युवा स्वाभिमान Gen Z साइक्लोथॉन यात्रा का आष्टा में भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं का हुआ नागरिक अभिनंदन


आष्टा। इंदौर से भोपाल तक आयोजित “युवा स्वाभिमान Gen Z साइक्लोथॉन यात्रा” के आष्टा नगर आगमन पर पुराना सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहा, बुधवारा क्षेत्र में पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा मित्र मंडल द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी तथा पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद श्री सज्जन सिंह वर्मा का पुष्पमालाओं एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया। यात्रा के स्वागत में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अतिथियों का पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्साह, जनसमर्थन और जोश का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, सीहोर जिला प्रभारी श्रीमती जयश्री हरीकरण, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मनोज कुशवाहा, मुकेश आर्य, एडवोकेट सुरेंद्र परमार,

शुभम कुशवाहा, वीरेन्द्र परमार, आकाश मालवीय, राज कुशवाहा, मनमोहन परमार, अजय अर्जुन, पल्लव प्रगति, सुनील कचनेरिया, आशुतोष नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यात्रा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने युवाओं एवं विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक जैसी घटनाओं तथा सरकार की नीतियों के कारण विद्यार्थियों और युवाओं को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के अधिकार, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर

यह युवा स्वाभिमान Gen Z साइक्लोथॉन यात्रा इंदौर से भोपाल तक निकाली जा रही है तथा भोपाल पहुंचकर लोकतांत्रिक तरीके से सरकार का घेराव किया जाएगा।आष्टा नगर में यात्रा का पड़ाव गोकुलधाम में हुआ, जहां स्थानीय नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आत्मीय स्वागत किया। पूरे आयोजन में युवाओं का उत्साह, अनुशासन और जनभागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा मित्र मंडल द्वारा आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहा, जिसमें नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

मेंष:-*  आज परिवार में बातचीत करते समय सयंम बरतें नही तो वादविवाद बन सकता है।जिम्मेदारी बढ़ेगी।कार्ययोजना विफल हो सकती है।गीत संगीत का मन कर सकता है।

उपाय:- धतूरा शिव जी पर अर्पण करे

**वृष:-* आज नौकरीं या व्यवसायिक कार्यो के लिए आपको निवास स्थान से दूर जाना पड़ सकता है जो लाभदायक रहेगा।नीतियोंका क्रियान्वयनएक होगा। अच्छे साबित होंगे।

उपाय:- लड्डूगोपाल को चंदन अर्पण करे

*मिथुन:-* आज विलासितापूर्ण जीवन जीने की इच्छा बलवती होगी एवं भौतिक साधनों की प्राप्ति में व्यय अधिक होगा।अनावश्यक भ्रम नुकसान दे सकता है।

उपाय:- तुलसी का पौधा ब्राह्मण को दे

**कर्क:-** आज अचानक धनलाभ बन सकता है।अध्ययन में एकाग्रता बढ़ेगी।वैवाहिक जीवन की बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।स्वभाव में स्थिरता रहेगी।कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

उपाय:- जनेऊ शिव जी पर अर्पण करे

*सिंह:-* आज वहम व अविश्वास आपको असफल कर सकता है।सम्बन्धो में कटुता आसकती है।पैर सम्बन्धी चोट व दर्द तकलीफ दे सकता है।उधार धन वापस मिल सकता है।

उपाय:- भगवान कार्तिकेय को मोरपंख अर्पण करे

**कन्या:-* आज प्रसन्नचित वातावरण रहेगा।आपका व्यवहार निराश लोगो के जीवन मे भी आशा का संचार करेगा।धैर्य से कार्य करे फल उत्तम मिलेगा।कामना सिद्धि होगी।

उपाय:- घी मंदिर में दान करे

**तुला:-* आज आपके कार्यो की सर्वत्र प्रशंसा होगी।प्रकाशन व  अध्यापन से सम्बंधित लोगो को सफलता मिलेगी।कोई नया व्यापार प्रारम्भ नकर सकते है।एसिडिटी की समस्या बन सकती है।

उपाय:- मिष्ठान बच्ची वितरित करे

**वृश्चिक* आज आपका रचनात्मक स्वभाव किसी नये कार्य की योजना बना सकता है।शेयर बाजार व लॉटरी में निवेश का समय उत्तम है।मनचाहा पद नौकरीं में मिल सकता है।

उपाय:- श्रीविष्णु को पीला वस्त्र अर्पण करे

*धनु:-* आज काम को फैला कर अधूरा छोड़ देना आपको महंगा पड़ सकता है।इससे आपकी स्थाई पूंजी का क्षय होगा।ह्रदय सम्बन्धी रोगों का भय बन सकता है।

उपाय:- संध्या में पीपल के समक्ष तेल का दीपक लगाएं

*मकर:-*  आज आपको अद्भुत सामंजस्य शक्ति के बल पर अनुकूल सफलता मिलेगी।कुछ थकन महसूस कर सकते है।मार्केटिंग कार्य मे लगे लोगो को अच्छे परिणाम मिलेंगे।मजाकिया स्वभाव हो सकता है।

उपाय:- श्रीकृष्ण को लाल पुष्प अर्पण करे

*कुम्भ:-*  आज आर्थिक दृष्टि से समय मजबूत रहने बाला है।घर के बाहर प्रसन्नता का अनुभव होगा।धार्मिक यात्राओं पर धन व्यय हो सकता है।ईर्ष्यालु स्वभाव बन सकता है।प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।

उपाय:- श्रीराम जी को शहद अर्पण करे

**मीन:-* आज आपका मस्तिष्क नये परिवर्तन एवं नवीन सृजन हेतु नयी विचारधाराओं से ओतप्रोत रहेगा।कार्यस्थल पर शत्रुओं की वृद्धि होंगी, लेकिन वो आपके समक्ष नतमस्तक होंगे।

उपाय:- हल्दी से केल वृक्ष की पूजा करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539 *नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top