
आष्टा- खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की इसी कड़ी में आज स्थानीय मानस भवन में आयोजित सीहोर जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं मिस्टर आष्टा मेंस फिजीक चैंपियनशिप 2026 में युवाओं ने अपने दमखम का अद्भुत परिचय दिया। इस प्रतिष्ठापूर्ण प्रतियोगिता में सीहोर के आलोक राकेश जी राठौर और आष्टा के भविष्य रामेश्वर जी राठौर ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर शानदार जीत हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन दोनों युवाओं की इस गौरवशाली उपलब्धि पर युवाओं प्रेरणा स्रोत एवं समाजसेवी रूपेश राठौर ने अपने कार्यालय पर दोनों चैंपियंस को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान रूपेश राठौर ने कहा कि, “हार और जीत तो खेल का हिस्सा है, लेकिन हौसले से मैदान फतेह करना असली बात है। आलोक और भविष्य, तुमने अपनी मेहनत से आष्टा का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया है। यूँ ही आगे बढ़ो, पूरा शहर तुम्हारे साथ है!” आगे उन्होंने कहा कि”इन होनहार खिलाड़ियों ने कड़े परिश्रम से जो मुकाम हासिल किया है, वह आष्टा और सीहोर दोनों के लिए प्रेरणादायक है। युवाओं की यह सफलता आने वाली पीढ़ी को खेल की तरफ और अधिक आकर्षित करेगी।” इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों और खेल प्रेमियों ने दोनों विजेताओं को भविष्य के लिए ढेरों बधाइयां दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
17, नवंबर,2026, मंगलवार मास कार्तिक शुक्ल पक्ष तिथि अष्टमी रहेगी।नक्षत्र धनिष्ठा रहेगा। चन्द्र:- मकर का चंद्र दोपहर 03:30 तक रहेगा। दिशाशूल उत्तर में
**मेंष:-* मकान सबंधी सुख प्राप्त होगा।विरोधियों का भय होगा।निर्माण कार्यो पर धन खर्च हो सकता है।स्वास्थ में अनुकूलता बनेगी।
उपाय: मां दुर्गा को फल अर्पण करे
**वृष:-* परिवार में एकता बनेगी। आत्मसंतुष्टि वाली सूचना प्राप्त होंगी।साथियों के सहयोग से किसी नए कार्य मे सफलता बन सकती है।परिवार में हर्ष उल्लास होगा।
उपाय:- देवी मंदिर में श्रृंगार करे

*मिथुन:-* परिवार के बुजुर्गों की चिंता रहेगी।लेनदेन संबंधी कार्यों में हानि हो सकती है।पड़ोसियों से आपसी संबंध बिगड़ने से मन चिंतित हो सकता है।स्वास्थ का ध्यान रखे।
उपाय:भैरव मंदिर में अखंड श्रीफ़ल अर्पण करे
**कर्क:-** विरोधी कमजोर होंगे।स्थाई संपत्ति से लाभ की सम्भावना है यदि खरीदने की इच्छा है तो खरीद ले।शुभ कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र मजबूत होगा।
उपाय:- बेलपत्र देवी को अर्पण करे

*सिंह:-* आज कार्यक्षेत्र में मजबूती रहेगी। महिलाओं के सहयोग से कार्य सफल होगा।स्वास्थ अनुकूल रहेगा।पारिवारिक मामलों में व्यस्तता से मन हर्षित होगा।
उपाय:- खीर का नैवेद्य माता पार्वती को अर्पण करें
**कन्या:-* आज भाग्य उदय का समय है।व्यापार में सामान्य समय रहेगा।मित्रो का सहयोग अतिरिक्त्त लाभ दे सकता है।न्यायिक कार्यो में सफलता बन सकती है।
उपाय:- लाल वस्त्र पर त्रिशूल बना कर देवी मंदिर में अर्पण करे

**तुला:-* शेयर बाजार से धन हानि होगी।जमीन जायदाद में नुकसान होगा।वाहन से कष्ट मिलेगा।शत्रु पीड़ा से मन व धन दोनो पीड़ित होंगे।
उपाय:-देवी मंदिर में हल्दी अर्पण करें
**वृश्चिक* आज सफलता का समय है।पारिवारिक कलह हो सकता है।पेट में विकार व नेत्रों में समस्या हो सकती है।नौकरी व व्यापार में अनुकूल समय होगा।
उपाय: तील देवी जी को अर्पण करे

*धनु:-* शिक्षण व बौद्धिक कार्यो से अनुकूलता रहेगी।संतान पक्ष से आशानुकूल सफलता प्राप्त होगी।धार्मिक कार्यो में समय व्यतीत होगा।
उपाय:-माता काली को मालपुआ अर्पण करें
*मकर:-* बहुत समय से रुका हुआ मकान का कार्य आज गति पकड़ सकता है।विद्यार्थियों के लिये अनुकूल समय है।स्त्रीपक्ष सफलता दे सकती है।प्रभुभक्ति लाभदायक होगी।
उपाय:-देवी मंदिर में केले के पत्ते पर हलवा रखकर अर्पण करें
*कुम्भ:-* आपकी तीखी बातों से लोग आपके विरोधी बन जायेंगे। कार्यक्षेत्र में मन उदास रहेगा।आय क्षेत्र में कमी रहेगी।वाहन सावधानी से चलाईये नही तो चोट बन सकती है।
उपाय:- पीली सरसों शिवजी पर अर्पण करें
**मीन:-* आज धन अधिक खर्च होगा।परिश्रम भी अधिक करना होगा।व्यर्थ के कार्यो से नुकसान बन सकता है।शेयर बाजार में निवेश के लिये समय उत्तम है।
उपाय:-मां पार्वती को बेलपत्र अर्पण करें
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*