पार्वती पुलिस का नशे पर प्रहार, गांजा सहित 1 आरोपिया गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नशे के विरोध मे चलाये जा रहे नशे से दूरी है जरुरी अभियान 2.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन मे एवं अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत चौबे व एसडीओपी महोदय श्री दामोदर गुप्ता एवं थाना पार्वती प्रभारी श्री हरि सिंह परमार के मार्गदर्शन मे पार्वती थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कस्बा भ्रमण अलीपुर डोराबाद से आरोपीया विनीता तोमर पति अरविंद तोमर निवासी ग्राम सिंगारचोरी हाल निवास डोराबाद अलीपुर के कब्जे से अवैध रूप से रखा मादक पदार्थ गांजा करीब 487 ग्राम पुलिस टीम द्वारा जप्त कर धारा 8/20 NDPS एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीवद्ध कर अनुसंधान की जा रही है गिरफ्तार आरोपिया विनीता तोमर से अवैध मादक पदार्थ लाने के स्त्रोत के सम्बन्ध मे बारीकी से पूछताछ कर तकनीकी रूप से भी जानकारी एकत्र की जा रही है। सराहनीय भूमिका- सब इंस्पेक्टर अजय जोझा, सब इंस्पेक्टर शिवलाल वर्मा, प्रधान आरक्षक चंद्रभान सेन, प्रधान आरक्षक दुर्गा निगम आरक्षक राजेश परमार, आरक्षक नितिन वर्मा सराहनीय भूमिका रही।

*मेंष:-* आज कोई पुराना विवाद उभर कर आपको तकलीफ दे सकता है जिससे आपकी आय में कमी होंगी मानसिक तनाव बनेगा।घर के बिजली उपकरणों में नुकसान बन सकता है।धर्म के प्रति आस्था बढ़ सकती है।
*उपाय:- चांदी की धातु अपने पॉकेट में रखें*

**वृष:-* आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रोफॉर्मेन्स आशा के अनुकूल दिखेगा,लक्ष्य पाकर ही दिन का समापन करेंगे।स्वभावगत परिवर्तन से सफलता मजबूत होगी।भौतिक साधन बढ़ेंगे।गुप्त आय हो सकती है।त्वचा रोग पीड़ा दे सकता है।
*उपाय:- हरा वस्त्र शनि मंदिर दान करें*

मिथुन:-* आज मांगलिक कार्यो में आरही बाधाएं दूर होगी।नौकरीं में पदोउन्नति के साथ आर्थिक आधार पर सफलता मिलेगी।परिवार के आपसी मतभेद दूर होंगे।धार्मिक यात्रा बन सकती है।मधुमेह से सावधानी रखें।
*उपाय:- बेलपत्र शिव जी को अर्पण करें*

कर्क:-  आज दिनचर्या में विशेष सकारात्मक बदलाब रहेगा जिससे मन तंदुरुस्त महसूस करेगा।दक्षिण-पश्चिम दिशा में कोई लाभकारी कार्य सम्पन्न हो सकता है।श्रम-एकाग्रता आपके कामो में दिखेगी।
*उपाय:- मिष्ठान ब्राह्मण कन्या को दे*

*सिंह:-* आज साझेदारी में गलतफहमी से विवाद व अलगाव हो सकता है।स्थाई पूंजी में कमी होगी।नौकरीं में अनचाहे स्थानन्तरण से भय होगा।घुटनो का दर्द असहनीय हो सकता है।कोई बकाया पुरुस्कार मिल सकता है।
*उपाय:- सिंदूर से स्वास्तिक हनुमान मंदिर में बनाएं*

**कन्या:-* आपने मन मे इच्छाओं का जो समूह मन मे बना रखा है।उसमें से कुछ को आप आज पाने जा रहे है।रत्न सम्बन्धी कार्यो में आशा से अधिक आय प्राप्त हो सकती है।विद्यार्थियों के लिये परिवर्तन का समय है।हड्डियो में समस्या बन सकती है।
*उपाय:- सरसों के तेल का दीपक पीपल के सामने लगाये*

**तुला:-* आज व्यक्तिव आकर्षण आपके चेहरे व वाणी में दिखेगा।समस्याओं का निराकरण व नवीन समझौते आपके द्वारा बढ़ी ही सहजता से पूर्ण होंगे।मनोकामनाएँ सफल रहेगी।थाइराइड व हारमोन्स विकार बन सकते है।
*उपाय:- तीर्थ जल से स्नान करें*

  *वृश्चिक:-* आज कर्म व भाग्य दोनो का सम्मिश्रण आपको सफ़लता दिलायेगा।कारखाने के मालिक,कर्मचारी सभी श्रम का उचित प्रतिफल प्राप्त करेंगे।निवेश अनुकूल होगा।कृषि भूमि में वृद्धि हो सकती है।शल्य चिकित्सा का योग बन सकता है पर भयभीत होने की आवश्यकता नही है।
*उपाय:- सफेद चंदन मस्तक पर लगे*

*धनु:-* आज शत्रु भय रहेगा। चिंता तथा तनाव में रहेंगे। कार्यप्रणाली में दुविधापूर्ण निर्णय रहेंगे । योजना फलीभूत नही होगी। धनहानि होगा। भाई बहनों का सहयोग आपके समस्याओं से बाहर निकलेगा।कंधे में नस की समस्या ही सकती है।
*उपाय:- गुड़ गौ माता को खिलाएं*

*मकर:-* आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। व्यापार के विकास के लिए दिन फलदायक साबित होगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है।
*उपाय:- पक्षियों को दाना डालें*

*कुम्भ:-* आज आपका अच्छा बुरा दोनो आपके मन पर निर्भर करेगा। समय अनुकूल है मन को मजबूत कर कार्यक्षेत्र में आगे बढे सफलता निश्चित है।विदेश प्रवास के योग भी बन रहे है।नये व्यापारिक अनुबंध बन सकते है।दांतो की समस्या हो सकती है।
*उपाय:- काली को सीधे हाथ में बांधे*

**मीन:-*  आज दांपत्यजीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में भाग लेंगे।भूमि,भवन खरीदी के योग बनेंगे।पारिवारिक सम्बन्धो में मधुरता आयेगी।
*उपाय:- पंचमेवा भगवान विष्णु को अर्पण करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539* नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top