राजनैतिक क्षितिज पर सफलता मिलेगी।उच्च रक्तचाप हो सकता है।विद्यार्थी वर्ग सफल होंगे।
*उपाय:- श्रीविष्णु को पीले पुष्प अर्पण करें।*

मकर:-* आज धैर्य व दूरदर्शिता से कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।कारोबार वृद्धि के साथ साथ ऋणों से छुटकारा मिलने के योग है।प्रशासनिक कार्यो में आरही परेशानियां कम होंगी।नवीन उपक्रम में निवेश बन सकता है।धार्मिक कार्यो पर व्यय होगा।
*उपाय:- श्रीगणेश-लक्ष्मी पूजन उत्तम है।*
*कुम्भ:-* आज का दिन आपके लिये मिला जुला रहेगा।आर्थिक समृद्धि,प्रगति,प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी।अशासकीय,सर्विस में सतर्कता रखे तथा सर्विस परिवर्तन न करे अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे।वात रोग बन सकता है।
*उपाय:- श्रीसुन्दरकाण्ड का पाठ करे।*

**मीन:-* आज जिम्मेदारियां अधिक होगी इससे आपके कार्यो में थकावट अलग ही झलकेगी।कार्य पूर्ण न होने से मन विचलित होगा।पारिवारिक अलगाव भी बन सकता है।क्रोध स्वभाव में अधिक दिखेगा।वाणी से शब्द दोष होगा।
*उपाय:- श्रीशिव आराधना उत्तम है।*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*