मां पार्वती धाम गौशाला में गौ माताओं को गो-ग्रास खिलाकर महाडिक दंपति ने मनाई विवाह वर्षगांठ

आष्टा। नगर की प्राचीन एवं सेवा भाव की प्रतीक मां पार्वती धाम गौशाला में बबनराव महाडिक एवं श्रीमती अनीता महाडिक ने अपनी विवाह वर्षगांठ गौ माताओं की सेवा, पूजन-अर्चना एवं गो-ग्रास अर्पित कर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई। इस अवसर पर उन्होंने गौ माताओं को गो-ग्रास खिलाया, विधिवत पूजन-अर्चना एवं आरती कर गौ सेवा का पुण्य लाभ अर्जित किया।गौरतलब है कि मां पार्वती धाम गौशाला में प्रतिदिन 100 से अधिक गौ माताओं की सेवा, शुद्ध आहार, उपचार एवं

समुचित देखभाल सेवाभावी दानदाताओं, गौभक्तों एवं सनातन धर्म के अनुयायियों के सहयोग से निरंतर की जा रही है। नगर के अनेक परिवार अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ एवं पूर्वजों की पुण्यतिथियों पर गौ माताओं की सेवा कर सामाजिक एवं धार्मिक परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं।विवाह वर्षगांठ के पावन अवसर पर बबनराव महाडिक ने गौ माताओं के आहार हेतु ₹1100 की सहयोग राशि मां पार्वती धाम गौशाला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद को भेंट की। इस अवसर पर अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा, श्रीमती नीता प्रतीक महाडिक,

शुभम कुशवाहा, करण गोस्वामी, पीयूष गोस्वामी एवं सीता गोस्वामी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।गौशाला समिति की ओर से अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा ने नवरत्न गजानन महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अनीता बबनराव महाडिक का पुष्पमाला एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया तथा महाडिक परिवार को विवाह वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की।इस अवसर पर अपने उद्बोधन में नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सनातन संस्कृति में गौ माता को समस्त देवताओं का निवास माना गया है। गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं,

बल्कि मानवता, करुणा और भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। मां पार्वती धाम गौशाला नगरवासियों के सहयोग, दानदाताओं की सेवा भावना और गौभक्तों की श्रद्धा से निरंतर आगे बढ़ रही है। हम उन सभी दानदाताओं, मातृशक्तियों, युवाओं एवं नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग से प्रतिदिन गौ माताओं की सेवा, उपचार एवं आहार की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है। समाज के प्रत्येक परिवार को अपने शुभ अवसरों पर

गौ सेवा का संकल्प लेकर इस पुण्य कार्य से जुड़ना चाहिए।बबनराव महाडिक ने भी गौशाला की व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां गौ माताओं की सेवा अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ की जा रही है। उन्होंने गौशाला समिति एवं सभी सेवाभावी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को गौ सेवा के इस महायज्ञ में अपनी सहभागिता अवश्य निभानी चाहिए।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने गौ माताओं की आरती कर सुख, समृद्धि एवं लोककल्याण की मंगलकामना की।

आष्टा। नगर के वार्ड क्रमांक 18 स्थित मारूपुरा क्षेत्र की शासकीय भूमि पर तार फेंसिंग एवं बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग को लेकर केसरिया हिंदू वाहिनी के नेतृत्व में हिंदू संगठनों ने एकत्रित होकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी इस मांग को लेकर नगर पालिका कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया था। उस समय नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने दो दिनों के भीतर भूमि की तार फेंसिंग कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक उक्त भूमि पर न तो तार

फेंसिंग की गई और न ही बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया गया।इसी के चलते केसरिया हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष कालू सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सामाजिक एवं हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की ओर से तहसीलदार राम पगारे, नायब तहसीलदार, पटवारी वीरेंद्र ठाकुर तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।तहसीलदार राम पगारे ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संबंधित भूमि पर आगामी 8 दिनों के भीतर तार फेंसिंग एवं बाउंड्री वॉल निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाएगी। इसके बाद प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हुआ।

इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती, सकल हिंदू समाज सचिव मनीष डोंगरे, मोंटू कौरी, राम कुशवाहा, रवि कुशवाहा, विनोद धनगर, व्यापारी महासंघ अध्यक्ष रुपेश राठौर, गोपाल कुशवाहा, मांगीलाल सैदौ, ज्ञान सिंह ठाकुर, राकेश राजपूत, सुनील लखेरा, छन्नू कुशवाहा, फूलचंद महेश्वरी, नितेश दीक्षित, आशु पटवा, महेश कुशवाहा, रघु कुशवाहा, भूरू सोनी, तनीष अरोरा अरोरा, राजू राठौड़ सहित अनेक सामाजिक एवं हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top