
हिन्दू पंचाग के पाचवें महीने को श्रावण कहते हैं।इसका अर्थ होता है सुनना इसलिए इस महीने में सत्संग,प्रवचन,धर्मउपदेश, सुनने से फल प्राप्त होता है।इस बार श्रावण माह का आंरभ आज गुरु से हो रहा है जो 28 अगस्त शुक्रवार तक 30 दिनों का रहेगा नगरपुरोहित पं मनीष पाठक ने बताया कि इस वर्ष श्रावण माह का प्रारंभ श्रवण नक्षत्र एवं आयुष्मान योग में प्रारंभ हो रहा है साथ ही श्रावण माह में चार सोमवार विशेष संयोग के साथ आ रहे जो भक्तो के लिए ही शुभकारी है।यह महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए विशेष माना गया है।श्रावण माह पूर्ण रूप से शिव तथा प्रकृति को समर्पित इस माह में जलतत्व की अधिकता होने से सुख,सम्रद्धि, संतान, धन,ज्ञान, दीर्घायु के लिए शिवाभिषेक करना शुभकारी है।
इस प्रकार भक्तगण इन योगों में श्रद्धा, भक्ति,और आस्था के साथ शिवजी की पूजा अर्चना,जलाभिषेक कर धर्मलाभ प्राप्त करे
संपूर्ण माह होगे रुद्राभिषेक पं पाठक ने बताया प्रतिवर्षनुसार श्री जगदीश्वर धाम में रुद्राभिषेक संपूर्ण श्रावण माह में विभिन्न द्रव्यों पदार्थों से किए जाएंगे।जिसमें भक्तों की संपूर्ण मनोकामनाओं को समाहित कर नगर की सुख समृद्धि हेतू शिवजी को समर्पित कर शुभ मंगल कामना की प्रार्थना के साथ संपन्न होगे *राशिनुसार करे उपाय-* पं डॉ दीपेश पाठक ने बताया कि संपूर्ण श्रावण माह में प्रत्येक भक्त अपनी राशि के अनुसार शिव जी का जलाभिषेक नित्य कर अपनी मनोकामना पूर्ण कर सकते हैं
*मेष*-गुडमिश्रित जलाभिषेक
*वृष*:-दुधमिश्रित जलाभिषेक
*मिथुन*:-गन्ने का रस मिश्रित जलाभिषेक
*कर्क*:-दही मिश्रित जलाभिषेक
*सिंह*:-लाल चंदन मिश्रित जलाभिषेक
*कन्या*:-बिल्वपत्र मिश्रित जलाभिषेक
*तुला*:-शक्कर मिश्रित जलाभिषेक
*वृश्चिक*:-गौघृत मिश्रित जलाभिषेक
*धनु*:-केसर मिश्रित जलाभिषेक
*मकर*:-शहद मिश्रित जलाभिषेक
*कुंभ*:-श्री फल जलाभिषेक मिश्रित जलाभिषेक
*मीन*:-पिले चंदन मिश्रित जलाभिषेक


आष्टा- थाना पार्वती पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 202/26 अलीपुर माता मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी राज उर्फ राजू बारेला पिता नानसिह उम्र 20 साल निवासी बसनपुर भेरूंदा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति श्री सोनाक्षी सक्सेना जिला सीहोर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मति सुनीता रावत तथा एसडीओपी श्री दामोदर गुप्ता आष्टा के मार्गदर्शन में थाना पार्वती पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पार्वती क्षेत्र स्थित अलीपुर माता मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी किए जाने की रिपोर्ट पर

थाना पार्वती में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने लगभग 4000 हज़ार रूपये चोरी की गई नकदी बताए गए मेमोरेंडम के अनुसार बरामद कराई उसे विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सराहनीय भूमिका- ASI हिरेश सोनी, प्रधान आरक्षक दिनेश सिसोदिया, प्रधान आरक्षक चंद्रभान सेन, प्रधान आरक्षक चंद्रभान परमार, आरक्षक नितिन वर्मा।

*मेष:-* स्थान परिवर्तन, ससुराल से सहयोग, किसी प्रिय का आघात,आध्यात्मिक रुझान रहेगा।
उपाय:- कुशा श्रीविष्णु को अर्पण करे
*वृषभ:-* शेयर बाजार, लाटरी से धनलाभ,स्वभाव में बदलाव, भूमि भवन खरीदी,मातृ सहयोग प्राप्त हो सकता है।
उपाय:- तांबे का त्रिशूल माता जी को अर्पण करे

*मिथुन:-* व्यापार में लाभ,नौकरीं में पदौन्नति,सन्तान से सुख,रुके धन की प्राप्ति,वाणी में कर्कशता, कार्य मे ऊर्जा बनी रह सकती है।
उपाय:- माता सीता को साड़ी अर्पण करे
*कर्क:-* मानसिक चिंता,सम्पत्ति हानि,कार्य देरी,मनोबल में कमी,सेवक से हानि के योग बनते है।
उपाय:- भैरव मंदिर में चोला अर्पण करे

*सिंह* :-*आत्मबल वृद्धि,सत विचार,महापुरुषों की संगति,स्वजनों का सहयोग,अनपेक्षित व्यय हो सकते है।
उपाय:- दूध मिश्रित जल शिव जी को अर्पण करे
*कन्या:-* सन्तान की चिंता,सार्थक निर्णय,सकारात्मक विचारों का प्रादुर्भाव, वाणी में मधुरता, रोग से राहत हो सकती है।
उपाय:- जायफल शिव जी को अर्पण करे

*तुला:-* विवाह सुख,व्यापार स्थिरता,लाभ में वृद्धि,अतिथि सत्कार,कुछ मानसिक तनाव,धन संचय में वृद्दि हो सकती है।
उपाय:- पीपल वृक्ष की पूजा करे
*वृश्चिक:-* कार्य में बधाए,सामाजिक अपयश,आनंद की कमी, वाहन सुख,भवन निर्माण में देरी,गले मे पीड़ा हो सकती है।
उपाय:- पीतल का कलश ब्राह्मण को दे
*धनु:-* लेखन कार्य मे सफलता,सामाजिक प्रतिष्ठा, आकस्मिक धन प्राप्ति,भाइयों से मनमुटाव दूर हो सकता है।
उपाय:- अखंड चावल पक्षियों को खिलाएं

*मकर:-* व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता,मन प्रसन्नता, आवश्यक उलझने दूर होना,नये उत्तरदायित्व, त्वचा पीड़ा हो सकती है।
उपाय:- घी का दीपक मंदिर में लगाएं
*कुंभ:-* पराक्रम में वृद्धि,रिस्तो में मजबूती, स्वस्थ्यय की अनुकूलता, व्यय पर आय की अधिकता रहेगी।
उपाय:- सिंदूर का स्वास्तिक घर के मुख्यद्वार पर बनाएं
*मीन:-* बुद्धि चातुर्यता में कमी,कार्यक्षेत्र में पकड़ कमजोर होगी।राजनीति हानि,ऋण में वृद्धि,मित्रो से धोखा हो सकता है।
उपाय:- श्री शब्द चंदन से भोजपत्र पर लिखकर पूजन करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
