
आष्टा, 15 जुलाई 2026: स्थानीय पुष्प विद्यालय के प्रांगण में आज बुधवार को एक प्रेरणादायक और भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान में कक्षा 7वीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना और पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित करना था। बच्चों की रचनात्मकता और आधुनिक तकनीक का संगम- इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता छात्रों की रचनात्मक और वैज्ञानिक सोच रही।

विद्यार्थियों ने केवल पारंपरिक तरीके से पौधे नहीं लगाए, बल्कि पर्यावरण सुरक्षा और सस्टेनेबिलिटी (सतत विकास) को बढ़ावा देने वाले कई अभिनव प्रयोग भी किए:- नवाचारी पौधारोपण (बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट): बच्चों ने प्लास्टिक के गमलों का विकल्प ढूंढते हुए नारियल के बेकार खोल में ‘स्नेक प्लांट’ और मिट्टी के कुल्हड़ में ‘तुलसी’ के पौधे लगाए, जो पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली का सुंदर उदाहरण था।मृदाविहीन खेती (हाइड्रोपोनिक्स): आधुनिक कृषि तकनीक का प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने प्याज के माध्यम से ‘हाइड्रोपोनिक्स’ पद्धति का लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन (प्रदर्शन) किया,

जिससे यह सीखने को मिला कि बिना मिट्टी के भी पानी और पोषक तत्वों के सहारे पौधे कैसे उगाए जा सकते हैं। सीड बॉल्स और औषधीय पौधे: कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने मिट्टी और खाद मिलाकर ‘सीड बॉल्स’ तैयार किए। साथ ही दैनिक भास्कर अखबार के माध्यम से प्राप्त हुए औषधीय पौधे ‘अश्वगंधा’ के बीजों का रोपण कर प्रकृति के प्रति अपना गहरा लगाव प्रदर्शित किया। शिक्षकों और प्रबंधन का अनुकरणीय मार्गदर्शन- विद्यार्थियों के इस प्रयास को संबल देने के लिए विद्यालय के प्राचार्य फादर मेल्विन सी.जे., फादर पॉलराज और सिस्टर सुमा ने स्वयं प्रांगण में पौधे रोपे। प्राचार्य महोदय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ केवल ऑक्सीजन नहीं देते, बल्कि वे पृथ्वी का सुरक्षा कवच हैं।

इस पूरे गरिमामय आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की ‘साइंस एक्टिविटी समिति’ का सराहनीय योगदान रहा। समिति के वरिष्ठ सदस्यों—श्रीमती नोहिलामेरी, श्री धर्मेन्द्र परमार, श्रीमती पूजा चौधरी, श्री सुनील पाठक और श्रीमती अभिलाषा मेवाड़ा ने छात्रों को तकनीकी व व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान कर इस आयोजन को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। पर्यावरण संदेश:- “एक पौधा, एक जीवन। आज के बच्चे अगर पर्यावरण के प्रति सचेत हो जाएं, तो आने वाला कल सुरक्षित और हरा-भरा होगा। आइए, इस मॉनसून में हम सब मिलकर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी संतान की तरह देखभाल करने का संकल्प लें।”

*मेंष:-* आज स्थाई सम्पत्तियों के लेनदेन में समस्याओं का सामना करना पढ़ेगा।हाथों में चोट बन सकती है।कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है।
उपाय:- नंदीगण की पूजा करें
**वृष:-* आज कार्यक्षेत्र में कार्यभार कम रहने से हल्का महसूस करेंगे।पार्टी आदि का आनंद मित्रो के साथ करेंगे।किसी पर अतिविश्वास न करे।
उपाय:- तीर्थ जल से स्नान करें

*मिथुन:-* आज कानूनी मुद्दे हल होंगे।रुके हुऐ कार्य में पुनः तेजी आयेगी।जल संरक्षण के लिये योजना बना सकते।आज बैंकिंग कार्य पूरे होंगे।
उपाय:-मंदिर में सूती वस्त्र दान करें
**कर्क:-** आज आलस्य से दिन की शुरुआत होगी।कार्यप्रणाली सुस्त सुस्त होगी।दोपहर बाद महत्वपूर्ण कार्य के लिये आप ऐक्टिव हो सकते है।आय में वृद्धि सम्भव है।
उपाय:- श्री गणेश को लड्डू का नैवेद्य अर्पण करे

*सिंह:-* आज माता पिता के साथ समय व्यतीत हो सकता है उनकीं इच्छाओं के अनुरूप कार्य करेंगे।दोपहर बाद कुछ नकारात्मक विचार आपको चिंता दे सकते है।
उपाय:- लाल पुष्प देवी जी को अर्पण करें
**कन्या:-* आज भूमि भवन के कार्य पर रणनीति घर के बनेगी जो वृद्धिकारकर होंगी।सन्तान के विवाह की चिंता दूर होगी।सांस्कृतिक कार्यो में भगीदारी बन सकती है।
उपाय:- कुलदेवी को मेहंदी अर्पण करें

**तुला:-* आज मन उत्साह से भरा हुआ होगा।सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक क्षेत्रो में अनुकूलता रहेगी।घर के रंगरोगन का कार्य करवा सकते है।
उपाय:- गायत्री चालीसा का पाठ करें
**वृश्चिक* आज एकपक्षीय प्रेम प्रसंग से स्वयं को तकलीफ़ हो सकती है।चंदे के धन गमन का आरोप लग सकता है।दोपहर बाद सुखद सूचना सुकून देगी।
उपाय:- श्री गणेश को सिंदूर अर्पण करें

*धनु:-* आज दिन सामान्य रहने बाला है।आय व्यय में समानता रहेगी।बचत के प्रयास करेंगे पर सीमित रहेंगे।धैर्यता से कार्य करना उत्तम है।पैरों में तकलीफ हो सकती है।
उपाय:- मां सरस्वती को सफेद फूल अर्पण करें
*मकर:-* आज मन की बातें दुसरो से करने का साहस आपमे आयेगा।समय के साथ परिस्थितियों में सुधार आशानुकूल रहेगा।बैंक बैलेंस बढ़ सकता है।
उपाय:-पशु पक्षियों की सेवा करें

*कुम्भ:-* आज किया गया विनियोग भरपूर लाभ देगा।वाहन खरीदी के योग प्रबल है।धार्मिक व सामाजिक स्थल का प्रबंधन आपको मिल सकता है।स्वस्थ्यय में अनुकूलता रहेगी।
उपाय:-निर्धनों को अन्न का दान करें
**मीन:-* आज आप झूठ फ़रेब के शिकार हो सकते है इससे वस्तु या धन दोनो की हानि हो सकती है।दोपहर बाद आय के साधन बढ़ेंगे।नये व्यक्तियों से मुलाकात सफलता देगी।
उपाय:-इत्र भगवान श्री विष्णु को अर्पण करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*