23 सूत्रीय मांगों को लेकर मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

आष्टा । 23 सूत्रीय मांगों को लेकर आज मप्र राज्य कर्मचारी संघ की आष्टा शाखा ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन सौपा । ज्ञापन सौंप कर मांग की गई कि अधिकारी कर्मचारियों की न्यायोचित एवं लंबित मांगों का निराकरण किया जाये । राज्य कर्मचारी संघ ने मसँग की है कि मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना वरिष्ठता के साथ लागू की जावे एवं ग्रजवेटी की सीमा केंद्र के समान 25 लाख की जावे मध्य प्रदेश में शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग में नवीन शैक्षणिक संवर्ग की सेवा अवधि की गणना नियुक्ति दिनांक से की जावे,

प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी को एवं पेंशनरों को की केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिया जावे , लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समय मान वेतनमान का लाभ दिया जावे, दो से अधिक संतान की की बाध्यता वाले आदेश को तत्काल निरस्त किया जावे , स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जावे ,पंचायत सचिवों का संविलियन पंचायत विभाग में किया जावे , कृषि विस्तार अधिकारियों की वेतन विसंगति का निराकरण माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार किया जावे , स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की

लंबित मांगे वेतन विसंगतियों का शीघ्र निराकरण किया जावे ,31 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा सहायकों के विरुद्ध कार्यरत पोस्ट कर्मचारियों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं महंगाई भत्ता का लाभ दिया जावे ।नेत्र चिकित्सा सहायकों का पद नाम परिवर्तित कर नेत्र चिकित्सा अधिकारी किया जावे, महिला एवं बाल विकास विभाग के संविदा पर्यवेक्षकों को नियमित किया जावे। परिवार पेंशन के लिए 33 वर्ष की अर्हता सेवा को काम कर 25 वर्ष किया जावे ।

ज्ञापन सौंपने वालों में अजब सिंह राजपूत,ब्लॉक अध्यक्ष भगवान सिंह राजपूत,ब्लॉक सचिव मनीष सारसिया, तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह मालवीय , तहसील सचिव कृष्ण कुमार सोनी, मीडिया प्रभारी गजेंद्र कुमार शास्त्री, जय सिंह ठाकुर,हबीब खान, देवी सिंह मालवीय ,जगदीश मालवीय, केदार परमार, रीना लाल, अर्चना माथुर ,बबीता सोनी, प्रीति माथुर ,नरेंद्र सिंह राजपूत ,जेपी नागलिया ,महेश परमार, मदन परमार, गोपाल ठाकुर,डॉ उमेश बरेठा ,मनोज कुमार बागडे ,

यशवंत सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम मंडलोई, ओम प्रकाश परसाई ,सुरेश सेन, गोविंद शर्मा, सतीश कुमार बिरथरे ,सतीश पांडे ,अंकित राय ,संदीप चौहान ,अमर सिंह मालवीय, परशराम मलोटिया, ओमप्रकाश अवलेशिया, राहुल मालवीय, राधेश्याम जलवाया, राकेश पटवारी ,धर्मराज सरसैया, धर्मपाल महेश्वरी, राकेश सूर्यवंशी ,अनिल सिरोदिया, जितेंद्र गुठानिया, फूलचंद कचनारिया, हंसराज गांधी सहित सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top