एसबीएस स्कूल के पूर्व छात्र रोहित ठाकुर बने उप निरीक्षक, हासिल की 13वीं रैंक

धनंजय जाट आष्टा- आष्टा के होनहार युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा घोषित उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के परिणामों में एसबीएस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा के पूर्व छात्र रोहित ठाकुर ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। रोहित ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर राज्य स्तर पर 13वीं रैंक अर्जित कर उप निरीक्षक के पद पर चयनित होकर जिले और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

रोहित की इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे आष्टा क्षेत्र में खुशी की लहर है। रोहित के पिता मोहन सिंह ठाकुर ने बेटे की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे उनके अनुशासित जीवन और निरंतर परिश्रम का परिणाम तथा विद्यालय के उचित मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जताई खुशी- रोहित की इस उपलब्धि पर एसबीएस कॉन्वेंट स्कूल परिवार में उत्सव का माहौल है। विद्यालय के संचालक भोलू सिंह ठाकुर, सह-संचालक जीवन सिंह ठाकुर और प्राचार्य रीना ठाकुर ने रोहित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्राचार्य रीना ठाकुर ने कहा, “रोहित हमेशा से ही एक मेधावी और अनुशासित छात्र रहा है। वही उन्होंने आगे कहा कि रोहित ने कक्षा 9th से कक्षा 12th तक की नियमित पढ़ाई संस्था से की है की। उनकी यह सफलता आगामी पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है।”

विद्यालय के शिक्षक पुष्पेंद्र सैंधव सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी रोहित की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रोहित ने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। रोहित के इस चयन से विद्यालय का गौरव बढ़ा है और क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी सरकारी सेवा में जाने के लिए नई ऊर्जा मिली है। रोहित की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और लगन हो, तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त करना असंभव नहीं है।

आष्टा । आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आज विश्रामगृह पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नये जिला इकाई के अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह परिहार, उपाध्यक्ष ठाकुर तेज सिंह सांचौरा चौहान, महामंत्री सुरेंद्र सिंह सोनगरा चौहान का सम्मान कर बधाई दी । इस अवसर पर विधायक जी को अवगत कराया कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का मुख्य उद्देश्य राजपूत युवाओं को एकत्र करना,राजपूत समाज की ऐतिहासिक विरासत, गौरव गाथाओं की रक्षा करना और उनको गलत चित्रण से बचाना सामाजिक एवं

राजनीतिक सशक्तिकरण राष्ट्र और संस्कृति,गो रक्षा के साथ शोषित,पीड़ित, निराश्रित लोगों की सहायता करना, हिंदू राष्ट्र के सिद्धांतों का समर्थन करना है । श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सम्मान समारोह में पधारे क्षेत्रीय विधायक श्री गोपाल सिंह जी इंजीनियर, कमल सिंह पटेल, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, मानसिंह ठाकुर, अभिजीत सिंह ठाकुर,पंकज ठाकुर एवं संगठन के पदाधिकारी संभाग प्रमुख देवेंद्रसिंह ठाकुर , डोडी मंडल अध्यक्ष नरेंद्रसिंह ठाकुर, बजरंग सेना प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर,चंदर सिंह ठाकुर,नारायणसिंह ठाकुर,कमल सिंह ठाकुर, शैलेंद्रसिंह ठाकुर ने सभी नये पदाधिकारियों का स्वागत किया एवं बधाई दी ।

राज्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने मप्र शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने शुरू की क्षीरधारा योजना,विधायक ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक दिये निर्देश

आष्टा । मध्य प्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृध्दि,पशुओं की नस्ल सुधारने तथा पशुपालकों की आय में वृध्दि को लेकर “क्षीरधारा ग्राम योजना”शुरू की है । मप्र शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मंत्री श्री लखन पटेल जी द्वारा उक्त योजना की सम्पूर्ण जानकारी का एक पत्र आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को भेज कर उक्त योजना को जमीनी स्तर तक उतारने की आशा व्यक्त की ।

मप्र शासन की उक्त क्षीरधारा ग्राम योजना को सरकार की मंशा अनुरूप जमीनी स्तर पर उतारने हेतु भोपाल कार्यालय पर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आर के गुप्ता के साथ बैठक की एवं योजना की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर इस योजना को ग्रामो तक जमीनी स्तर पर उतारने की योजना बनाने,क्षेत्र के बड़े ग्रामो में पशुपालकों के साथ बैठके कर योजना की जानकारी देने,योजना के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराने के निर्देश दिये । सिमरन रहे इस योजना में चयनित ग्रामो को आदर्श डेयरी ग्राम के रूप में विकसित किया जायेगा । इस योजना का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को लगभग दोगुना करना,पशुपालकों की आय बढ़ाना,बेहतर नस्ल, पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से पशुधन का विकास प्रमुख उद्देश्य है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top