श्रद्धांजलि सभा मानस भवन आष्टा में भावपूर्ण वातावरण में संपन्न

आष्टा। नगर कृषि उपज मंडी समिति के सचिव श्री नरेन्द्र मेश्राम की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती द्वारका मेश्राम के निधन उपरांत आयोजित श्रद्धांजलि सभा रविवार को मानस भवन, आष्टा में श्रद्धा एवं भावनात्मक वातावरण के बीच सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में परिजनों, रिश्तेदारों, समाजजनों, मित्रों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं सद्गति की प्रार्थना की।श्रद्धांजलि सभा में शोकाकुल परिवार की ओर से श्री विनोद मेश्राम–श्रीमती ज्योति मेश्राम, श्री नरेंद्र मेश्राम–श्रीमती सीमा मेश्राम (पुत्र-पुत्रवधू), श्रीमती वर्षिला शेंडे–श्री विनोद शेंडे (पुत्री-दामाद),

नाती सचिन एवं रानू तथा पोता-पोती रोशनी, अमन, ओशिन एवं अनागत सहित परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे और आगंतुकों का अभिवादन स्वीकार किया।इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय श्रीमती द्वारका मेश्राम के सरल, स्नेहमयी, धार्मिक एवं सेवाभावी व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष रूपेश राठौर, फल सब्जी मंडी लहसुन प्याज व्यापारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद, वरिष्ठ व्यापारी नवनीत संचेती, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष कैलाश परमार, कृपाल मालवीय, पूर्व जनपद अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर,

कथावाचक कुमेर सिंह जी मिट्ठूपुरा सरकार, राजीव गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार जहुर मंसूरी, ओंकार सिंह पत्रकार,सुमित जैन, दीपक राठौड़, मनीष पालीवाल, बंटी जायसवाल, अजय अर्जुन मालवीय, शुभम शर्मा, मंडी कर्मचारी एवं अधिकारी गण, राजमल मालवीय, अशोक माली , हरी बाबू पजलासिया, अरविंद झवर, वीरेन्द्र ठाकुर आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मेश्राम परिवार द्वारा स्वर्गीय श्रीमती द्वारका मेश्राम की स्मृति में बौद्ध ग्रंथ की धार्मिक पुस्तक एवं भगवान बुद्ध के छायाचित्र के प्रतीक चिन्ह भेंट किए श्रद्धांजलि सभा का संचालन वरिष्ठ व्यापारी संतोष झावर ने किया।

*मेंष:-*  आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। चोट-विवादादि से हानि की संभावना है।आय स्तर बढ़ेगा।प्रेम संबंध भावुकतापूर्ण रहेगा।

उपाय: श्रीहनुमान जी को जनेऊ अर्पण करे

**वृष:-* आज कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ और विवेक द्वारा कुछ समय से चल रही समस्याओं में सुधार आएगा।दाम्पत्य जीवन में छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज करे।

उपाय:-काली गाय की पूजा करें

*मिथुन:-* आज क़रीबी पारिवारिक सदस्य आपको झुंझलाहट और जलन का अनुभव कराएंगे।बहस या झगड़े में उलझने की बजाय शांति से काम ले।खानपान पर ध्यान दे।

उपाय:-मंदिर में शिव नंदी के ऊपर बेलपत्र अर्पण करें

**कर्क:-** आज आपकी सक्रियता और समझदारी से सभी प्रभावित होंगे। संकल्पशक्ति को बल मिलेगा। यात्रा का योग बना हुआ है। करीबियों में चर्चा का केंद्र रह सकते हैं।

उपाय:-भगवान नरसिंह की पूजा करें

*सिंह:-* आज  आत्मविश्वास बढ़ेगा। चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। योजनाओं में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

उपाय:-काली ध्वजा शनि मंदिर में दान करें

**कन्या:-* आज आपके हंसने-हंसाने का अंदाजा आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा।  आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको देखने को मिलेगा। परिवार या मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

उपाय:-सीधे हाथ की कलाई में लाल सूती धागा बांधे

**तुला:-* आज वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। व्यर्थ खर्च की मात्रा बढ़ सकती है।

उपाय:-हाथी का फोटो पॉकेट में रखें

**वृश्चिक* आज धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। धन निवेश से लाभ होगा। आज किसी को उधार न दें, परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा।स्वस्थ्यय ठीक रहेगा।

उपाय:-किन्नर को मिठाई दें

*धनु:-* आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा | ज्यादा समय सोसल साईट पर बीतेगा | साथ ही कुछ अच्छे दोस्त भी बनेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होंगे |

उपाय:-घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर का त्रिशूल बनाएं

*मकर:-*  आज आपके निजी सम्बन्ध मधुर होगें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।कोई गिफ्ट मिल सकता है।

उपाय:-सूर्य देव को गुड अर्पण करें

*कुम्भ:-*  आज वैचारिक रूप से काफी व्यग्र रहने के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं होगा। यात्रा-प्रवास में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य की दिक्कतें आने की संभावना है

उपाय:-पीले वस्त्र का दान ब्राह्मण को करें

**मीन:-* आज नवीन वस्तु की खरीदी होगी। भाई बहनों और मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे तथा कार्यों में उनका सहयोग मिलता रहेगा। संतान के विषय में अच्छा समाचार मिलेगा।

उपाय:- श्री कृष्ण मंदिर में चंदन से स्वास्तिक बनाएं

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top