21,जून,2026, रविवार मास द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तिथि सप्तमी संध्या 03.23 तक रहेगी।नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी सुबहा 09.32 तक रहेगा। चन्द्र:- सिंह का चंद्र संध्या 03.40 रहेगा। दिशाशूल पश्चिम में

*मेंष:-* आज का दिन आपके ल‌िए शुभ फलदायी रहेगा। घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे ज‌िससे कार्यक्षेत्र में इसका आपको लाभ म‌िलेगा। आपके कई रुके काम पूरे हो सकते हैं। लेक‌िन अचानक व्यय का योग भी बन सकता है।
उपाय:श्रीशिव आराधना शुभकारी है।

**वृष:-* आज व्यय वृद्धि होगी। वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण आवश्यक है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अपरिचितों पर विश्वास न करें। बड़ी समस्या में पड़ सकते है।पत्नी की स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
उपाय:श्रीशनिदेव की आराधना लाभकारी रहेगी।

*मिथुन:-* आज अध्ययन में आपकी रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। तरक्की के योग हैं। भवन सुख बढ़ेगा। मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
उपाय: श्रीशिवाष्टक का पाठ शुभ रहेगा ।

**कर्क:-** आज शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभकारी रहेगी। भय व चिंता में कमी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
उपाय:कुलदेवी की पूजन करे अनुकलता प्राप्त होंगी।

*सिंह:-* आज आपका कामयाबी वाला समय है. सभी काम पूरे होंगे।मकान, वाहन का सुख मिलेगा।मित्रों का सहयोग मिलने से पराक्रम भाव रहेगा। साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी पारिवारिक कुछ मतभेद हो सकता है। उपाय:श्रीसूर्यगायत्री जाप शुभ होगा।

**कन्या:-* आज आपको मानस‌िक परेशान‌ियों एवं उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। परेशान‌ियों की वजह से आपको क्रोध जल्दी आएगा, इस पर काबू रखें। पर‌िवार में तनाव एवं माता-प‌िता से मतभेद हो सकता है। आर्थ‌िक मामलो में पर‌िश्रम का  उचितजी लाभ नही मिल सकेगा।
उपाय: श्रीकृष्ण आराधना अनुकूल रहेगी।

**तुला:-* आज महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। मन शांत रहेगा। मीठे खान-पान के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। आत्मविश्वास  बढ़ेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा।इंफास्ट्रेक्टर कार्यो में तेजी रहेगी।
उपाय:गौमाता की पूजन उत्तम रहेगी।

*वृश्चिक:-* आज आपको आय प्राप्ति के नये स्रोत बनेंगे । स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेखन, पत्रकारिता तथा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति को लाभ की प्रबल संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करे रहे छात्र सफल होंगे।धन से सम्बंधित विवाद हो सकता है।
उपाय: संकटनाशकश्रीगणेश स्त्रोत का  पाठ करे।

*धनु:-* आज बाहरी गतिविधियाँ आपके लिए फ़ायदेमंद रहेंगी। यात्रा भी लाभदायक होगी। धन संचय बढेगा। आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे.अपने क़रीबी लोगों के सामने ऐसी बातें उठाने से बचें, जो उन्हें उदास कर सकती हैं।
उपाय: श्रीगुरुमंत्र का जाप करे।

*मकर:-* आज प्रॉपर्टी से संबंधित आपका किसी से वाद विवाद हो तो उसे धैर्यपूर्वक हल करे। अगर आप व्यापार करते हैं तो उसमे भी कुछ नुकसान की सम्भवना बन सकती है। लॉटरी, जुआ, सट्टा आदि से आर्थिक नुकसान व अपयश मिल सकता है।
उपाय: आज आपको मां दुर्गा की आराधना श्रेष्ठ है।

*कुम्भ:-* आज मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिकता से मन शांत होगा।उपाय: श्रीविष्णु आराधना करें उत्तमता होगी।

**मीन:-* आज नई योजना पर कार्य होगा। कार्यप्रणाली में सुधार से लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा।अध्यात्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। रुकी धनराशि शीघ्र प्राप्त हो सकती है।सन्तान से लाभ रहेगा।
उपाय: श्रीरामरक्षास्तोत्र का पाठ करे।

Oplus_16908288

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top