उच्चशिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार का बूथ अध्यक्ष सुरेश परमार के निवास पर किया स्वागत-सम्मान

आष्टा । मप्र शासन के उच्चशिक्षा मंत्री श्री इंदरसिंह परमार आज अल्प प्रवास पर एक प्राइवेट क्लिनिक का शुभारम्भ कर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शिवनारायण परमार,युवा नेता सुरेश परमार के निवास पर पहुचे ।जहाँ क्षेत्रीय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने मंत्री जी का भव्य स्वागत,सम्मान किया । इस अवसर पर परमार निवास पर उपस्तिथ धारासिंह पटेल,सोनू गुणवान,सुशील संचेती,राधेश्याम दलपति,कमलसिंह परमार,महेश जाट,विष्णु परमार,मोहित सोनी,सौरभ जैन,रानू परमार,जगदीश चौहान डाबरी,मानसिंह परमार,जितेन्द्र परमार,सनी राबर्ट,जुगलकिशोर मालवीय मनोज सुरणा सहित बड़ी संख्या में आष्टा, शुजालपुर,कालापीपल क्षेत्र के भाजपा नेता उपस्तिथ रहे ।

मेंष:-*  आज सूचना व पत्रकारिता के क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होगी। फुटकर व थोक व्यापार में एक विश्वसनीय व्यक्ति की छवि बनेगी।धनलाभ रहेगा।

उपाय:- श्री तुलसी शालिग्राम की पूजा करें

**वृष:-* आज मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

उपाय:-पंचमेवा ब्राह्मण को दे

*मिथुन:-* आज नकारात्मक मानसिक व्यवहार न रखें। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय हासिल करेंगे।

उपाय:- चंदन से स्वास्तिक घर के मुख्य द्वार पर बनाएं

**कर्क:-** आज प्रतिकूल परिस्थितियों का अनुभव होगा। लेने-देने में समस्याएं आएंगी।भूमि भवन में वृद्धि हो सकती है।कार्य सहयोग के लिये लोगो का आम समर्थन मिलेगा।

उपाय:- केल के पत्ते पर दही चावल रखकर भगवान को अर्पण करें

*सिंह:-* आज  कार्यस्थल पर लोग आपसे मार्गदर्शन मांगेंगे। आप जो भी प्रयास करेंगे,उसमें सफलता मिलेगी ।अपने प्रेमी के साथ कुछ अच्छे क्षणों का अनुभव करेंगे। व्यापारी एक नई गतिविधि की योजना बना सकते हैं।

उपाय:- जायफल भगवान शिव को अर्पण करें

**कन्या:-* आज कार्य-सफलता मिलने से आप आनंदित रहेंगे। यश-कीर्ति में भी वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लितता और स्वस्थता का अनुभव करेंगे।

उपाय:- श्री विष्णु को मीठे चावल अर्पण करें

**तुला:-* आज यदि कोई समस्या है तो उसे टालें नहीं, बल्कि जल्दी-से-जल्दी उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।धनहानि हो सकती है।

उपाय:- मीठी रोटी कुत्ते को खिलाएं

**वृश्चिक* आज नए प्रोजेक्ट या सौदे की योजना बना सकते हैं।  अपने वर्तमान आय-स्रोतों और सीमा से असंतुष्ट महसूस करेंगे। वेतनभोगी लोगों को काम करने के लिए एक प्रतिष्ठित परियोजना मिल सकती है।

उपाय:- चांदी की धातु पॉकेट में रखें

*धनु:-* आज आपको शुभ समाचार प्राप्त होने की सम्भावना है जिससे आपको सुखद अनुभूति हो सकती है।आय के नए स्रोत बन सकते हैं।खेती,बागवानी के कार्यो में उत्तम लाभ की सम्भवना है।पैतृक संपत्ति से आय होगी।

उपाय:- गुड़ चना गाय को खिलाएं

*मकर:-*  आज मन में कोई बात रखे नहीं और दूसरो की परेशानियों को भी समझे। कामकाज को लेकर आ रही रुकावटें समाप्त होगी। प्यार मोहब्बत के लिहाज से दिन अच्छा हैं, थकान हो सकती हैं।

उपाय:- दूध से भगवान लड्डू गोपाल का अभिषेक करें



*कुम्भ:-*  आज किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय आज न लें। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें। गलतफहमियों को दूर करें।

उपाय:- अष्टगंध भगवान सूर्य को अर्पण करें

**मीन:-* आज आप स्वस्थ और हंसमुख रहेंगे। एक अप्रत्याशित भुगतान आपको मानसिक स्थिरता देगा। छात्रों को उच्च ग्रेड स्कोर करने की संभावना है।मुख रोग तकलीफ़ बना सकता है।

उपाय:आंवले के वृक्ष की पूजा करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top