

आष्टा (नि.प्र.) – मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और समाज सभी के परस्पर सहयोग, सामंजस्य एवं संगठन से ही आगे बढ़ता है। समाज में सभी प्रकार के लोग होते हैं जिनमें से कुछ सम्पन्नता के शिखर पर होते हैं परंतु बहुत बड़ा एक ऐसा वर्ग भी है जो अपनी दैनिक आवश्यकताओं के लिये भी संघर्ष करता नजर आता है। समाज की इसी विडंबना को समाप्त करने की एक कोशिश सेवा संकल्प अभियान के रूप में की जा रही है। जिसे ट्रिपल आर नाम दिया गया है जिसका तात्पर्य है रिड्यूज, रीयूज एण्ड रीसायकल।

इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं अन्य लोगो से ऐसी सामग्री एकत्रित की जाती है जो सही स्थिति में तो है परंतु अब उनके काम की नहीं है। उन्हें एकत्रित करके नगरपालिका के माध्यम से जरूरतमंदो में वितरित किया जाता है। उक्त जानकारी अपने उद्बोधन में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेंवाड़ा द्वारा मार्टिनेट विद्यालय में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के आयोजन में दी गई। उक्त आयोजन नगर पालिका परिषद की सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मेनेजमेण्ट एण्ड

कंसल्टेण्ट प्राईवेट लिमिटेेड, उज्जैन द्वारा आयोजित किया गया था जिसनें नगर में स्वच्छता का बीड़ा उठाया हुआ है। इस आयोजन में रायसिंह मेवाड़ा के अतिरिक्त वार्ड क्र. 1 के पार्षद डॉ. सलीम खान वरिष्ठ भाजपा नेता कोमल जैन, जन अभियान परिषद् के परामर्शदाता राकेश शर्मा एवं नगर में स्वच्छता संबंधित जनजागरूकता गतिविधियों के टीम लीडर राजकुमार अकेला भी अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये। नोशे खान के संचालन में संचालित मार्टिनेट विद्यालय के प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी द्वारा

सर्वप्रथम पुष्पमाला के साथ सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत विषय को लेकर विद्यार्थियों की ड्रांईंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्व भाग लिया और सभी के द्वारा बनाई गई पेण्टिंग को एक प्रदर्शनी के रूप में प्रस्तुत किया गया था जिसका सभी अतिथियों ने अवलोकन किया और विद्यार्थियों से बात करते हुये जानकारी प्राप्त की कि यह पेण्टिंग बनाते समय उनके मन में क्या भाव थे और उनकी प्रेरणा क्या रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों के इस प्रयास का बहुत सराहा और अपने घर के साथ पूरे नगर को भी स्वच्छ रखने की प्रेरणा प्रदान की।

पार्षद डॉ. सलीम खान एवं भाजपा नेता कोमल जैन नें भी अपना प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी में आभार व्यक्त करते हुये बताया कि हमारा विद्यालय पिछले ढाई दशक से अधिक समय से संचालित है और इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को नई चेतना प्रदान करती है। आयोजन में विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छ भारत विषय पर ही एक विशाल रंगोली भी बनाई गई थी जो सभी के आकर्षण का केन्द्र रहीं अंत में विद्यालय के प्रबंधक सहित प्राचार्या श्रीमती प्रीति त्रिवेदी, उपप्राचार्या श्रीमती शिखा तिवारी प्रबंधक मण्डल से रेखा शर्मा,

अतुल जैन सुराणा, कुशल भूतिया, राखी यादव, रचना ठाकुर सहित सभी विद्यार्थियों नें अपने घर से लाई गई सामग्री जरूरतमंदो को प्रदान करने के लिये नगर पालिका को सौंपी और आयोजन का समापन हुआ। आयोजन में स्वच्छता मित्र के रूप में रोहित तिवारी एवं अनीष सोलंकी की भी उपस्थिति रही। आयोजन का ंसंचालन अतुल जैन सुराणा द्वारा किया गया।


