आष्टा में कल लगेगा विशाल नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, सभी सुविधाएं मिलेंगी बिल्कुल मुफ्त

आष्टा, सीहोर (म.प्र.) क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक बेहद राहतभरी और कल्याणकारी खबर सामने आई है। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर (म.प्र.) के राष्ट्रीय अन्धत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत कल यानी 21 अगस्त 2026, शुक्रवार को एक विशाल नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप श्री सीमंधर जिनदत्त धाम चेरिटेबल ट्रस्ट, दादावाड़ी प्रांगण, कन्नौद रोड, आष्टा (जिला सीहोर) में आयोजित होगा।

शिविर का समय और मुख्य आकर्षण

  • समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक।
  • निःशुल्क सुविधाएं: शिविर में नेत्र रोगों से जुड़ी जांच, ऑपरेशन, लेंस, दवाइयां, काला चश्मा, भोजन और आने-जाने की वाहन सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
  • विशेष तकनीक: ऑपरेशन के दौरान फैको सर्जरी, फोल्डेबल लेंस और प्राइवेट एवं सेमी-प्राइवेट रूम की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

जरूरी निर्देश

  • जांच और भर्ती के लिए आने वाले मरीजों को अपने साथ मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है।
  • मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद छुट्टी के समय मिलने वाले पर्चे को संभाल कर रखें, क्योंकि पुनः जांच के समय आवश्यक दवाइयां और चश्मा बिल्कुल मुफ्त दिए जाएंगे।

संपर्क सूत्र

यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य नेत्र संबंधी समस्या से पीड़ित है, तो आप अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • राकेश सुराणा: 9893091508
  • राजा पारख: 9893102863
  • डॉ. अतुल उपाध्याय: 8085810115
Oplus_16908288

**मेंष:-*  आज कार्य मे असफलता मन दुखी करेगी।सन्तान चिंता बन सकती है।शत्रुओं से सावधान रहें।वस्तु खरीदी हो सकती है।सट्टे के कार्य से दूर रहे।
उपाय:-सप्त धान्य गौ माता को खिलाएं

**वृष:-* आज आपकी प्रतिष्ठा व ख्याति में वृद्धि होगी।लाभ के साधन बढेंगे व धन की प्राप्ति विशेष रूप से होगी।मकान भूमि के कार्य मे कुछ विघ्न बन सकते है।
उपाय:-चांदी की धातु दान करें

*मिथुन:-* आज राज्य कार्य का योग है नौकरीं बालो को स्थांतरण से लाभ होगा।पारिवारिक सुख समृद्धि बढ़ेगी।शिक्षाक्षेत्र में सफलता रहेगी।आज कार्य को टाले नही।
उपाय:श्वान को घी की रोटी दे

**कर्क:-** आज महत्वपूर्ण विषय को लेकर कोई योजना पर विचार विमर्श सफलतम रहेगा।ज्वैलरी व वस्त्रों की खरीद होंगी।मांगलिक आयोजन में शिरकत कर सकते है।
उपाय:-चंद्रमा को अर्ध्य दें

*सिंह:-* आज मानसिक अशांति पैदा होगी।नकारात्मक बाते ज्यादा सुनने को मिलेगी।धैर्य की सीमा टूटने से भाषा मे निम्नता रह सकती है।मित्र सहयोग रहेगा।
उपाय:-9 वर्ष से छोटी कन्याओं को बिंदिया दे

**कन्या:-* आज सुखद आनंद का योग है।मंदिर,धर्मशाला अन्य सार्वजनिक स्थानों पर धन व श्रम दे सकते है।शत्रुभय दूर होगा।कारखाने के कार्य में उन्नति रहेगी।
उपाय:-माता पार्वती को शमी पत्र अर्पण करें

**तुला:-* आज भाग्य सम्बन्धी कार्यो में सफलता मिलेगी।।धन का क्षेत्र मजबूत रहेगा।पितृ पक्ष से विशेष मदद मिलेगी। रत्न खरीदी हो सकती है।लम्बी यात्र का योग बन सकता है।
  उपाय:-नंदीगण को बेलपत्र अर्पण करें

**वृश्चिक* आज रोजगार प्राप्त होने की अच्छी स्तिथि का निर्माण होगा और जो रोजगार में है उनको आय वृद्धि सम्भव है।धार्मिक कार्य का आनंद लेंगे।
उपाय:-सफेद ध्वजा शिव मंदिर में लगाएं

*धनु:-* आज निर्णय में थोड़ी सी भी त्रुटि बड़ा नुकसान दे सकती है,होशियार रहने की जरूरत है। आज उधार लेने देने से बचे।पत्नी स्वस्थ्यय पीड़ा हो सकती है।
उपाय:-माता रानी को अखंड श्रीफल अर्पण करें

*मकर:-*  आज गलत लोगो से सावधान रहें।अपनी महत्वपूर्ण बातें गुप्त रखकर आगे बढे कार्यसिद्धि बनेगी।पीली वस्तु या वस्त्र का उपयोग कर किसी कार्य को प्रारंभ हितकर रहेगा।
उपाय:-श्री गणेश जी को सिंदूर का चोला अर्पण करें

*कुम्भ:-*  आज सुखद समाचार से दिन की शुरुआत बनेगी। किसी परियोजना का कार्य आपको मिल सकता है।इन्वेस्टमेंट धन वृद्धिकारक होगा।पैरों में दर्द परेशानी दे सकता है।
उपाय:पार्थिव शिव लिंग बनाकर पूजा करें

**मीन:-* आज अनजान व्यक्ति की मुलाकात से रहस्यमय बाते पता चल सकती है जो भविष्य के निर्णय में आपको हेल्प करेगी।भाई बन्धुओ का सहयोग लाभकारी होगा।
उपाय:-गले में काला धागा बांधे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top