विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने 12 पंचायतो को वितरित किए पानी के टैंकर

विधायक कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूर्ण होने पर मनाया जश्न,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मोदी जी के कार्यकाल के 12 साल पूर्ण होने की खुशी में 12 पंचायतो को वितरित किए पानी के टैंकर। आष्टा । इन दिनों देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए 12 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्सव मनाया जा रहा है । भाजपा संगठन द्वारा सभी सांसदों एवं विधायकों को ग्राम ग्राम के दौरे कर 12 साल की उपलब्धियां से देश के नागरिकों को संवाद के माध्यम से अवगत कराने के निर्देशों के तहत दौरे किये जा रहे है । इसी कड़ी में आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 साल पूर्ण होने पर 12 साल

विश्वास विकास और जन कल्याण को लेकर आज आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायत एवं संस्थाओं को पेयजल सुविधा के लिये 12 फाइटर पानी के टैंकर उपलब्ध कराये । आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोरखेड़ा की सरपंच मानकुंवर बाई हमीर सिंह, ग्राम पंचायत जसमत की सरपंच आशा दिलीप कुमार, ग्राम पंचायत बड़‌घाटी की सरपंच अमिला अकेसिंह, ग्राम पंचायत गोविंदपूरा की सरपंच राजाल रामचन्दर,

Oplus_16908288

ग्राम पंचायत किलेरामा के सरपंच राकेश दिलीप सिंह, ग्राम पंचायत अरनिया जोहरी की सरपंच सुलोचना सवाई सिंह, सेंधव क्षत्रिय समाज के छात्रावास एवं धर्मशाला आष्टा को,जावर के देव लाखन धाम को, ग्राम पंचायत सामरदा की सरपंच सुशीला ओमप्रकाश, ग्राम पंचायत लसुड़िया खास की सरपंच सुगन नर्बत सिंह, ग्राम पंचायत लसुड़िया सूखा की सरपंच गेंदकुंवर बाई बनेसिंह एवं ग्राम पंचायत आमला मज्जू के सरपंच मानसिंह जीवनसिंह का एक सादे समारोह में स्वागत सम्मान कर सभी कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि में केसरिया ध्वज दिखा कर टैंकर पंचायतों के लिये रवाना किये ।


विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि इन 12 पानी के फाइटर टैंकरो से ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध हो तथा किसी को भी पानी की कोई समस्या ना हो इसलिये ही पानी के फाइटर टैंकर वितरित किए गए है । इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि देश की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 12 साल प्रधानमंत्री के पद पर रहकर बिना रुके, बिना थके तथा बिना कोई छुट्टी लिए पूरे देश की एक प्रधान सेवक के रूप में सेवा की है । प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ही नहीं विदेशों में भी भारत का मान और सम्मान बड़ा है। आज पूरे देश ही नहीं विश्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यों एवं उनके नेतृत्व को लेकर चर्चा हो रही है ।

ये हर भारतीय के लिये गर्व की बात है । आज प्रधानमंत्री के 12 साल पूर्ण होने पर आष्टा विधानसभा क्षेत्र के 12 पंचायत को पेयजल सुविधा हेतु फाइटर पानी के टैंकर वितरित किए गये है । इन टैंकरों के माध्यम से ग्राम पंचायत अपनी-अपनी पंचायत के नागरिकों को जब भी पानी की आवश्यकता होगी उन्हें टैंकरों के माध्यम से शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराया जाएगा। टैंकर वितरण के दौरान उपस्तिथ मंडल अध्यक्ष कोठरी देवजी पटेल,सुशील संचेती पूर्व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, विशाल चौरसिया नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि,

धनरूपमल जैन नगर महामंत्री, मोहित सोनी नगर महामंत्री,राकेश परमार सरपंच,
यशवंत ठाकुर महामंत्री, सौरभ जैन,गगन खत्री,ऋषि कमलेश विश्वकर्मा,शुभम पांचाल,वीरेंद्र ठाकुर जसमत,अनिल धनगर, प्रवेश शर्मा, सोनू मालवीय,राकेश प्रजापति,सहित बड़ी संख्या मे भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं सरपंचों ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामना दी तथा जमकर नारेबाजी की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top