“समय पर जांच और डॉक्टर की सलाह: महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर से बचाव की सबसे बड़ी कुंजी” – केयर अस्पताल, आष्टा संचालिका डॉ. अर्चना सोनी

Oplus_16908288

आष्टा में 19 सितंबर को लगेगा निःशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर, समय रहते अपनी स्वास्थ्य जाँच करवाकर सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ाएं कदम- डॉ. अर्चना सोनी

Updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आष्टा वासियों के लिए एक बेहद राहतभरी और सराहनीय खबर सामने आई है। महिलाओं में तेजी से बढ़ रही गंभीर बीमारियों की रोकथाम और उनके समय रहते बचाव के लिए केयर अस्पताल, आष्टा की संचालिका डॉ. अर्चना सोनी के विशेष सौजन्य से एक विशाल निःशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर इनर व्हील क्लब एवं अल्फ़ा पैथोलॉजी आष्टा के संयुक्त तत्वावधान तथा श्री अरविंदो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, इंदौर के विशेष सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

Oplus_16908288

एम.बी.बी.एस., डी.जी.ओ.प्रसूति रोग, स्त्री रोग एवं बांझपन विशेषज्ञ डॉ अर्चना सोनी ने बताया कि “आज के दौर में बदलती जीवनशैली और खान-पान के चलते महिलाओं में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियाँ तेजी से पैर पसार रही हैं, जो बेहद चिंता का विषय है। लेकिन हमें डरना नहीं है, बल्कि समय पर सही जाँच और जागरूकता से इसका डटकर मुकाबला करना है। आपकी इसी सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, केयर अस्पताल, आष्टा के सौजन्य से 19 सितंबर को महिलाओं के लिए एक विशेष निःशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर का आयोजन 19 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 तक गायत्री मंदिर बस स्टैंड के पास किया जा रहा है,

डॉ राहत अली ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा महिलाओं को निःशुल्क परामर्श एवं परीक्षण दिया जाएगा, जिसमें कैंसर रोग विशेषज्ञ, सर्जरी विशेषज्ञ, बच्चेदानी के मुँह का कैंसर, स्तन कैंसर, हड्डी एवं जोड़ों के विशेषज्ञ तथा मुख रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएँ देंगे। आगे उन्होंने बताया कि शिविर में मैमोग्राफी (स्तन कैंसर की जाँच), सर्वाइकल कैंसर की जाँच, बायोप्सी, पैप स्मीयर-कॉल्पोस्कोपी, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और शुगर की जाँच (R.B.S.) बिल्कुल निःशुल्क की जाएगी। आपको बता दे कि शिविर में महिलाओं के कैंसर निवारण हेतु मध्य भारत की सबसे पहली और अत्याधुनिक “उम्मीदों वाली बस” (पिंक प्रॉमिस ऑन व्हील्स निवारण ब्रेस्ट क्लिनिक एवं वुमेन्स वैलनेस हॉस्पिटल ऑन व्हील्स) विशेष रूप से उपलब्ध रहेगी, जहाँ महिला डॉक्टरों द्वारा स्तन और सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जाँच व चिकित्सकीय परामर्श मिलेगा।

केयर अस्पताल, आष्टा की संचालिका एम.बी.बी.एस., डी.जी.ओ.प्रसूति रोग, स्त्री रोग एवं बांझपन विशेषज्ञ डॉ. अर्चना सोनी, इनर व्हील क्लब अध्यक्ष सुनीता सोनी, अल्फ़ा पैथोलॉजी आष्टा संचालक डॉक्टर राहत अली ने क्षेत्र की समस्त माताओं और बहनों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते अपनी स्वास्थ्य जाँच करवाकर सुरक्षित भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। अधिक जानकारी या पंजीयन के लिए दिए गए नंबरों पर करें संपर्क 8815524640, 8839400785

*मेंष* :-*  आज धन,ज्ञान का अहं रह सकता है स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है।आर्थिक दृष्टि से कमजोरी महसूस करेंगे।सन्तान सम्बन्धी सुख अनुकूल रहेगा।वस्त्र खरीदी हो सकती है।
*उपाय:-श्री हनुमान चालीसा का पाठ करे*

*वृष* :- आज चल अचल संपत्ति में खरीदी के योग निर्मित होंगे।भाइयों का सहयोग मिलेगा।प्रतियोगिता वाले विद्यार्थी को परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेगा।सुख रहेगा।
*उपाय:-हल्दी के सात गंठान देवी जी को अर्पण करे*



*मिथुन* :- आज आप निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिये रणनीति का निर्माण करेंगे जो सफलतम रहेगी।उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।आमदनी वृद्धि के पूर्ण योग है।
*उपाय:-तुलसी की मंजरी श्रीकृष्ण को अर्पण करे*

*कर्क:-*  आज अत्यधिक ऊर्जा से भरा दिन रहेगा।बड़े स्तर और खरीदी हो सकती है।प्रतिस्पर्धा से लाभ मिलेगा।नौकरीं में कार्य पद्दति में व बैठक में परिवर्तन उन्नतिकारक होगा।ऐलर्जी तकलीफ दे सकती है।
*उपाय:-अक्षत के 25 दाने श्रीगणेश को अर्पण करे*

*सिंह:-* आज व्यवसाय में आर्थिक दृष्टि से नुकसान पा सकते है।कार्यस्थल पर तनाव होगा।नौकरीं में अपमान झेलना पड़ सकता है।पत्नी को सहयोग रहेगा।गुरु कृपा से आज पीड़ा कम हो सकता है।
*उपाय:-काले वस्त्र जरूरतमंदों को दे*

*कन्या* :-  आज उपहार मिलने की पूरी सम्भवना रहेगी।सरकारी क्षेत्र में कार्य पूर्ण होंगे।मनोबल उच्चकोटि का होगा।मकान वाहन के लिये ऋण लेना पड़ सकता है।धार्मिक यात्रा होंगी।व्यवहार सन्तुल रहेगा।
*उपाय:-श्रीगरुड़ की पूजा करे*

*तुला:-* आज आक्रमक शैली में आप कार्य करते हुऐ शत्रुपक्ष को कमजोर करेंगे व आय के नवीन स्त्रोत सृजित करेंगे।स्वभाव में स्थिरता रहेगी।उच्च महत्वाकांक्षा होने से परिश्रम अधिक हो सकता है।
*उपाय:-देवस्थल पर जल पिलाये*

*वृश्चिक:-* आज कार्य चयन में निर्णय आपके सफल रहेंगे।व्यवहार में संतुलन होने से निष्पक्ष न्यायकर्ता होंगे।मान सम्मान में वृद्धि होगी।बहनों की सहायता आप कर सकते है।
*उपाय:-शमीपत्र शनिदेव को अर्पण करे*

*धनु:-*  आज पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बन सकता है।कोई मत्वपूर्ण दस्तावेज को लेकर आप चिंतित होंगे।कानूनी मामले में असफलता भविष्य के प्रति भय उत्पन्न कर सकती है।क्रोध से बचे।
*उपाय:-पॉकेट मे श्रीविष्णु की छबि रखे*

*मकर:-* आज कार्यस्थल पर आपका मनोबल बढ़ा चढ़ा रहेगा।नौकरीं में वरिष्ठ अधिकारी आपकी बात को महत्त्व देंगे।विरोधी परास्त होंगे।अनैतिक साधनों से आय बढ़ सकती है।
*उपाय:-तुलसी माला संत को दे*



*कुम्भ* :- आज नेतृत्व क्षमता का अनुकूल परिणाम आपको यश के रूप में मिलेगा। बेरोजगार लोगो को आर्थिक लाभ मिल सकता है।व्यापार,उद्योग के लगाने का उत्तम समय है।परिसार्थक होगा।
*उपाय:- गंगाजल शिवाजी पर अर्पण करें*

*मीन:-* आज भोज्य पदार्थों का आप
आनंद लेंगे।पर्यटक स्थल पर जाना हो सकता है।बागवानी,पशुपालन कार्य मे समय व्यतीत हो सकता है।पुराना वाहन खरीद सकते है।कलात्मक कार्य सम्मान देंगे।
*उपाय:- चीटियां को गुड  खिलाये*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top