लाडली बहनाओ का मान, सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य- विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिद्दिकगंज मंडल में लाडली बहनाओ का विधायक ने किया सम्मान, सभी लाडली बहनाओ का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान

आष्टा । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर क्षेत्र में लगातार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रमो के माध्यम से मप्र सरकार की लाडली बहना योजना की सभी लाभार्थी बाहनो का हर मंडल में पहुच कर उनका स्वागत सम्मान का कार्यक्रम कर रहे है । आज सिद्दिकगंज मंडल में लाडली बहना योजना की सभी उन लाडली बहनाओ का पूर्व में महिलाओं की भजन प्रतियोगिता के वक्त की गई घोषणा के तहत आज सभी भजन मंडलियों की लाडली बहनाओ का स्वागत सम्मान किया गया । भाजपा द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर चलाये जा रहे अनेकों कार्यक्रमो,कार्यो की कड़ी में आज सभी बहनो का सम्मान किया गया ।

माँ वैष्णवी सांस्कृतिक महिला संगठन आष्टा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य के रूप में उपस्तिथ विधायक गोपालसिंह इंजीनियरमाँ वैष्णवी संगठन की अध्यक्ष मोना राजेश मेवाडा,अमिता विश्वकर्मा,मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया,सरपंच महेंद्र काजले,राजेन्द्र धारवा,श्रीमति संध्या मूंदड़ा,महेन्द्र मूंदड़ा,अशोक राठौर,नारायण सिंह सहित अन्य सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारम्भ किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की नारी शक्ति लाडली बहनाओ को आत्मनिर्भर,

शक्ति सम्पन्न,आर्थिक सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य है ।केंद्र और राज्य की सरकार मिल कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में लगातार महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर कार्य कर रही है और हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे लाया जा रहा है । मप्र में हमारे पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जो लाडली बहना योजना शुरू की थी,जिसमे शुरुआत में बहनाओ के खाते में एक हजार हर माह सम्मान निधि डालना शुरू किया जिसे डॉ मोहन यादव जी ने बढ़ा कर 15 सौ कर दिये है,ओर आगे इसे बढ़ा कर 3 हजार किये जाएंगे । जो पात्र बहने छूट गई है,जब पोर्टल खुलेगा तब उनके भी नाम जोड़े जायेंगे ।

विधायक ने कहा आप सब लाडली बहनों का आशीर्वाद मेरे साथ ही,भाजपा के साथ है । पूर्व में जो बहनों की भजन मंडलिया आई है उसमे हमने जो कहा था वो वादा आज निभाने आया हु । भजनों की प्रतियोगिता के माध्यम से आपको मंच उपलब्ध कराने के पीछे जो उद्देश्य था । नवाचार के तहत अनूठा आयोजन भजन प्रतियोगिता का आयोजित किया गया था । इसके पीछे जो प्रमुख उद्देश्य था । वह मध्य प्रदेश कि हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव की यही सोच एवं यही उद्देश्य है की हमारी सभी लाडली बहनाओ का हर क्षेत्र में उनका मान सम्मान बड़े । आपका विधायक भाई आपके हर सुख दुख में आपके साथ है ।

बहनो का हर क्षेत्र में मान सम्मान बड़े । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी लाडली बहनाओं को संबोधित करते हुए घोषणा की, की इस तरह हम अन्य सभी मंडलो में भी बहनाओ का स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित करेंगे । जो भजन प्रतियोगिता सम्पन्न हुई वैसी ही भजन प्रतियोगिता आने वाले साल में भी मंडल स्तर पर आयोजित करेंगे । आपके मान सम्मान,आपकी रक्षा सुरक्षा के लिए आपका भाई विधायक हमेशा आपके लिए तत्पर है । विधायक ने कहा की आज केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार एवं प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव जी की सरकार महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर अत्यधिक गंभीर और सक्रिय है ।

महिलाओं के उत्थान, उनके विकास उनके मान सम्मान सुरक्षा को लेकर हमारी सरकार अनेको कार्य कर रही है, तथा कई योजनाएं भी प्रारम्भ की है, जिसका लाभ आपको प्राप्त हो रहा है । पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान जी ने जो लाडली बहन योजना प्रारंभ की थी आज हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उसे योजना को और अधिक आगे बढ़ते हुए पूर्व में जो 1000 की राशि सम्मान निधि के रूप में बहनों के खाते में भेजी जाती थी । आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वह राशि बढ़कर ₹1500/- प्रतिमाह हो गई है । हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा कि है की अब इसे हम धीरे-धीरे बढ़कर ₹3000/- तक लेकर जाएंगे ।

इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में आज नवरात्रि के प्रथम दिन शक्ति स्वरूपा सभी बहनाओ पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत सम्मान किया । कार्यक्रम का संचालन माँ वैष्णवी संगठन की अध्यक्ष श्रीमति मोना मेवाडा ने एवं अंत मे आभार मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया ने व्यक्त किया । कार्यक्रम में पहुचे विधायक इंजीनियर का भव्य स्वागत कर सम्मान किया गया । सिद्दिकगंज की खाती समाज धर्मशाला में आयोजित उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,सरपंच एवं बड़ी संख्या में पूरे मंडल की मातृशक्ति उपस्थित थी ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top