11 अक्टूबर नवरात्रि प्रथम दिवसीय विशेष रशिफल- राशि अनुसार इन मंत्र का करे जाप मनोकामनाएं होगी पूर्ण, “जानें, किस राशि वाले कौन से मंत्र का करें जाप” – आज यहां लगाएं भोग, ये करें श्रृंगार, यहां चढ़ाएं फल

11 अक्टूबर रविवार से नव दिवसीय देवी शक्ति का पर्व नवरात्र प्रारम्भ हो रहा है।इन नौ दिन नियमित रूप से मां दुर्गा सप्तशती का पाठ करना उत्तम फलदायक होता है। इससे घर में समृद्धि आती है। लेकिन यदि पूरा पाठ नहीं कर सकते तो नियमित रूप से सामान्य पूजन के साथ नौ दिनों तक आप अपनी राशि अनुसार इन मंत्र का जाप करे  मनोकामनाएं पूर्ण होगी। जानें, किस राशि वाले कौन से मंत्र का करें जाप

*आप जाने क्या कहते आपके सितारे*
11,अक्टूबर,2026, रविवार मास आश्विन शुक्ल पक्ष तिथि प्रतिपदा (नवरात्र पर्व) रहेगी।नक्षत्र चित्रा रात्री 10.32 तक रहेगा। चन्द्र:- कन्या का चंद्र सुबहा 10.04 तक रहेगा। दिशाशूल पश्चिम में

 *नवरात्र के प्रथम दिवस* *भोग,श्रृंगार, फल* 
 
*भोग -घी* 
 *श्रृंगार- सिंदूर व बिंदिया* 
 *प्राप्त फल- व्याधियों का  नाश*

**मेंष:-*  आज पूर्व से चले आरहे मतभेदों का निराकरण निकल सकता है।घर के वरिष्ठ लोगो के स्वस्थ्यय में अनुकूलता रहेगी।इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीद हो सकती है।
 
*ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:* 

**वृष:-* आज प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिये पर्यटन की योजना बन सकती है।कोई बड़ा उपहार भी मिल सकता है।रोग संक्रमण से सावधान रहें,शरीर पीड़ा हो सकती है।

 *ॐ  सरस्वत्यै नमः* 

*मिथुन:-* आज बनते हुए कार्यो में रुकावट से आप परेशान होंगे।शासकीय कानूनी कामकाज में समय बर्बाद होगा।अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आसकता है।

 *ॐ ऐं हृीं क्लीं चामुण्डायै नमः* 

**कर्क:-** आज कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति पक्ष में परिणाम देने बाली होगी।लेनदेन का विवाद पूर्व में रखे व्यवस्थित लेखों से हल होगा।आप खानपान व पहने का आनंद लेंगे।

  *ॐ ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:* 

*सिंह:-* आज अतिथि आगमन से घर मे उत्साह का माहौल रहेगा।पुरानी बातों की स्मृतियां ताजी होंगी।जल्दबाजी  से बचे  शरीर सम्बन्धी समस्या बन सकती है।कार्यक्षेत्र की गुप्त बातें किसी से शेयर न करे।

 *ॐ श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:* 

**कन्या:-* आज राजनीति में आपका रुझान अधिक बनेगा।स्वयं या अपने निकटतम किसी व्यक्ति के चुनाव प्रबंधन की रणनीति बनाने में व्यस्त हो सकते है।यात्रा का योग बनता देख रहा है।

 *ॐ क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:* 

**तुला:-* आज झूठे आरोपो से आप घिर सकते है।मान सम्मान में मर्यादा का स्तर निम्नतर हो सकता है।धन की धोखाधड़ी हो सकती है।पत्नी का सकारात्मक सहयोग मिलेगा।

 *ॐ  क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:*

**वृश्चिक* आज जमीन जायदाद को लेकर बैठकों का दौर हो सकता है।पुराने मकान दुकान को रिपेयर करने में धन खर्च होगा।सामाजिक आयोजन में जाना पड़ सकता है।

 *ऊँ क्लीं ऐं श्रीपार्वत्यै नमः* 

*धनु:-* आज सुबहा से ही मिठाई खाने की तीव्र इच्छा होगी।डेरी व्यापार से अच्छा लाभ बनेगा।मामा पक्ष से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा।वाहन खरीदी की योजना बन सकती है।

 *ॐ ऐं ह्री देव्यै नम:* 

*मकर:-*  आज माता पिता के साथ धार्मिक स्थल या अपनी जन्मभूमि पर जा सकते है।सामाजिक कार्यो में धन खर्च करेंगे।खेती की भूमि खरीद हो सकती है।

 *ॐ ऐं श्रीं शक्तयै नम:* 

*कुम्भ:-*  आज समस्याओं से दिन प्रारम्भ होगा।पैतृक संपत्ति को लेकर घर मे विवाद बढ़ सकता है।धन प्राप्ति में रुकावटें रहेगी।पत्नी व सन्तान का स्वस्थ्यय चिंता देगा।

 *ॐ ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:* 

**मीन:-* आज बहुत समय से रुका हुआ शासकीय कार्य आज सफलता की ओर बढ़ सकता है।अचल संपत्ति के बेचने से अच्छा लाभ होने की सम्भवना है।कांच से चोट बन सकती है।

 *ॐ ह्रीं शिवायै नम:।* 

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top