कारगिल में पदस्थ CRPF जवान ललित सोनी का किया सम्मान

आष्टा- कपड़ा एवं रेडीमेड व्यापार संघ, आष्टा के अध्यक्ष द्वारा कारगिल, लद्दाख में पदस्थ सीआरपीएफ कांस्टेबल/जीडी ललित सोनी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। ललित सोनी वर्तमान में 115 बटालियन सीआरपीएफ, श्रीनगर में पदस्थ हैं तथा कारगिल, लद्दाख में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष ने सीआरपीएफ जवान ललित सोनी का साफा पहनाकर, साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। साथ ही देश सेवा के प्रति उनके समर्पण के सम्मान में मेमेंटो भेंट कर अभिनंदन किया गया। संघ अध्यक्ष ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए हमारे जवान विषम एवं

दुर्गम परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। कारगिल जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में तैनात रहकर देश की सेवा करना प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष महेश जाट, पूर्व अध्यक्ष देवानंद भोजवानी, सुरेंद्र पोरवाल, दिनेश जैन सहित संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य जगदीश मकोड़ी, राहुल मेवाड़ा, राहुल राठौर, भूरु मालवीय,रामेश्वर सोनी, द्वारका सोनी, सुशील सोनी, रोहित सोनी शिवम सोनी अभिषेक सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने ललित सोनी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके देश सेवा के जज्बे को सलाम किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। यह पावन त्योहार भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि, इस दिन बप्पा के आगमन की खुशी में भजन-कीर्तन से लेकर घरों में पूजा-पाठ तक का भव्य आयोजन किया जाता है। साथ ही गणपति जी को तरह-तरह के भोग अर्पित किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणेश को श्रद्धा से भोग लगाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आप अपनी राशि के अनुसार भी गणपति भगवान को प्रिय भोग अर्पित कर सकते हैं। इससे मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। आइए जानते हैं कि, किस राशि के जातकों को गणेश जी को कौन-सा भोग लगाना चाहिए।

**मेंष:-*  आज आपका जिद्दीपन भी आपको अनुकूल परिणाम देगा।शत्रु नतमस्तक होंगे।बच्चो के साथ प्रवास पर जा सकते है।मन प्रसन्न होगा।

*उपाय:-इस राशि का मंगल ग्रह स्वामी है। इस राशि के जातक गहरे लाल रंग की प्रतिमा को अपने घर में लाएं। ऐसा करने से आपके जीवन की बहुत सारी समस्याएं दूर होंगी। वहीं प्रतिमा स्थापना के समय ॐ नमो भगवते गजाननाय’ मंत्र का जाप करें तथा गुड़ का नैवेद्य श्री गणेश को लगाएं।*

**वृष:-* आज सबको साधकर आप मजबूती से अपना काम निकाल लेंगे।भूमि भवन की खरीदी हो सकती है।शरीर मे आलस्य उत्पन्न होगा।
*उपाय:- वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, इसलिए इस राशि के जातक को हल्के नील रंग की एकदंत की प्रतिमा लाना मंगलकारी होगा। वहीं वृषभ राशि वालों को ॐ वक्रतुण्डाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए तथा  श्रीगणेश को पंचमेवे का नैवेद्य अर्पण करे*

*मिथुन:-* आज सिद्धान्तवादी बनकर आप काम करेंगे।सामाजिक कार्यो में सक्रियता रहेगी।सकारात्मक चिंतन से सम्मान प्राप्त होगा।बातों में विश्वसनीयता रहेगी।
*उपाय:-  इस राशि का स्वामी बुद्ध है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए गहरे हरे रंग की लंबाेदर की मूर्ति की स्थापना करना फलदायी होगा। ऐसा करने से बुद्धि और बल की प्राप्ति होगी। साथ में ॐ चिंतामण्ये नम: मंत्र का जाप करें तथा सात पान के बीड़े श्रीगणेश को अर्पण करे*

*कर्क:-* आज आपका शंकालु स्वभाव रहेगा।कार्यक्षेत्र में भ्रम की स्तिथि तकलीफ देने बाली रहेगी।घर मे शुभ कार्यो की शुरूआत हो सकती है।
*उपाय:-  कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। कर्क राशि के जातकों के लिए भगवान मूषकवाहन की सफेद रंग की प्रतिमा समस्त इच्छाओं को प्रदान करने वाली होगी और जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी। गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी की स्थापना के समय कर्क राशि वालों को ॐ वक्रतुण्डाय हूं’ मंत्र का जाप करना चाहिए तथा दूध का नैवेद्य श्रीगणेश को अर्पण करे*

*सिंह:-* आज धन वैभव से सम्पन्न होंगे।सांसारिक सुख की प्राप्ति पूर्ण होगी।स्वभाव में सौम्यता रहेगी।आभूषण खरीदी हो सकती है।राजनीतिक सफलता मिल सकती है।
*उपाय:-   इस सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोग अपने घर में वक्रतुण्ड की केसरिया रंग की प्रतिमा को स्थापित करें। ऐसा करने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं आपके लिए ॐ सुमंगलाये नम: मंत्र का जाप शुभ फलदायक हाेगा तथा अनार फल का नैवेद्य श्रीगणेश को अर्पण करें*

**कन्या:-* आज तर्क वितर्कता से कार्य विश्लेषण कर अपने कार्यो में सफलता प्राप्त करेंगे।कुछ विषयो में चिंता व अनिश्चितता से प्रभावित हो सकते है।धन संचय होगा।
*उपाय:- इस राशि के स्वामी बुध ग्रह हैंं, इसलिए मिथुन राशि के जातकों के लिए हल्के हरे रंग में लंबाेदर की मूर्ति की स्थापना करना फलदायी सिद्ध होगा। ऐसा करने से बुद्धि और बल की प्राप्ति होगी। मिथुन राशि वाले  नारियल पानी से भगवान श्रीगणेश का अभिषेक करें*

**तुला:-* आज कुशल प्रबंधन आपके कार्य मे देखने को मिलेगा।बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी।पराक्रम आपका उच्चस्तरीय रहेगा।शक्ति के साधनों  की खरीदी हो सकती है।
*उपाय:-   आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। इसलिए तुला राशि के जातकों के लिए चमकीले सफेद रंग के एकदंत की प्रतिमा लाना चाहिए l इस रंग की प्रतिमा स्थापित करने से वृषभ राशि वालों की सारी मनोकामनाएं पूरी होगी। साथ ही गणेश जी स्थापना के समय आप ॐ वक्रतुण्डाय हूं’ मंत्र का जाप करें तथा कलाकंद श्रीगणेश को अर्पण करे*

**वृश्चिक* आज  अपनी शक्ति का अपव्यय करेंगे।गुप्त घृणा व पक्षपात आपके मन मे आज रहेगा जिसका उपयोग आप लाभ के लिये करेंगे।नसों का दर्द हो सकता है।
*उपाय:-  इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह हैंं, जो कि लाल रंग के घाेतक हैं। अत: इस राशि के जातकों के लिए लाल रंग की प्रतिमा लाना अधिक लाभकारी होगा। एवं इस राशि के जातकों को गणेश जी की स्थापना के समय ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं’ मंत्र का जाप करना चाहिए तथा गुड़ के लड्डू का नैवेद्य अर्पण करे*

*धनु:-* आज प्रकृति के सानिध्य में रहने का अवसर आपको मिलेगा।कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।शासकीय कार्यो में रुका धन मिलेगा।
*उपाय:-  इस राशि के स्वामी वृहस्पति हैं। इसलिए आपको गणेश जी की स्थापना के समय गहरे पीले रंग की भगवान विनायक की प्रतिमा स्थापित करने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। इस राशि के जातकाें काे ॐ अंतरिक्षाय स्वाहा मत्र का जाप करना शुभदायक हाेगा सिंदूर श्रीगणेश को अर्पण करें*

*मकर:-*  आज आपका काम करने का अंदाज अद्भुत होगा,जो लोगो द्वारा पसंद किया जायेगा।व्यय की अपेक्षा आय अधिक होगी।पैरों में समस्या आ सकती है।
*उपाय:- मकर राशि के जातक अपने घर में भगवान रुद्रप्रिय की गहरे नीले रंग की प्रतिमा स्थापित करें। इस राशि के स्वामी भी शनि हैं और इस राशि के जातकों को गणेश प्रतिमा के स्थापना के समय ॐ गण मुक्तये फट्‍ मंत्र का जाप करने से लाभ हाेगा तथा श्रीगणेश को मोदक अर्पण करे*

*कुम्भ:-*  आज किसी की सहायता से आपके आय स्त्रोत बढ़ेंगे।भूमिगत जल प्राप्ति में सफलता मिल सकती है।कर सम्बन्धी समस्याओं का उचित हल निकलेगा।
*उपाय:- * इस राशि के जातकों के लिए विश्वमुख की हल्के नीले रंग की प्रतिमा को अनुकूल और फलदायी बताया गया है। ऐसा करने से आप से शनि का प्रकोप हटेगा। क्योंकि इस राशि के स्वामी शनि हैं एवं मकर राशि वालों को गणेश जी की स्थापना के समय ॐ गं नम: मंत्र का जाप करना चाहिए तथा गोंद के लड्डू का नैवेद्य अर्पण करे*

**मीन:-* आज कार्यो में अड़चनें आयेगी।परिश्रम करने पर भी परिणाम अनुकूल नही होगा।शारीरिक चोट बन सकती है।मानसिक चिंताएं होगी।
*उपाय:मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैंं, जो पीले रंग का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए मीन राशि वाले पीले रंग की भगवान बुद्धिप्रिय की प्रतिमा को अपने घर में स्थापित करें। वहीं ॐ गं गणपते’ का जाप करें तथा श्रीगणेश जी को केशर का मिष्ठान अर्पण करे*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top