सूने मकान से मेथी एवं धनिया के बोरे चोरी करने वाले आरोपियों को थाना पार्वती पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी गया माल एवं पिकअप वाहन बरामद

थाना पार्वती पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 240/26 सूने मकान से मेथी एवं धनिया के बोरे चोरी करने वाले आरोपियों नवाब पिता रमजान खा उम्र 42 साल एवं इरशाद पिता कासम खा उम्र 19 साल निवासी काटा फोड़ जिला देवास को गिरफ्तार कर चोरी गया माल एवं पिकअप वाहन बरामद। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मति सोनाक्षी सक्सेना जिला सीहोर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मति सुनीता रावत तथा एसडीओपी महोदय श्री दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना पार्वती श्री हरि सिंह परमार द्वारा

संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पार्वती क्षेत्र के एक सूने मकान से अज्ञात चोरों द्वारा पिकअप वाहन की सहायता से मेथी एवं धनिया के बोरे चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना पार्वती में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए

आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मेथी एवं धनिया बोर तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।सराहनीय भूमिका- ASI हिरेश सोनी, प्रधान आरक्षक दिनेश सिसोदिया, प्रधान आरक्षक चंद्रभान सेन, प्रधान आरक्षक चंद्रभान परमार, आरक्षक नितिन वर्मा, आरक्षक गौरीशंकर।

भैरुंदा पुलिस ने 3 किलो 100 ग्राम क़ीमती लगभग 90 हज़ार अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना विवरण- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” 2.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी भैरुंदा श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना भैरुंदा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी प्रहार करते हुए 3 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

घटनाक्रम- दिनांक 20 जुलाई 2026 को थाना भैरुंदा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नयागांव निवासी पर्वतनाथ पिता हरिनाथ (उम्र 42 वर्ष) अपने घर में अवैध गांजा छिपाकर रखता है तथा प्रतिदिन शाम के समय उसकी पुड़िया बनाकर बिक्री करता है।सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सूचना को पूर्णतः गोपनीय रखा तथा नियमानुसार मौके पर पहुंचकर आरोपी के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के एक कमरे में रखे एक बड़े बॉक्स से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें चार पैकेटों में अवैध गांजा रखा मिला।

बरामद गांजे का कुल वजन 3 किलो 100 ग्राम पाया गया। पुलिस द्वारा मौके पर ही गांजे को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता है तथा ऐसे अपराधों के विरुद्ध पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सराहनीय भूमिका- इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक पूजा सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक सूरजसिंह सल्लाम, प्रधान आरक्षक प्रकाश नर्रे (क्र. 536), आरक्षक रविन्द्र मेहर (क्र. 795), आरक्षक राहुल बघेल (क्र. 787) एवं आरक्षक सचिन कालेन (क्र. 826) की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top