19,मई,2026, मंगलवार मास प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल (अधिकमास) पक्ष तिथि तृतीया दोपहर 02.21 रहेगी।नक्षत्र मृगशिरा सुबहा 08.43 तक रहेगा। चन्द्र:- मिथुन का चंद्र रहेगा। दिशाशूल उत्तर में

*मेंष:-*  आज  मांगलिक कार्यो के सम्बंध में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।नवीन जबाबदारी मिलना सम्भव है।कार्यक्षेत्र में आलस्य हानि दे सकता है,इससे बचे।
उपाय:- जलाशय मे तर्पण करे

**वृष:-* आज सन्तान को लेकर मन प्रसन्न होगा।नवीन खरीदी के योग है।कानूनी लड़ाई में अनुकूल सूचना मिल सकती है।पैरों में दर्द हो सकता है,रक्त विकार भी बन सकता है।
उपाय:- कुशा का आसान ब्रह्मण को दे

*मिथुन:-* आज आय के स्रोत में अनुकूलता होगी।बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी।दान-धर्म मे धन लगेगा।शत्रुपक्ष परास्त होगा।नेत्र में पीड़ा बन सकती है।
उपाय:-जौ विश्वदेव को अर्पण करे

कर्क:- वाहन में नुकसान हो सकता है।मित्र सहयोग मिलेगा।इलेक्ट्रॉनिक वस्तु में हानि सम्भव है।अपनी बात का मान न होने पर मन दुःखी रहेगा
उपाय:- जरूरतमंद को भोजन कराये

*सिंह:-* आज मांगलिक कार्य के लिये यात्रा होगी।आभूषण खरीदी-बिक्री के कार्य से लाभ होगा।वित्तीय कार्य योजना पर कार्य होगा।जल से पीड़ा हो सकती है।
उपाय:- काले उड़द दान करे

**कन्या:-* आज आज आपके पराक्रम का समय है।आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी होगी।धनागमन के योग पूर्ण है।अनुकूल खाद्य पदार्थ का उपभोग करेंगे।
उपाय:- गर्म वस्त्र जरूरतमंद को दान करे

**तुला:-* आज शारीरिक अनुकूलता प्राप्त होंगी।भाई-बहन के सम्बंध मजबूत होंगे।परिवारिक सहयोग से कोई नवीन कार्यं प्रारम्भ हो सकता है।एसिडिटी की समस्या बन सकती है।
उपाय:-चौमुखी दीपक दक्षिण दिशा मे लगाये

*वृश्चिक:-* आज कोई पीड़ा दायक सूचना मिल सकती है।परिवार को लेकर मन आज चिंतित रहेगा।पत्नी का अनुकूल साथ मिलेगा।घर मे वस्तु हानि हो सकती है।
उपाय:- पीपल के वृक्ष के समक्ष दीपक लगाये

*धनु:-* आज क़ानूनीरूप से नुकसान हो सकता।मन विचलित होगा।मनोबल कमजोर रहेगा।भविष्य की सुरक्षा का भय बनेगा।
उपाय:-काले तील पितरो को अर्पण करे

*मकर:-* आज पुराना धन प्राप्त होगा।व्यापारी व नौकरी वाले लोग नवीन कार्य योजना पर काम करेंगे।अग्नि से हानि बन सकता है।निवेश से लाभ होगा।
उपाय:- ताम्रपात्र दान करे

*कुम्भ:-* आज राजनीतिक व व्यावसायिक रणनीति सफल होंगी।उपहार मिलने से मन प्रसन्न होगा।वाणी में प्रबलता प्राप्त होगी।
उपाय:- तुलसी की माला तीन ब्राह्मणों को दान करे

**मीन:-*  आज आज बड़ो की बातों को नजरअंदाज न करे,नुकसान हो सकता।फर्नीचर आदि खरीदे के योग बनेंगे। स्त्री वर्ग से लाभ होगा।
उपाय:- लाल चन्दन श्रीविष्णु को अर्पण करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top